thyroid symptoms and treatment
thyroid symptoms and treatment

प्रेग्नेंसी में थायराइड बढ़ना हो सकता है घातक, ऐसे करें इसे कंट्रोल

Thyroid During Pregnancy : प्रेग्नेंसी में थायराइड की परेशानी होना काफी कॉमन है। इस स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं-

Thyroid During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड की समस्या होना एक गंभीर स्थिति हो सकती है, क्योंकि इसका प्रभाव मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है। थायराइड ग्रंथि का सही तरीके से काम करना मां और भ्रूण के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यदि थायराइड की मात्रा बढ़ जाए (हाइपरथायरायडिज्म) या कम हो जाए (हाइपोथायरायडिज्म), तो इसे जल्द से जल्द नियंत्रित करना आवश्यक है।

Also read: प्रेगनेंसी में किस पोजीशन में सोना है सबसे सुरक्षित: Sleeping Position in Pregnancy

Thyroid During Pregnancy
Thyroid
  • थायराइड की वजह से गर्भपात या प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा।
  • इस स्थिति में प्रीक्लेम्प्सिया (उच्च रक्तचाप) का खतरा रहता है।
  • गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक थकान, कमजोरी और दिल की धड़कन तेज होना।
  • इसके साथ ही भ्रूण के विकास में बाधा, बच्चे में जन्म के समय कम वजन और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है।

सही खानपान

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आयोडीन युक्त आहार जैसे नमक, दूध, अंडा, और मछली का सेवन करें। इसके साथ ही ताजे फल और सब्जियां, खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए अखरोट और अलसी के बीजों का सेवन करें। साथ ही कोशिश करें कि जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचें।

नियमित रूप से कराएं जांच

प्रेग्नेंसी के दौरान टीएसएच (TSH) लेवल की नियमित जांच करवाएं। इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा सुझाए गए थायराइड हार्मोन सप्लीमेंट्स लें।

तनाव कम करें

प्रेग्नेंसी में अगर आप थायराइड की परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले बढ़ते तनाव को कम करें। इसके लिए योग और मेडिटेशन करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींद लें और काम का तनाव कम करें।

Stress
Stress

डॉक्टर की सलाह लें

प्रेग्नेंसी में अगर आपको थायराइड की समस्या हो गई है, तो इस स्थिति में सेल्फ-मेडिकेशन से बचें। गर्भावस्था के दौरान किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।

दवाइयों का सही उपयोग

डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों को समय पर और सही खुराक में लें। आयोडीन की अधिकता या कमी से बचें।

अगर आपको थायराइड की समस्या पहले से है, तो प्रेग्नेंसी से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
किसी भी असामान्य लक्षण जैसे अत्यधिक थकान, वजन में अचानक बदलाव, या धड़कन तेज होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
थायराइड को सही समय पर नियंत्रित करने से प्रेग्नेंसी सुरक्षित और स्वस्थ बन सकती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...