Bikni Body Diet
Bikni Body Diet Credit: Istock

Overview:

अक्सर घर की नानी-दादी और अन्य बुजुर्ग महिलाएं फिटनेस के मंत्र को अपनी अगली पीढ़ी को जरूर बताती हैं। वह मानती हैं कि इस एक नुस्खे से आप न सिर्फ फिट रह सकते हैं

Fat Cutter Drink Homemade: ‘वजन कम करना है तो सुबह खाली पेट नींबू और शहद का गुनगुना पानी पिओ।’ अक्सर घर की नानी-दादी और अन्य बुजुर्ग महिलाएं फिटनेस के इस मंत्र को अपनी अगली पीढ़ी को जरूर बताती हैं। वह मानती हैं कि इस एक नुस्खे से आप न सिर्फ फिट रह सकते हैं, बल्कि अपना वजन भी कंट्रोल कर सकते हो। सालों पुराना यह नुस्खा असरदार है या मिथ है, आज जानते हैं साइंस की नजर से।

सेहत का भंडार है यह पानी

शहद बहुत सारे गुणों से भरा मीठा तरल पदार्थ है।
Honey is a sweet liquid full of many properties

शहद जहां बहुत सारे गुणों से भरा मीठा तरल पदार्थ है। वहीं नींबू के रस में विटामिन सी के साथ ही विटामिन बी और पोटेशियम होता है। इसमें साइट्रिक एसिड और फ्लेवोनोइड जैसे सेहतमंद कंपाउंड होते हैं। जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

विटामिन सी का शानदार स्रोत

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार नींबू विटामिन सी का शानदार स्रोत है। नींबू के 28 ग्राम रस में शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी का लगभग 21% होता है। यह मुक्त कणों से लड़ने में मददगार होता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। कई शोध बताते हैं कि नींबू के नियमित सेवन से एसोफैगल कैंसर, स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव संभव है।

ऐसे कम करता है वजन

नींबू और शहद के पानी का सेवन भारत में सदियों से चला आ रहा है। यह वजन घटाने में मदद कर सकता है। शोध बताते हैं कि नींबू और शहद का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। यह पानी फैट कटर के रूप में काम करता है।

हाइड्रेशन और वेट लॉस में कनेक्शन

सुबह के समय नींबू और शहद के गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर दिनभर हाइड्रेट रहता है। जिससे हेल्दी वेट मेंटेन रहता है। 10 हजार लोगों के एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग ठीक से हाइड्रेट नहीं थे, उनमें मोटापा बढ़ने की आशंका ज्यादा होती है। जब आप भोजन से पहले शहद और नींबू का पानी पीते हैं तो इससे आपका पेट जल्दी भरता है। ऐसे में आप कुल कैलोरी का सेवन कम कर पाते हैं और वजन कम होने लगता है।

एक अच्छे विकल्प के रूप में चुनें

नींबू और शहद के पानी को आप मीठे पेय पदार्थों के एक अच्छे विकल्प के रूप में भी चुन सकते हैं। हाई कैलोरी ड्रिंक, मीठे सोडा ड्रिंक और अन्य मीठे ड्रिंक्स की जगह आप शहद और नींबू का पानी पी सकते हैं। क्योंकि इसमें चीनी और कैलोरी दोनों ही कम होती है। 253 ग्राम सोडा कैन में 30 ग्राम चीनी और करीब 110 कैलोरी होती है। वहीं इतने ही नींबू शहद के पानी में मात्र 6 ग्राम चीनी और 25 कैलोरी होती है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है।

बेहतर होता है पाचन तंत्र

शहद और नींबू के पानी से आप अपने पाचन तंत्र को भी सुधार सकते हैं। इससे आपका शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहता है। जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। आप कब्ज व अपच जैसी परेशानियों से बच जाते हैं। शोध बताते हैं कि कच्चा शहद पाचन तंत्र में सुधार करता है। क्योंकि यह आंतों के लिए अनुकूल बिफिडा बैक्टीरिया और लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

बाहर निकालता है टॉक्सिक पदार्थ

चर्बी पिघलाने और वजन कम करने के साथ ही नींबू और शहद का पानी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में भी मददगार होता है। ऐसे में यह एक डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है। यह शक्तिशाली पानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही किडनी, लिवर, लंग्स और श्वसन प्रणाली को भी सेहतमंद रखता है।

ऐसे बनाएं और पिएं

नानी मां कहती हैं कि सुबह उठने के बाद खाली पेट नींबू और शहद का पानी पीने से भरपूर फायदा मिलता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और एक टीस्पून शहद मिला लें। फिर इसका सेवन करें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...