​A three-panel composite image featuring actor Ranveer Singh in a moody, low-light setting. On the left and right panels, he is shown from the chest up, covering his face with his hand while wearing several ornate silver rings and a Rolex Cosmograph Daytona watch.
Ranveer Singh Rolex Watch

Summary: रणवीर सिंह की कलाई पर दिखी लग्जरी वॉच, ‘धुरंधर 2’ ट्रेलर के बाद कीमत हो रही वायरल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर चर्चा में हैं। ट्रेलर में उनका दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इसी बीच उनकी कलाई पर दिखी एक लग्जरी वॉच ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है।

Ranveer Singh Viral Rolex Watch: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर आपने भी जरूर देखा होगा और हो सकता है इसकी पहली फिल्म भी देखी हो। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के अलग-अलग लुक्स की हो रही है। ट्रेलर में रणवीर सिंह कई गेटअप में नजर आते हैं। इसमें उनके जसकीरत सिंह रंगी से लेकर हमजा बनने तक का सफर दिखाया गया है। कहीं वह फुल स्लीव टी-शर्ट पहनकर ट्रेनिंग करते दिखाई देते हैं, तो कहीं ल्यारी में अपना दबदबा बनाने वाले हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं। हालांकि ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कलाई पर पहनी लग्जरी घड़ी ने खींचा है। फैंस इस घड़ी को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रणवीर सिंह की इस घड़ी में ऐसा क्या खास है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में हमजा का नया अवतार लोगों को काफी अलग लगा। इस बार मेकर्स ने उसके लुक में बड़ा बदलाव दिखाया है। पहले साधारण दिखने वाला हमजा अब पूरी तरह स्टाइलिश अंदाज में नजर आता है। ट्रेलर में वह कलाई में महंगी घड़ी और आंखों पर ब्रांडेड चश्मा लगाए दिखाई देता है।ट्रेलर रिलीज होते ही रणवीर सिंह की कलाई में दिखी घड़ी ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। कई लोगों ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर में उन्होंने Rolex Cosmograph Daytona Two-Tone वॉच पहनी है, जो लग्जरी घड़ियों में शामिल है।

​A two-panel composite image of Ranveer Singh portraying a rugged character with long hair and a beard. The left panel is a close-up of his hand covering his eyes, highlighting his rings and the Rolex Cosmograph Daytona on his wrist.
​Rolex Cosmograph Daytona

रिपोर्ट्स के अनुसार, Rolex Cosmograph Daytona Two-Tone एक बेहद लग्जरी घड़ी है। इसकी कीमत मॉडल और डायल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, लेकिन आम तौर पर इसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा तक बताई जाती है। यानी इस घड़ी की कीमत में आसानी से एक लग्जरी कार खरीदी जा सकती है।

मशहूर वॉच कंपनी Rolex की Rolex Cosmograph Daytona अपने प्रीमियम डिजाइन और खास फीचर्स के लिए जानी जाती है। यह टू-टोन वॉच है, जिसे ऑयस्टरस्टील और 18 कैरेट गोल्ड के कॉम्बिनेशन से बनाया गया है, इसलिए इसका लुक काफी लग्जरी लगता है। इस घड़ी को खासतौर पर मोटर रेसिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें क्रोनोग्राफ फीचर दिया गया है, जो स्टॉपवॉच की तरह काम करता है और समय को बहुत सटीक तरीके से मापने में मदद करता है। इसके अलावा घड़ी के बाहरी हिस्से पर दिया गया टैकीमीटर बेजल भी काफी खास है। इसकी मदद से रेस के दौरान गाड़ी की स्पीड और तय की गई दूरी के आधार पर समय का अंदाजा लगाया जा सकता है।

YouTube video

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और ताकतवर नजर आता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने का सफर कैसा रहा और कैसे वह ल्यारी इलाके में अपना दबदबा बनाता है। इसमें हाई‑वोल्टेज एक्शन, दुश्मनों से टकराव और बदले की कहानी के कई रोमांचक पल दिखाए गए हैं। साथ ही संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े कलाकारों की झलक भी मिलती है, जो फिल्म को और भी बड़ा और दमदार बनाती है।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...