नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में जन्मी Rakul Preet Singh साउथ इंडियन व बॉलीवुड मूवीज में कई सुपरहिट मूवीज में नजर आ चुकी है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत के मॉडल के रूप में की और फिर धीरे-धीरे अपने सपनों को साकार किया। आज लोग रकुल प्रीत सिंह को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं जानते हैं, बल्कि वह कई लड़कियों की स्टाइल इंस्पिरेशन भी हैं।
रकुल खुद को इतना खूबसूरती के साथ स्टाइल करती हैं कि बस देखने वाला उन्हें देखता ही रह जाए। उनके स्टाइल में कहीं पर भी फूहड़पन नहीं होता है और यही चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। वह अपने लुक में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। लेकिन इसके लिए वह कुछ भी पहनें, ऐसा नहीं होता है। इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में खुद को एक अलग अंदाज में स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो रकुल प्रीत सिंह के इन लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं-
Rakul Preet Singh साड़ी लुक
साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे महिलाएं किसी भी मौसम में और किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं। हालांकि, जगह और मौसम के अनुसार इसे स्टाइल करने का तरीका बदल जाता है। अगर आप समर में एक एलीगेंट तरीके से साड़ी पहनना चाहती हैं तो रकुल प्रीत सिंह के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में रकुल ने लाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट काफी अच्छा लग रहा है। इस खूबसूरत साड़ी को रकुल ने ट्यूब स्टाइल बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीं एक्सेरीज को उन्होंने मिनिमल रखा है और केवल इयररिंग्स को स्टाइल किया है। मेकअप को भी उन्होंने बेहद लाइट ही रखा है।
रकुल प्रीत सिंह मोनोक्रोम लुक
अगर आपने किसी पार्टी में जाने का मन बनाया है और आप वेस्टर्न वियर आउटफिट में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो रकुल प्रीत सिंह के इस लुक को रिक्रिएट करें। इस लुक में रकुल ने सिल्वर कलर के काउल नेकलाइन क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट को स्टाइल किया है। जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं। एक्सेसरीज में उन्होंने इयररिंग्स को ही स्टाइल किया है। जबकि साइड पार्टिंग ओपन हेयर और लाइट मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। हालांकि, अगर आप रकुल के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो डायमंड चोकर को पहनने पर विचार कर सकती हैं।
रकुल प्रीत सिंह मल्टीकलर ब्लेजर लुक
इस लुक में रकुल ने कलर ब्लॉकिंग की है, जो उनके लुक को बेहद स्टनिंग बना रही है। अगर आप इस समर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो उनके इस लुक को रिक्रिएट करें। इस लुक में रकुल ने मल्टीकलर ब्लेजर के साथ ब्लू पैंट को स्टाइल किया है, जबकि फुटवियर में उन्होंने मस्टर्ड येलो पम्पस हील्स पहने हैं। ब्लू के साथ येलो का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट लग रहा है। हालांकि, आप ब्लू की जगह पिंक व ऑरेंज शेड के बॉटम को भी सलेक्ट कर सकती हैं। इस लुक में पैंट के अलावा स्कर्ट भी काफी अच्छी लगेगी। वहीं, अगर आप चाहें तो इस ब्लेजर को बतौर ब्लेजर ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं।
रकुल प्रीत सिंह ब्राउन सीक्वेंस ड्रेस
रकुल प्रीत सिंह का यह लुक नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में रकुल ने ब्राउन वेस्टर्न ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसमें हॉल्टर नेक और सीक्वेंस स्टाइल देखने में बेहद ही अच्छे लग रहे हैं। एक्सेसरीज में उन्होंने लॉन्ग डैंगल्स इयररिंग्स को कैरी किया है और लाइट ब्राउन टोन मेकअप उनके इस लुक पर काफी जच रहा है। रकुल प्रीत सिंह के इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आप कई कलर्स को सलेक्ट कर सकती हैं। खासतौर से, नियॉन कलर व ब्राइट कलर इस मौसम के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
रकुल प्रीत सिंह टॉप विद स्कर्ट लुक
रकुल प्रीत सिंह के इस लुक को डे टाइम आउटिंग से लेकर पार्टीज तक में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इन दिनों टाई डाई लुक काफी ट्रेन्ड में है और रकुल ने इसे बेहद ही ब्यूटीफुल तरीके से कैरी किया है। उन्होंने येलो व ब्लू कलर के टाई -डाई क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है। वहीं, मैचिंग जैकेट उनके लुक को बेहद खास बना रही है। ब्लू पम्पस और मिनिमल एक्सेसरीज व मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
रकुल प्रीत सिंह टॉप विद पैंट लुक
डे टाइम व इवनिंग लुक में रकुल प्रीत सिंह के इस लुक को बेहद आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है। इस लुक में रकुल ने नियॉन ग्रीन कलर के ट्यूब कोरसेट स्टाइल टॉप के साथ व्हाइट कलर के ट्राउजर को पेयर किया है। मेकअप में उन्होंने रेड लिप्स लुक कैरी किया है, जबकि हेयरस्टाइल में उन्होंने वेव्स पोनीटेल बनाया है, जिससे उनके हेयर में एक वॉल्यूम एड हुआ है। हालांकि, अगर आप रकुल के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप लाइट पेंडेंट की लेयरिंग करें। यह देखने में बेहद अच्छा लगेगा। वहीं मेकअप करते समय आप लाइट टोन की लिपस्टिक और एक कलरफुल आईलाइनर अप्लाई कर सकती हैं।
तो आपको रकुल प्रीत सिंह का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा और आप किसे रिक्रिएट करना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
