जानिए क्या है साफ-सफाई और मेंटल हेल्थ के बीच कनेक्शन: Mental Health and Cleaning
Mental Health and Cleaning

क्या साफ-सफाई से डिप्रेशन होता है कम?greh

साफ-सफाई स्वच्छ वातावरण के लिए बहुत ही जरूरी है। इससे आपका मानसिक तनाव भी कम होता है। आइए जानते हैं साफ-सफाई और मेंटल हेल्थ के बीच क्या है कनेक्शन?

Mental Health and Cleaning: स्वच्छ वातावरण के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। इस बात से शायद आप अच्छी तरह से वाकिफ हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेंटल हेल्थ के लिए भी साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है? जी हां, जिस तरह योग, स्पा, मालिश के लिए मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है। उसी तरह किचन, अलमारियों और कमरे के फर्श पर जमी धूल को साफ करने से आपका मेंटल हेल्थ बेहतर हो सकता है। कुछ रिसर्च की मानें तो जितना आपके मेंटल हेल्थ के लिए योग और मेडिटेशन जरूरी है, उतना ही आपको कमरे की सफाई भी जरूरी होती है। कुछ लोगों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित तरीके से रहना तनाव से मुक्त करता है। आइए जानते हैं साफ-सफाई और मेंटल हेल्थ के बीच क्या है कनेक्शन?

क्या साफ-सफाई से डिप्रेशन होता है कम?

Mental Health and Cleaning
Cleaning

व्यक्तित्व और सामाजिक मनोविज्ञान बुलेटिन में प्रकाशित स्टडी में देखा गया है कि जिन महिलाओं का रहन-सहन व्यवस्थित होता है, वे मानसिक तनाव से अधिक दूर रहते हैं। वहीं, शोधकर्ताओं का कहना है कि जो महिलाएं अपने घर और काम को अस्त-व्यस्त रखती हैं, उनके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर अधिक बढ़ता है। वहीं, व्यस्तित महिलाओं का स्ट्रेस लेवल काफी कम रहता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका मानसिक तनाव कम हो तो अपने घर को व्यवस्थित तरीके से रखें।

साफ-सफाई कई मानसिक समस्याओं पर डालती है असर

relieve anxiety and stress
relieve anxiety and stress

रिसर्च में देखा गया है कि साफ-सफाई करने से आपके मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। यह आपके मूड को बेहतर करके संतुष्टि प्रदान करता है। इसके अलावा मेंटल रूप से यह काफी फायदेमंद होता है। रिसर्च में ऐसे कई कारण सामने आए हैं, जिसकी वजह से सफाई करने वाले तनावमुक्त महसूस करते हैं। इसलिए अगर आप तनाव को खत्म करना चाहते हैं तो अपने घर से लेकर ऑफिस के डेस्क को साफ जरूर रखें। इससे आप मेंटल रूप से काफी फिट रहेंगे।

इस बात पर भी दें ध्यान

साफ-सफाई स्वच्छ वातावरण के लिए जरूरी है। वहीं, इससे आपका मेंटल हेल्थ भी बेहतर हो सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा साफ-सफाई करना भी आपके मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए साफ-सफाई उतनी ही करें, जितनी जरूरत हो। कुछ लोगों को साफ-सफाई करने की इतनी अधिक बुरी आदत हो जाती है कि वह बार-बार टस्टिंग करने लग जाते हैं, यह आदत आपकी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकता है।

stress
stress

साफ-सफाई करने से आपका मेंटल हेल्थ बेहतर हो सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा साफ-सफाई के आदी न हों, इससे मानसिक परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ सकती हैं।

Leave a comment