पिछले कुछ दिनों से शिल्पा के मुंह में बहुत दर्द हो रहा था। उसे बार- बार महसूस हो रहा था कि उसके मुंह के अंदर पीछे की ओर कुछ अजीब सा है। उसने अपनी मां से यह बात कही तो उसकी मां से उसका मुंह खोलकर देखा और पाया कि शिल्पा को विजडम टीथ यानी अकल दाड़ निकल रही है। यही कारण था कि शिल्पा दर्द से परेशान थी। शिल्पा की मां से उसे कुछ घरेलू उपाय बताएं, जिसकी वजह से शिल्पा को आराम भी मिला।

अकल दाड़ यानी विजडम टीथ हमारे मुंह के के सबसे पिछले हिस्से में होते हैं। ये बहुत मजबूत और चौड़े दांत होते हैं, जिनकी मदद से हम अपना खाना चबाते हैं। अधिकतर लोगों में विजडम टीथ 17 से 25 साल की उम्र में आने लगते हैं। कुछ को विजडम टीथ के आने की प्रक्रिया में कोई दिक्कत या दर्द नहीं होता है, जबकि कुछ को इतना दर्द या तकलीफ होती है कि वह कुछ दिनों तक रह ही जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विजडम टूथ आपके मसूड़ों के बीच आ जाते हैं।

क्यों होता है विजडम टूथ दर्द

विजडम टूथ का दर्द मुख्यतः इसलिए होता है क्योंकि यह मसूड़ों के बीच फटकार निकलता है और इससे सूजन हो जाता है और उस जगह पर मसूड़े लाल पड़ जाते हैं। यह बहुत दर्द भरा हो सकता है। प्रभावित एरिया में दर्द के साथ खून भी निकल सकता है। इस वजह से सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। और अगर विजडम टूथ टेढा- मेधा निकल गया तो यह बहुत तकलीफ का कारण बन सकता है। इससे इन्फेक्शन होने का भी जोखिम रहता है।

विजडम टूथ दर्द से कैसे बचें

विजडम टूथ यानी अकल दाड़ की वजह से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। सूजन और इन्फेक्शन व्यक्ति को बहुत डिसकंफर्ट देता है। सच तो यह है कि ऐसे में आपको डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए लेकिन उससे पहले आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी अपने विजडम टीथ के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

नमक पानी से गरारा

जब भी आप विजडम टूथ के दर्द से परेशान हों तो आपको अपने मसूड़ों को नमक वाले पानी से कंफर्ट करने की कोशिश करनी चाहिए। यह ना सिर्फ खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म करता है बल्कि दर्द को भी कम करता है।

लहसुन और अदरक का पेस्ट

विजडम टूथ दर्द इन्फेक्शन और सूजन की वजह से होता है, जो मुंह में होता है। इसे आप कुछ लहसुन और अदरक के पेस्ट से ठीक कर सकते हैं। दोनों को कूट लें और मुंह में अंदर जहां दर्द हो रहा है, वहां रख लें। लहसुन और अदरक में एंटी- इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो दर्द के लिए जिम्मेदार पैथोजेंस से लड़ते हैं।

लौंग

लौंग में दांत दर्द को कम करने की क्षमता होती है। यह एक प्राकृतिक उपाय है, जो बैक्टीरिया से लड़ता है और दर्द को कम करता है।

पेपरमिंट

पेपरमिंट आपके मुंह में हुए इन्फेलेमेशन यानी सूजन और दर्द को प्राकृतिक तरीके से कम करता है। इसमें एसेंशियल ऑयल्स होते हैं, जो दांत दर्द में राहत देते हैं।

हल्दी

हल्दी एक परम्परागत मसाला है, जो हर भरिय किचन में मिल जाएगी। इसके एनाल्जेसिक और एंटी- इन्फ्लेमेट्री गुण इसे दांत दर्द के लिए प्रभावशाली बनाते हैं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में बसे सभी बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सीधे मसूड़ों पर भी लगा सकते हैं। यह पक्का आपके दर्द को कम करने में मदद करेगा।

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

यह एक पावरफुल हीलर है, जो दर्द को कम करने के साथ ही बैक्टीरिया को कम करता है और सूजन को भी। इसके लिए आपको लैवेंडर ऑयल को किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल तेल में मिलाकर उंगलियों या रुई की मदद से प्रभावित जगह अपर लगाएं। ऐसा आप दिन भर में कई बार कर सकती हैं। चाहें तो गर्म पानी में लैवेंडर ऑयल की दो बूंद डालकर माउथ वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

व्हीटग्रास

व्हीटग्रास में हाई क्लोरोफिल कॉन्टेंट होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है। इसके साथ ही, यह बैक्टीरिया को और बढ़ने से रोकता है और इन्फेक्शन को भी बढ़ने से रोकता है।

कोल्ड या हीट पैक

विजडम टूथ दर्द में प्रभावित जगह पर आइस पैक या थोड़ी गर्माहट देने से राहत और आराम मिलता है। यह सूजन को भी कम करता है और दर्द को भी। गर्माहट से ब्लड फ्लो बढ़ता है और उससे राहत मिलती है।

एलो वेरा

जहां विजडम टूथ आ रहा है, वहां आप एलो वेरा लगा सकते हैं। यह न सिर्फ सूदिंग इफेक्ट देता है बल्कि वहां सूजन को भी कम करता है। आप शुद्ध एलो वेरा जेल को अपने मुंह में लगा सकते हैं, जो दर्द को कम कर देता है।

अल्कोहल

अल्कोहल ड्रिंक में सुन्न कर देने की क्षमता है, जो विजडम टूथ से होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाता है। जब इसे आप मसूड़ों पर लगाते हैं तो भी यह दर्द को कम करता है।

विजडम टूथ को आपके मसूड़ों से पूरी तरह बाहर निकलने में कम से कम तीन महीने लग सकते हैं। लेकिन सारे विजडम टूथ एक साथ नहीं आते हैं इसलिए आपको इन लक्षणों का अनुभव कई बार हो सकता है। यदि आपको विजडम टूथ दर्द के साथ सिर दर्द लगातार हो रहा है और उपरोक्त बताए गए उपायों के बावजूद भी ठीक नहीं हो रहा है समय है कि आप डेंटिस्ट से तुरंत मिलें। जरूरी नहीं है कि सबको विजडम टीथ निकलवाने की जरूरत ही न पड़े।

ये भी पढ़ें – 

कोविड वैक्सीन से पहले और बाद में क्या खाएं 

आम के आम गुठलियों और छिलके के भी दाम 

स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com