ओवन टोस्टर

 

ओवन आजकल अधिकतर रसोइयों की जरूरत बन चुका है। कम स्पेस में आप अपने किचन के लिए पैनासॉनिक का यह ओवन टोस्टर भी ले सकते हैं। इसमें लो, मीडियम, हाई जैसे टेम्परेचर सोटिंग ऑप्शन हैं। इसकी बॉडी नॉनस्टिक कोटेड है और इसका वजन 3.1 किलोग्राम है। इसमें 15 मिनट का समय लगता है। यह साफ सफाई में भी आसान है। इसमें रिमूवेबल क्रंब ट्रे भी है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1200 वॉट है। छोटा होने की वजह से इसकी एक बार दो ब्रेड स्लाइस के बराबर कैपेसिटी है और समय 15 मिनट के करीब लगता है। इसकी कीमत 2000 रुपये के लगभग है।

डिजिटल स्मार्ट कुकर

 

एनैटो (कोरिया) का ये डिजिटल स्मार्ट मल्टी फंक्शन कुकर भी हैल्पिंग हैंड बन सकता है। इसमें आप कई लज़ीज व्यंजन बना सकते हैं और इसमें समय भी काफी कम लगता है। इस मल्टी कुकर में 3डी हिटिंग, टैम्परेचर अडजेस्टमेंट, (35ø से 180ø), कीप वॉर्म फंक्शन 24 घंटे के लगभग, टैम्परेचर अडजेस्टमेंट, टाइम डिले फंक्शन 24 घंटे के लगभग, दि सैटिंग री-कॉल फंक्शन और 49 प्रोग्राम (20 ऑटोमेटिक और 29 मैनुअल कंट्रोल) दिया हुआ है। इसमें कुक, एक्सप्रेस, स्टयू, पिज्जा, सूप, राइस, ग्रेन, सॉस, सैल्फ क्लीन, फ्राई, स्लो कुक, बेक, डीप फ्राई, योगार्ट, चिल्ली और स्टीम के नाम से प्रोग्राम्स दिए हुए हैं। इसमें एलईडी डिस्प्ले टच दिया हुआ है। इसकी पॉवर कंजप्शन 950 वॉट है और इसकी कीमत 14,300
रुपये क लगभग है।

फिलिप्स वीवा इंडक्शन

 

इंडक्शन भी आजकल अधिकतर भारतीय रसोइयों की जरूरत बन चुका है। इंडक्शन में खाना बहुत ही कम समय में पक जाता है। फिलिप्स के इस वीवा कलेक्शन इंडक्शन में कई फीचर्स हैं। इसमें बर्तन काले नहीं पड़ते हैं। इसमें 0-3 घंटे तक का सेटिंग ऑप्शन, कूल टच सरफेस, कुकिंग के मल्टीपल
ऑप्शन, टेम्परेचर सेटिंग जैसे कई ऑप्शन दिए गए हैं। इंडक्शन पर इस्तेमाल करने वाले बर्तन भी कुछ अलग होते हैं। कंपेटिबल विद स्टेनलेस स्टील पॉट्स, राइस कुकर्स और आइस पॉटर आदि इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका पॉवर कंजप्शन 2100 वाट है। इसकी कीमत 2500 रुपये के करीब है।

 

हैंड ब्लैंडर

 

हैल्पिंग हैंड के तौर पर आप अपने किचन के महाराजा व्हाइट के टरबो हैंड ब्लैंडर भी शामिल कर सकती हैं। एग्रोनॉमिक डिजाइन के इस ब्लैंडर के ब्लेड काफी शार्प हैं। इस पर हैंगिंग लूप भी दिया हुआ है। यह मैनुअल है और इसकी पॉवर कंजंप्शन 350 वॉट है। आप इससे कम समय में दही, क्रीम और बटर आदि ब्लैंड कर सकती हैं। इससे आप मक्खन भी तैयार कर सकती हैं। यह साफ-सफाई में भी आसान है। इसकी कीमत 700 के करीब है।

3-1 ब्रेकफास्ट मेकर

 

सुबह के समय अधिकतर लोगों के पास समय बहुत कम होता है, तो ऐसे में यह 3 इन 1 ब्रेकफास्ट मेकर आपकी काफी हैल्प कर सकता है। मल्टी फंक्शन वाले इस ब्रेकफास्ट मेकर में कॉफी मेकर, टोस्टर, ओवन और नॉनस्टिक फ्राइंग पैन दिया हुआ है। इसमें एक बार में आप 4 कप तक कॉफी ऑमलेट और टोस्ट तैयार कर सकती हैं। इसमें बेकिंग रेक और कंवेक्शन ट्रे दिया गया है। इसके टोस्टर ओवन की क्षमता 5 लिटर तक है और इसमें री-यूजेबल कॉफी फिल्टर दिया गया है। इसका पॉवर कंजंप्शन 600 वॉट है।