Indian actor Salman Khan stands next to an elderly man seated on a vintage motorcycle in a grassy outdoor setting. An inset circle shows the back of a man in a black t-shirt and cap.

Summary: मशहूर लेखक सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, पिता से मिलने सलमान खान पहुंचे लीलावती हॉस्पिटल

दिग्गज लेखक सलीम खान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पिता से मिलने उनके बेटे सलमान खान और बेटियाँ अर्पिता व अलविरा अस्पताल पहुँचीं। फैन्स और परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Salim Khan Admitted: अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल में तबियत खराब होने के कारण भर्ती कराया गया। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें वास्तव में क्या समस्या थी। लेकिन इस खबर के आने के साथ ही सलमान खान से लेकर उनके परिवार के कई सदस्यों को लगातार अस्पताल जाते देखा जा रहा है।

दरअसल, मंगलवार सुबह सलमान खान को अस्पताल के बाहर देखा गया। एक्टर के साथ उनके कुछ सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे। इस दौरान अस्पताल के बाहर सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी नजर आए। वहीं, पिता से मिलने उनकी बेटी अलवीरा और अर्पिता भी अस्पताल पहुंचीं। सलीम खान की सेहत को लेकर अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, उनकी हॉस्पिटलाइजेशन की खबर सामने आते ही फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स में चिंता की लहर दौड़ गई है।

सलीम खान ने बीते साल नवंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया। इस उम्र में भी वे अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं और नियमित रूप से वॉक पर जाते हैं। फैन्स और बॉलीवुड जगत में उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थकते। इसके अलावा, सलीम खान अक्सर मीडिया और इंटरव्यूज में भी नजर आते हैं, जहां वे अपने करियर, फिल्म इंडस्ट्री और परिवार को लेकर खुलकर बात करते हैं।

इंदौर में जन्मे सलीम खान बॉलीवुड के उन दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्होंने ‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानियां लिखकर फिल्मी इतिहास रचा। सलीम-जावेद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और सुपरहिट जोड़ियों में गिनी जाती है। कहा जाता है कि इस जोड़ी में सलीम खान खास तौर पर कहानियों और किरदारों को विकसित करने पर ध्यान देते थे, जबकि जावेद अख्तर संवाद और स्क्रिप्ट राइटिंग को संभालते थे। इस तरह उनका सहयोग फिल्मी दुनिया में कई यादगार और समय के परखे हुए क्लासिक्स का आधार बना।

सलीम खान ने अपने परिवार को इस तरह जोड़ा और संभाला कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिसाल के तौर पर देखा जाता है। सलीम खान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक है और दूसरी पत्नी हेलेन रिचर्डसन खान हैं। सलीम खान सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान के पिता हैं। वहीं, उनकी बेटियाँ अलवीरा और अर्पिता खान हैं, जिनमें अर्पिता गोद ली हुई बेटी हैं।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...