A man with blood on his face and cigarette in hand; 2 men talking
Who Will Play Bade Sahab In Dhurandhar 2? Fans Think 'Either Salman Khan Or Emraan Hashmi'

Summary: ‘बड़े साहब’ का किरदार बनेगा “धुरंधर 2: द रिवेंज” का सबसे बड़ा ट्विस्ट

“धुरंधर 2: द रिवेंज” को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार कौन निभा रहा है। कास्टिंग डायरेक्टर के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैंस के बीच सलमान खान और इमरान हाशमी के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

स्पाई-एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इन दिनों रणवीर सिंह अभिनीत “धुरंधर 2: द रिवेंज” को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और उससे जुड़ी खबरों ने दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। खासकर एक सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है कि आखिर फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार कौन निभा रहा है? यह किरदार पहले हिस्से में भी कई बार चर्चा में आया था, लेकिन उसकी असली पहचान सामने नहीं आई थी। यही वजह है कि सीक्वल में इस रहस्य के खुलने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस किरदार में सलमान खान या इमरान हाशमी हो सकते हैं।

रणवीर सिंह अभिनीत “धुरंधर” में ‘बड़े साहब’ का नाम कई जगह पर लिया गया था। कहानी में उन्हें आईएसआई प्रमुख मेजर इकबाल के सबसे ताकतवर और रहस्यमयी बॉस के रूप में दिखाया गया था। फिल्म के कई डायलॉग्स में यह संकेत मिलता है कि वह पर्दे के पीछे बैठकर पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करते हैं। यही कारण है कि यह किरदार पूरी कहानी में एक अदृश्य लेकिन बेहद प्रभावशाली ताकत के रूप में उभरता है।

फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने इस रहस्य को और भी गहरा कर दिया। उन्होंने लिखा कि “’बड़े भाई साहब’ कौन हैं? अंदाजा लगाने का खेल अभी भी जारी है। दोस्तों, बस कुछ और दिन इंतजार कर लीजिए, आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं।

3 men talking against the abstract background
A viral photo has pulled Salman Khan into the Dhurandhar 2

कुछ लोगों का मानना है कि इस किरदार में सलमान खान नजर आ सकते हैं, क्योंकि कुछ समय पहले फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। वहीं कई यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया कि इमरान हाशमी इस रहस्यमयी किरदार में दिखाई दे सकते हैं। खबर यह भी कि अनिल कपूर को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।

बताया जा रहा है कि “धुरंधर 2: द रिवेंज” की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। पिछली फिल्म के क्लाइमैक्स ने दर्शकों को कई सवालों के साथ छोड़ दिया था। सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार यानी जसकीरत की दोहरी पहचान और सीमा पार चल रहे खुफिया ऑपरेशन की परतें और गहराई से खुलने वाली हैं। इसके साथ ही कराची के अंडरवर्ल्ड में रहमान डकैत की मौत के बाद बदलती सत्ता को भी कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यही परिस्थितियां ‘बड़े साहब’ के किरदार को और भी महत्वपूर्ण बना देंगी।

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बड़े बजट और भव्य एक्शन सीक्वेंस के साथ तैयार की गई यह फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। “धुरंधर 2: द रिवेंज” 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...