2 elderly man; one in navy blue kurta and another one in blue denim shirt
Javed Akhtar gives update on Salim Khan's health

Summary: जावेद अख्तर ने कहा, अब पहले से बेहतर हैं सलीम खान

सलीम खान के करीबी दोस्त और मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि सलीम खान अब पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं, जबकि परिवार और फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Salim Khan Health Update: सीनियर स्क्रीन राइटर और एक्टर सलमान खान के पापा सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें खून के थक्के से जुड़ी समस्या के कारण भर्ती किया गया है। सलमान खान के पिता की सेहत को लेकर फैंस लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे थे, ऐसे में जावेद अख्तर ने उनकी तबीयत से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी शेयर की है।

दरअसल, हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक बुक लॉन्च ईवेंट में फ़ेमस गीतकार और लेखक जावेद अख्तर  ने अपने पुराने साथी और करीबी दोस्त सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी कर रहे हैं, जिससे यह पता चलता है कि वह रिकवरी के रास्ते पर हैं।

2 men in black white picture against the curtain backdrop
Salim Khan And Javed Akhtar in younger days

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है। 1970 के दशक में इस जोड़ी ने कई ऐसी फिल्में लिखीं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की कहानी कहने के तरीके को ही बदल दिया। उनकी फिल्मों में मजबूत चरित्र, बेजोड़ डायलॉग और आदर्श की बजाय सामाजिक यथार्थ की झलक देखने को मिलती थी। यही वजह है कि आज भी उनकी लिखी कई फिल्में क्लासिक मानी जाती हैं।

कुछ दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने पर सलीम खान को अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें माइल्ड ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद सावधानी के रूप में कुछ जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं की गईं। अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उस समय उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था और उन्हें झटके भी आ रहे थे। इस स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, ताकि उनकी हालत और न बिगड़े।

डॉक्टरों के अनुसार यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया था, क्योंकि उनकी उम्र को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी था। बाद में एक छोटी मेडिकल प्रक्रिया भी की गई, जिसके बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि उम्र के कारण पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।

Subscribe GL

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने चिंता जताई थी। इस दौरान उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान सहित परिवार के अन्य सदस्य लगातार अस्पताल आते-जाते रहे। परिवार के लोग उनके साथ बने हुए हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

हालांकि अब तक खान परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जावेद अख्तर के बयान ने फैंस को काफी राहत दी है। फिल्म इंडस्ट्री में सलीम खान का योगदान इतना बड़ा है कि उनकी सेहत को लेकर हर कोई चिंतित नजर आया। उम्मीद की जा रही है कि कुछ समय के आराम और सही इलाज के बाद सलीम खान जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...