Preity Mukhundhan Looks: साउथ सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन अपने एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं। वह एक स्टाइल आईकन भी हैं, जिनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अनोखे अंदाज और कॉन्फिडेंस वाले लुक देखने को मिलते हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट बरसाते हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके लुक्स बड़े ही कमाल के हैं। तो चलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं प्रीति मुकुंदन के लेटेस्ट 5 टॉप लुक्स, जिनको देखते ही आप इसे रीक्रिएट करना चाहेंगी।
ट्रेडिशनल अटायर में मॉडर्निटी
प्रीति ट्रेडीशनल आउटफिट में मॉडर्निटी टच देती हैं, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। उन्होंने इस फोटोशूट में गोल्ड और व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया है, जो उनकी सादगी और ग्लैमर का अद्भुत कांबिनेशन है। इस लहंगे में प्रीति मुकुंदन बला की खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मेसी बन और गोल्ड कुंदन प्लेटेड नेकलेस पेयर किया है।
वेस्टर्न आउटफिट्स में सिंपलीसिटी और ग्रेस
ट्रेडिशनल लुक्स के साथ-साथ उनके वेस्टर्न लुक्स भी काफी अट्रैक्टिव हैं। फोटो में एक्ट्रेस सीक्वेंस कॉकटेल टॉप और ब्लैक फिटिंग पैंट के साथ कमाल की दिख रही हैं। इस तरह की कॉकटेल ड्रेस आप किसी भी पार्टी या ओकेजन के लिए ट्राई कर सकती हैं। ट्रेंडी नजर आने के लिए आप डायमंड इयररिंग्स और ओपन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
फ्लोरल एलिगेंस है जबरदस्त
प्रीति मुकुंदन फ्लोरल पेटर्न में मजेस्टिक लुक दे रही हैं, जो पिक्चर परफेक्ट मोमेंट बनाता है। उन्होंने अपने स्टाइल और सिंपलीसिटी के साथ मल्टी कलर की साड़ी में जान डाल दी है। उनका यह दिलकश अंदाज हर किसी को दीवाना कर देने लायक है। उन्होंने इस आउटफिट को बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ ड्रेप किया है। उनके इस लुक को देखकर कहा जा सकता है कि उनका फैशन सेंस शानदार है। प्रीति मुकुंदन के एथनिक लुक्स बड़े ही जबरदस्त हैं।
ग्रीन ग्लैमर का तड़का
‘कनप्पा’ एक्ट्रेस ग्रीन साड़ी में काफी लंबी और खूबसूरत दिख रही हैं। डे इवेंट या किसी पार्टी में जाने के लिए एक्ट्रेस का यह लुक इंस्पिरेशन लेने लायक है। इसमें आप भी बेहद क्लासी और एलिगेंट नजर आ सकती हैं। प्रीति ने ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी के साथ ऑक्सिडाइज्ड नोज पिन और झुमका पहना है और उनके माथे पर लगी बिंदी उनके पूरे लुक को चार चांद लग रही है।
डिजाइनर सूट में कातिलाना अंदाज
अभिनेत्री ने देसी सूट को स्टाइलिश और क्लासी तरीके से कैरी किया है। इस तरह के सूट में वह काफी एलिगेंट और स्टाइलिश दिख रही हैं। उनके इस सूट में फिटिंग का खास ख्याल रखा गया है, जिससे वह स्लिम फिट और ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रीति अपने फिगर को फ्लालेस तरीके से फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स और सेंटर पार्टेड वेवी बन विद गजरे के साथ स्टाइल किया है। उनके माथे पर छोटी सी लाल कलर की बिंदी उनके लुक को और भी वाइब्रेंट और एलिगेंट बना रही है।
