Top Induction Cooktop: अक्सर रसोई गैस के दाम बढ़ना परेशानी का सबस बन जाता है। आए दिन महंगा होता गैस सिलेंडर आम आदमी के बजट पर गहरा असर डालता है। वहीं आज के समय में लकड़ी और उपले वाला चूल्हा भी नहीं इस्तेमाल कर सकते है। ऐसे में आपके पास इंडक्शन कुकटॉप का अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में कई कंपनियां इंडक्शन कुकटॉप बना रही हैं, ऐसे में कौनसा कुकटॉप लेना चाहिए, ये सवाल आपके भी मन में होगा। आपके इस सवाल के जवाब में गृहलक्ष्मी लेकर आया है टॉप 10 सीरीज। जहां आप अपनी पसंद के हिसाब से इंडक्शन कुकटॉप खरीद सकते हैं।
Also read: मैनुअल हैल्पिंगहैंड एप्लाइंसेज़: Helping Hand Appliance
पिजन

इस इंडक्शन कुकटॉप के साथ आप रसोई में अपने कामों को सुविधाजनक बना सकते हैं। ये तेजी से गर्म होते हुए 1800 वॉट तक की बिजली की खपत करता है। इसके मॉडल नंबर Favourite IC 1800 W की कीमत 1,499 रुपये है।
बजाज

1200 वॉट वाला ये इंडक्शन 7 प्री-सेट मेनू के साथ आता है। इसकी खास बात है कि इसका पैन सेंसर इंडक्शन स्टोव को तब तक गर्म होने नहीं देता जब तक कि आपने कुकटॉप के लिए सही बर्तन न लिया हो। डिजिटल LED डिस्प्ले वाले इस इंडक्शन कुकटॉप के मॉडल 740309 की कीमत 1,799 रूपये है।
प्रेस्टिज

ये कुक टॉप ऑटोमैटिक पावर और टेम्परेचर एडजस्टमेंट करता है। ये 1600 वाट की क्षमता के साथ आता है। इसमें एयरोडायनामिक कूलिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर है। वजन में हल्का होने के चलते इसको ट्रेवल पर भी ले जा सकते हैं इसके। मॉडल नंबर PIC 20 की कीमत 1,995 रूपये है।
फिलिप्स

1300 वॉट वाला ये इंडक्शन कुकटॉप ट्रिपल MOV के साथ 4kW सर्ज प्रोटेक्शन और सॉफ्ट टच कंट्रोल के साथ आता है। ये उच्च तापमान प्रदान करता है जो गैस स्टोव की तुलना में जल्दी भोजन को पका देता है। इसके मॉडल नंबर HD4934 की कीमत 2,3 95 रूपये है।
लॉन्गवे

ये कुकटॉप 2000 वाट इंडक्शन कुकटॉप ऑटो शट-ऑफ, ओवर-हीट प्रोटेक्शन और 8 कुकिंग मोड के साथ आता है। इसकी बॉडी पूरी तरह से शॉक-प्रूफ और जंग-प्रूफ है, जो आपके खाना बनाने के तरीकों को अधिक सुविधाजनक बनाता है। इसके मॉडल Elite Plus IC की कीमत 1,199 रुपये है।
बटरफ्लाई एलीट

2200 वॉट वाले इस सिंगल इंडक्शन कुकटॉप में 6 कुकिंग मेन्यू, पावर सेटिंग, एडवांस पैन सेंसर टेक्नोलॉजी और फ्लामेलेस कुकिंग फीचर मौजूद हैं, जो आपके कुकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। इसका पैन सेंसर तकुकवेयर की मौजूदगी का पता लगाकर सटीक और कुशल हीटिंग सुनिश्चित करता है। इसके मॉडल lite V3 की कीमत 4,099 रुपये है।
बाल्ट्रा फील

2000 वॉट का ये इंडक्शन कुकटॉप सभी बर्तन उपयोग करने योग्य है। इसमें 7 कुकिंग फंक्शन, 4 डिजिट का डिजिटल डिस्प्ले और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसी स्मार्ट फीचर हैं। इसकी कीमत 2,899 रूपये है।
उषा

1600 वॉट वाला ये कुकटॉप्स सुपर हैंडी किचन अप्लायंस हैं जिनका उपयोग आसान और परेशानी मुक्त तरीके से खाना पकाने के लिए किया जाता है। ये सेविंग इंटेलिजेंस पैन सेंसर तकनीक के साथ आता है। इसका रखरखाव और सफाई करना बेहद आसान है। इसके मॉडल IC3616 की कीमत 4,495 रूपये है।
कुचिना

ये डेकोरा कुकटॉप सिरेमिक कॉइल तकनीक से लैस है। ये लाल रंग के स्मार्ट लुक के साथ आता है। ये कुकटॉप उच्च ताप दक्षता सुनिश्चित करता है। नतीजतन, खाना पकाने में कम समय लगता है और यह एक मजेदार काम बन जाता है। इसके मॉडल DECORA की कीमत 3,999 रूपये है।
हैवेल्स

ये कुकटॉप 1400 वॉट सर्ज प्रोटेक्शन , ग्लास सिरेमिक प्लेट, सॉफ्ट टच, ऊर्जा कुशल और ओवर हीट प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें AI प्रोग्राम किए गए प्री-सेट कुकिंग विकल्प भी मौजूद हैं। ये आपको स्थिर तापमान प्रदान करता है और स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद करता है। इसके मॉडल GHCICDHK140 की कीमत 2,012 रूपये है।
