LPG Gas Alternative: एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने भारतीय रसोई का बजट बिगड़ दिया है। वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण गैस की किल्लत और ऊंचे दामों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाएं तो इस परेशानी से बच सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको खाना पकाने के कुछ ऐसे ही विकल्प बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप गैस ख़त्म होने की चिंता या महंगे एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने की झंझट से बच सकते हैं।
इंडक्शन कुकटॉप

गैस की बढ़ती कीमतों के बीच लोग इंडक्शन कुकटॉप की तरफ रुख कर रहे हैं। वजह है कि ये इस्तेमाल करने में काफी आसान है। बिजली से चलने वाले इंडक्शन कुकटॉप में ऐसे कई फीचर्स आते हैं जो आपकी जेब पर भार नहीं डालते। इसपर हर तरह की कुकिंग की जा सकती है। इसको मैनेज करना भी बहुत आसान है। इंडक्शन कुकटॉप को रखने के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरुरत नहीं होती। न सिर्फ किचन बल्कि इसको आप रूम, बालकनी या छत पर भी रख सकते हैं। लेकिन इंडक्शन कुकटॉप खरीदते हुए कुछ सावधानियां रखना आवश्यक है, जैसे-सही वॉटेज, स्मार्ट फीचर्स और प्रमाणित गुणवत्ता वाला मॉडल चुनें। क्योंकि बाजार में बहुत से ब्रांड मौजूद हैं जो गुणवत्ता के मामले में खरे नहीं उतरते।
इलेक्ट्रिक राइस कुकर

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक राइस कुकर है तो आप दाल, खिचड़ी, पुलाव, पास्ता, मैगी, दलिया, और ओट्स भी बना सकते हैं। इसके अलावा स्टीमर बास्केट में आप भाप में पकाये जाने वाली रेसिपीज भी आजमा सकते हैं। इलेक्ट्रिक कुकर में हीटिंग एलिमेंट है जो खाना पकाता है। इसमें एक स्टीमर बास्केट या पॉट, हीटिंग प्लेट और ऑटोमैटिक सेंसर (थर्मोस्टेट) होता है। इसका ऑटोमैटिक थर्मोस्टेट सेंसर टेम्परेचर को कंट्रोल करता है। इसमें खाना पकाते हुए बार-बार देखने की चिंता भी नहीं है, सिर्फ टाइमर सेट करके आप बेफिक्र हो सकते हैं।
मल्टी कुक केटल

यह मल्टी पर्पस किचन एप्लायंस है, जिसमें मैगी, पास्ता, नूडल्स, चाय, कॉफी, सूप आदि तैयार कर सकते है। इसके साथ ही इसमें उपमा, पोहा, स्टीम्ड सब्जियां, खिचड़ी, दाल और चावल को भी उबाला जा सकता है। मल्टी कुक केटल में इन रेसिपीज को बनाकर न सिर्फ आप गैस की बचत कर सकते हैं बल्कि आपका समय भी बहुत ज्यादा नहीं लगता। आमतौर पर इसमें स्टेनलेस स्टील की बॉडी और नॉन-स्टिक कोटिंग होती है, जो इसके रखरखाव को सुविधाजनक बनाता है। इसको रखने के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरुरत नहीं होती।
माइक्रोवेव ओवन

माइक्रोवेव ओवन खाना पकाने का सबसे बेहतरीन विकल्प है क्योंकि इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और बोइलिंग जैसे सभी तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें खाना पकाना सुविधाजनक होने के साथ सुरक्षित भी है। इसको इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। अपने कुकिंग मेथर्ड को चुनें और टाइम सेट करने से आपका भोजन बनाकर तैयार हो जाता है। हालाँकि यह अन्य विकल्पों के मुकाबले थोड़ा महंगा हो सकता है लेकिन यह लम्बे समय तक चलने वाला एप्लायंस है। इसलिए अगर आप इसको खरीद रहे हैं तो यह लॉन्ग टर्म विकल्प हो सकता है।
नोट: कोई भी इलेक्ट्रिक उपकरण खरीदने से पहले उसकी ‘स्टार रेटिंग’ जरूर देखें, ताकि बिजली के बिल पर ज्यादा बोझ न पड़े। ऑनलाइन खरीदते समय ग्राहकों के रिव्यू यानी कस्टमर रेटिंग्स पढ़ें और स्टोर से लेते समय डेमो या टेस्टिंग जरूर करवाएं।
