Besan Paratha Recipe
Besan Paratha Recipe

Besan Paratha Recipe : गर्मियों के दिनों में किचन में ज्यादा देर खड़े रहना किसे अच्छा लगता है। ऊपर से रोज-रोज वही सब्जी, वही दाल-रोटी खाकर हर कोई ऊब भी जाता है। ऐसे में कुछ ऐसा बनाएं जो जल्दी भी तैयार हो जाए और खाने में भी स्वादिष्ट लगे। इसी लिए आज ट्राय कीजिए भरवां बेसन का पराठा।

इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है, ना ज्यादा सामान चाहिए और ना ही किचन में घंटों खड़े रहने की जरूरत। बस बेसन में मसाले मिलाकर उसका भरावन तैयार करें और गेंहू की रोटी में भरकर पराठा सेंक लें। ऊपर से घी या मक्खन लगा दें, फिर देखिए घर वाले कैसे चटकारे लेकर खाते हैं।

सुबह के नाश्ते में या फिर हल्की-फुल्की भूख में ये पराठा बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे रायते, हरी धनिए की चटनी या आम के अचार के साथ परोसें, स्वाद और मज़ा दोनों दोगुना हो जाएगा। बेसन का स्वाद और उसमें भुने मसालों की खुशबू एकदम देसी स्टाइल का एहसास कराती है। बच्चे हों या बड़े, सब मज़े से खा लेंगे। अगली बार जब सोचे कि क्या बनाएं, तो ये फटाफट भरवां बेसन का पराठा जरूर याद रखिए।

भरवां बेसन का पराठा बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा
एक कप बेसन
दो चम्मच कसूरी मेथी
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
सौंफ
सफेद तिल
अमचूर पाउडर
जीरा पाउडर
सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार

भरवां बेसन का पराठा बनाने की विधि

  1. सबसे पहले गेहूं का आटा गूंथ लीजिए। ध्यान रखिए आटा ज़्यादा टाइट ना हो, थोड़ा नरम गूंथे ताकि पराठा बेलने में दिक्कत न आए।
  2. अब एक बाउल में एक कप बेसन डालिए।
  3. इसमें नमक स्वाद के हिसाब से, फिर लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा हल्दी, और अमचूर पाउडर डाल दें।
  4. इसके बाद जीरा पाउडर, सौंफ, और सफेद तिल भी डालिए। ये सब मिलाने से भरावन का स्वाद और खुशबू जबरदस्त आएगी।
  5. अब बारी है कसूरी मेथी की करीब दो चम्मच डालिए, इससे बेसन का भरावन बड़ा शानदार लगेगा।
  6. फिर इसमें सरसों का तेल डालना है। इतना कि बेसन अच्छे से गूंथ जाए और बिना पानी के एक नरम बॉल जैसा बन जाए।
  7. याद रखिए, इसमें पानी बिल्कुल नहीं डालना है, सिर्फ तेल से ही बेसन को बांधना है।
  8. अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए।
  9. हर लोई को हल्का सा बेलिए, उसमें बेसन का छोटा बॉल रखिए और चारों तरफ से बंद करके फिर से बेल लीजिए।
  10. अब तवा गर्म करके, इस पराठे को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लीजिए। चाहें तो थोड़ा घी या मक्खन भी लगा सकते हैं।
  11. बस, गरमा-गरम भरवां बेसन का पराठा तैयार है। इसे हरे धनिए की चटनी, रायते या अचार के साथ परोसिए — मज़ा आ जाएगा।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...