Bread Uses for Kitchen: किचन में हम सभी ब्रेड का इस्तेमाल करते ही हैं। कभी ब्रेड से टोस्ट बनाकर तो कभी सैंडविच के रूप में, हमें इसे खाना काफी अच्छा लगता है। अमूमन ब्रेड को हम अपने नाश्ते का हिस्सा बनाते हैं तो कभी शाम की हल्की भूख के दौरान इसे खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्रेड को सिर्फ हम अपनी प्लेट का हिस्सा ही नहीं बना सकते हैं, बल्कि यह किचन के कई काम भी आसान कर सकता है।
जी हां, जिस ब्रेड को हम बेहद मामूली समझते हैं, वह वास्तव में बेहद ही काम की चीज है। यह आपकी किचन की कई छोटी-छोटी समस्याओं को आसानी से हल कर सकती है। ब्रेड कर मउउ से आप एक्स्ट्रा तेल सोख सकते हैं, टूटा हुआ कांच साफ कर सकते हैं, यहां तक कि ओवर-सॉल्टेड दाल भी बचा सकते हैं। तो अगली बार जब फ्रिज में पड़ी पुरानी ब्रेड देखने को मिले या एक एक्स्ट्रा स्लाइस बच जाए, तो उसे फेंकने से पहले एक बार जरा रुक जाएं। हो सकता है कि वो स्लाइस आपकी किचन के कई काम आसान बना दे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किचन के कई कामों को आसान बनाने के लिए आप ब्रेड का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं-
सब्ज़ी या दाल के अतिरिक्त तेल को सोखें

कई बार ऐसा होता है कि हम अनजाने में सब्जी या दाल में ज्यादा तेल डाल देते हैं। लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। उबालते वक़्त अगर तेल ऊपर तैरता दिखे, तो उसे निकालने के लिए ब्रेड की आसान ट्रिक को आज़माओ। इसके लिए एक सॉफ्ट ब्रेड स्लाइस लो और उसे गरम सब्ज़ी या दाल के ऊपर 15-20 सेकंड के लिए रख दो। ब्रेड तेल सोख लेगी। अब उसे धीरे से निकाल दो और फेंक दो। इस तरह, बिना झंझट के तेल कम हो जाएगा। यह तरीका ग्रेवी, दाल या यहां तक कि ऑयली पास्ता सॉस में भी काम करता है।
मिक्सर जार की करें सफाई
अमूमन मसालों से लेकर चटनी तक को पीसने के लिए हम मिक्सर जार का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर उससे हल्दी के दाग या मसाले की चिकनाई आसानी से नहीं छूटती। ऐसे में ब्रेड स्लाइस यकीनन आपके बेहद काम आएगा। इसके लिए आप एक से दो सूखी ब्रेड स्लाइस लेकर उसके टुकड़े कर लो। अब इसे मिक्सर में डालो, ढक्कन बंद करके 5-10 सेकंड चला लो। ब्रेड सारे बचे मसाले खींच लेती है। बस आखिरी में मिक्सर जार को पानी से धो दो।
टूटे हुए कांच को करे साफ
छोटे-छोटे कांच के टुकड़े बहुत ख़तरनाक होते हैं और उन्हें साफ करना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन ब्रेड स्लाइस आपके इस काम को काफी आसान बना सकती है। इसके लिए एक सॉफ्ट ब्रेड स्लाइस लो और ज़मीन पर हल्के से दबा के चलाओ। सारे छोटे कांच ब्रेड में चिपक जाते हैं। ब्रेड को ध्यान से फेंक दो और बस सफाई करना काफी आसान हो जाएगा।
टिफिन या डिब्बे की बदबू हटाओ

टिफिन या डिब्बे में हम सभी कई सामान को रखते हैं। लेकिन अगर टिफिन में मछली या अंडे की बदबू रह गई है तो ऐसे में आप एक ब्रेड स्लाइस लो, उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालो। अब इसे डिब्बे में रखकर रातभर बंद छोड़ दो। अगली सुबह जब आप डिब्बे को देखेंगे तो उसकी बदबू गायब हो जाएगी।
फल जल्दी पकाने का देसी जुगाड़
कई बार हम मार्केट से अधपके फल ले आते हैं। लेकिन अगर आपको इसे जल्दी पकाना है ताकि आप उसे खा सकें तो ऐसे में ब्रेड स्लाइस की मदद लें। इसके लिए आप एक ब्राउन पेपर बैग में फल रखो, साथ में एक ब्रेड स्लाइस डाल दो। अब बस बैग को बंद करके एक-दो दिन के लिए छोड़ दो। ब्रेड की नमी और गैस से फल जल्दी पकेंगे।
फ्रिज की बदबू करे दूर

फ्रिज में हम खाने-पीने का काफी सारा सामान रखते हैं। जिसकी वजह से अक्सर फ्रिज में सब्ज़ियों की मिली-जुली बदबू आती है। इस बदबू को दूर करने के लिए आप एक ब्रेड स्लाइस प्लेट या कटोरी में रख दो। अब थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दो। आप देखेंगे कि फ्रिजी की बदबू एक-दो दिन में ही खत्म हो जाएगी। जब ब्रेड सूखी या गंदी लगे, तो इसे बदल दो।
अगर नमक ज़्यादा हो जाए
खाना बनाते समय अक्सर गलती से उसमें नमक तेज हो जाता है। ऐसे में सारा खाना खराब हो जाता है। लेकिन अब आपको सारी सब्जी को बाहर फेंकने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो ब्रेड की मदद से इस अतिरिक्त नमक को आसानी से एडजस्ट कर सकते हों। इसके लिए आप ब्रेड स्लाइस को दाल या सब्ज़ी में थोड़ी देर डुबा के रख दो। ऐसा करने से वो एक्स्ट्रा नमक सोख लेती है। अब आप ब्रेड स्लाइस को निकाल दो और सर्व करो।
बिस्किट को रखे सॉफ्ट
समय के साथ कई बार कुकीज़ सख्त हो जाती है तो ऐसे में आप उसे सॉफ्ट रखने के लिए ब्रेड का सहारा लें। इसके लिए एक टाइट डिब्बे में एक ताज़ा ब्रेड स्लाइस रख दो, उसी में बिस्किट भी रखें। ब्रेड की नमी बिस्किट को भी नरम रखती है। यही तरीका अपनाकर आप ब्राउन शुगर को भी सॉफ्ट रख सकती हैं।
