different types of hair style
Hairstyle for Oily Hair

Hairstyles for Oily Hair: हमारी ओवर ऑल पर्सनैलिटी में मायने रखता है कि हम क्या वियर कर रहे है लेकिन उससे भी ज्यादा हमारा हेयर स्टाइल कैसा है। महिलाएं अक्सर अपने चिपचिपे ऑयली बालों से बेहद दुखी होती हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता है कि वे कैसा हेयर स्टाइल बनाएं ताकि उनका लुक अट्रैक्टिव नजर आए साथ ही वे औरों से अलग भी नजर आएं । महिलाएं बालों को लेकर परेशान दिखती हैं । तो क्यों न ऐसा हेयर स्टाइल बनाया जाए कि आप इसमें डिफरेंट नजर आएं साथ ही आपके चिपचिपे बालों को एक नया और स्टाइलिश लुक मिल सके।

पोनीटेल

पोनीटेल , हर सीजन में बेस्ट लुक होता है । लेकिन जरूरी है उसे डिफरेंट तरीके से बनाया जाए। पोनीटेल को हेयर स्टाइल देने के लिए आगे बालों को हल्का सा पफ दें जिससे आपके बाल चिपचिपे नजर नहीं आएंगे या फिर आपके बालों में आगे से फ्लिक्स कटी हुई है तो आप फ्लिक्स को खुला छोड़ दें अगर आपको सेंटर पार्टिंग करनी है तो आगे से बालों को सेंटर पार्टिंग करें । अब सारे बालों को पीछे ले जाएं और पोनीटेल बना लें। पोनीटेल में आप वेवी लुक दे सकती हैं।

हाई बन

Back view of woman in golden-yellow saree with curly hair and white floral accessory—graceful and festive look.
High Bun

चिपचिपे बालों का सबसे मेन स्टाइल है हाई बन। जिसे बनाना भी आसान है साथ ही ये स्टाइलिश भी नजर आता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले हाई पोनीटल बना लें फिर पोनीटल को बन की तरह लपेटते जाएं और हाई बन बना लें। आपका ये हेयर स्टाइल आपको डिफरेंट और मार्डन लुक देगा । साथ ही ये आपकी किसी भी ड्रेस के साथ मार्डन नजर आएगा। हाई बन यदि आप पार्टी मे बनाकर जा रही हैं साथ ही आप इसमें साइड रोज लगा सकती हैं तो ये और भी मॉर्डन नजर आएगा।

फिशटेल ब्रेड

इस मौसम में हमें बालों को ओपन रखने से बैटर लगता है कि हम उन्हे बांधकर रखें। साथ ही चिपचिपे बाल तो वैसे भी ओपन बेहद खराब नजर आते हैं । इसकी जगह आप बालों को बांधकर भी अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं । आप बालों में फिशटेल ब्रेड बनाएं। इस हेयर स्टाइल में आपके बालों में वॉल्यूम नजर आता है। आप अपने आउटफिट के अनुसार मेसी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को आप इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

खुले बालों के साथ हेयरबैंड

चिपचिपे बालों में यदि आपका मन खोलने का है तो आप इसके लिए हेयर बैंड का इस्तेमाल करें इससे आपको सामने से बाल चिपचिपे नजर नहीं आएंगे साथ ही आप स्टाइलिश नजर आएंगी। ये आपके वेस्टर्न लुक के साथ परफेक्ट है। आजकल हेयर बैंड भी बेहद डिफरेंट तरीके के मार्केट में उपलब्ध है। इन्हें आप मैचिंग करके भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं ।

हाफ बन अपडू

किसी पार्टी के लिए तैयार होना हो तो आप हाफ बन अपडू हेयर स्‍टाइल बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को सुलझाएं और बालों को कान के पास से लेकर अलग कर लें। अब बालों की एक टाइट पोनीटेल बनाएं। पोनीटेल को टीजिंग कॉम्ब से रिवर्स कॉम्ब करें और मोड़ते हुए एक जूड़ा बनाएं। आप जूड़े को बॉबी पिन्स से सेट करें और हेयर स्प्रे से सेट कर लें।

ब्यूटिशियन साधना शर्मा से बातचीत पर आधारित।

Subscribe GL

Leave a comment