Hob and Induction: अगर कई दिनों से आप अपने किचन में थोड़ा बदलाव लाने का सोच रही हैं तो नए साल में ही इसका उद्घाटन कर डालिए और इलेक्ट्रॉनिक हॉब और इंडक्शन कुक टॉप लाकर अपने कुकिंग स्टाइल को समार्ट लुक दीजिये।
Also read: स्मार्ट किचन के लिए अपनाएं ये लेटेस्ट किचन एप्लायंसेज़
व्हर्लपूल हॉब 4 बर्नर ऑटो इग्निशन गैस स्टोव

इस उच्च दक्षता वाले इलेक्ट्रॉनिक हॉब में मल्टी-रिंग बर्नर हैं। इसका बर्नर गैस वॉल्व पर 5 साल की वारंटी है। यह बैटरी से संचालित होता है इसमें मल्टीप्ल बर्नर मौजूद हैं। यह 2 छोटे और 2 मीडियम एमएस+एनामेल्ड बर्नर हाइब्रिड डिजाइन- बिल्ट-इन+फ्री स्टैंडिंग के साथ उपलब्ध है। यह ऑनलाइन आपको छूट के बाद 13,499 रुपये में मिलेगा।
एचबी 78 सेंटीमीटर बिल्ट-इन ग्लास हॉब फुल ब्रास 3डी बर्नर के साथ

इसके ग्लास पर 5 साल की गारंटी है। इस पर टाइमर की सुविधा है। इसके ड्यूल बर्नर हैं जो खाने के बर्तन को सही गर्मी प्रदान करते हैं। यह आपको ऑनलाइन प्लेटफार्म में छूट के बाद 28,434 रुपये में मिलेगा।
फैबर 75 सेंटीमीटर हॉबटॉप ऑटो इग्निशन

यह 3 लोटस ब्लैक बर्नर, 2 ट्रिपल रिंग और 2 डबल रिंग बर्नर की सुविधा दी गई है। यह इटेलियन स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जो पूरी तरह रस्टप्रूफ है। यह बैटरी से संचालित होता है। यह ऑनलाइन आपको छूट के बाद 11,190 रुपये में मिलेगा।
ग्रीनशेफ केल्विन हॉब स्वचालित प्रज्वलित होने वाला कांच के टॉप वाला गैस चूल्हा

एक छोटे परिवार के लिए यह इलेक्ट्रॉनिक हॉब काफी बढ़िया रहेगा। इसके जंबो बर्नर काफी बड़े आकर के हैं। इसका टफंड ग्लास हॉब के टिकाउपन को बढ़ाता है। पैन के लिए मजबूत आधार जो आसानी से बड़े और भारी बर्तनों को समायोजित करता है। यह आपको ऑनलाइन छूट के बाद 8,975 रुपये में आसानी से उपलब्ध होगा। अपने छोटे से परिवार में इसे भी एक जगह दें।
एलिका हॉब 3 बर्नर ऑटो इग्निशन ग्लास टॉप

एनामेल्ड पैन ब्लैक फिनिश के साथ भारतीय बर्तन को अधिकतम स्थिरता प्रदान करने के लिए एल्यूमीनियम एक्सट्रूडेड फ्रेम से लैस समर्थन करता है। इसमें हीट रेसिस्टेंट नॉब्स है। इसमें 5 साल की वारंटी है। यह ऑनलाइन छूट के बाद 11,999 रुपये में मिलेगा।
प्रेस्टीज आईआरआईएस इको 1200 वॉट

ये इंडक्शन कुकटॉप ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर और यूजर प्री-सेट के साथ टाइमर के साथ आता है। इसकी सफाई करना भी बेहद आसान है। साथ ही पावर सेविंग है। इस पर खाना कम समय में आसानी से तैयार होता है। अगर आपका परिवार छोटा है तो ये आपके लिए सबसे अच्छा ऑटोमैटिक इंडक्शन कुकटॉप है। 1599 रुपये की कीमत में मिलने वाले इस इंडक्शन का लुक काफी स्मार्ट है।
पिजन क्रूज 1800 वॉट

आटोमेटिक वोल्टेज रेगुलेटर इस इंडक्शन कुकटॉप का सबसे स्मार्ट फीचर है। हालांकि इस बॉडी प्लास्टिक की होने के बाद भी सेफ है। ये एक पावर सेविंग प्रोडक्ट है। अगर आपका किचन छोटा है तो ये इंडक्शन कुकटॉप किचन को स्मार्ट लुक देगा। इसको इस्तेमाल करने के बाद आप आसानी से क्लीन कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,669 रुपये है, जो आसानी से आपके बजट में आ सकता है।
फिलिप्स वीवा कलेक्शन एचडी 4938/01 2100 वॉट

आसानी से इस्तेमाल होने वाला ये इंडक्शन काले और सफेद रंग के क्लासी लुक के साथ उपलब्ध है। ये ऑपरेटिंग वोल्टेज 220-240 वोल्ट और पावर 2100 वाट के साथ है। प्रोडक्ट पर 1 साल वारंटी है। इसमें खाना बनाने के लिए 24 घंटे का प्रिसेट टाइमर वाला फीचर भी है। अगर आप किसी को उसकी शादी में गिफ्ट देना चाहते हैं तो इसको जरूर दें। इसकी कीमत 4,199 रुपये है, जो बजट में होने के साथ एक स्मार्ट गिफ्ट साबित होगा।
लाइफलॉन्ग 2000 वॉट

2000 वॉट इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसकी पैन सेंसर तकनीक बिजली की बचत में सहायक है। साथ ही इस पर एक साल की निर्माता वारंटी भी है। ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इंडक्शन थर्मोस्टेट कट-ऑफ के साथ आता है। ये फीचर आपकी सेफ्टी को और भी बढ़ा देता है। वजन में हल्का होने के कारण आप इसको कहीं भी लेकर जा सकते हैं। इसकी कीमत 1,599 रुपये है।
बजाज मेजेस्टी एलसीएक्स-3 1400 वॉट

काले रंग का ये इंडक्शन कुकटॉप पैन सेंसर और वोल्टेज प्रो तकनीक के साथ आता है। इसका मूल्य 2,199 है, जिस पर ऑनलाइन प्लेटफार्म में 46 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध है। इसकी ऑपरेटिंग वोल्टेज 23 वोल्ट, पावर इनपुट है। इसका काला रंग आपके किचन को स्मार्ट लुक देगा। साथ ही इसको रखने के लिए आपको बहुत अधिक जगह की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं आप इसको लेकर कही भी जा सकते हैं।
