Overview: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग तलाक पर कही ये बात
Sonakshi Sinha on Her Divorce Claims: सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा से ही अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट रखा है। हालांकि, शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने रिश्ते को खुले में सभी के आगे रखती आई हैं। एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, जहीर ने हाल ही में अपने इंटर रिलीजियस मैरिज को लेकर छिड़ी बहस के डर से अपनी सिविल मैरिज की ऑफिशियल फोटोस से कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है।
Sonakshi Sinha on Her Divorce Claims: सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा से ही अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट रखा है। हालांकि, शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने रिश्ते को खुले में सभी के आगे रखती आई हैं। एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, जहीर ने हाल ही में अपने इंटर रिलीजियस मैरिज को लेकर छिड़ी बहस के डर से अपनी सिविल मैरिज की ऑफिशियल फोटोस से कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है।
दरअसल, पिछले काफी समय से लोग उनकी तस्वीरों पर गलत टिप्पणियां कर रहे थे। हालांकि, ट्रोलर्स यहां भी नहीं रुके उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की दूसरी तस्वीरों पर उनके तलाक की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने सोनाक्षी और उनके पति की तस्वीरों पर तलाक को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है।
सोनाक्षी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कुछ ट्रोलर्स सोनाक्षी और उनके पति के पीछे पड़ चुके हैं। हालांकि, सोनाक्षी भी इस मामले में चुप रहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे कमेंट करने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई है।
क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में जहीर और सोनाक्षी की एक तस्वीर पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों का तलाक बहुत जल्दी ही होने वाला है।” सोनाक्षी ने ट्रोलर को इस कमेंट पर जमकर लताड़ लगाई। एक्ट्रेस में कमेंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “पहले तेरे मम्मी पापा करेंगे फिर हम। वादा है मेरा।” एक्ट्रेस का यह कॉमेंट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा भी दे चुके हैं ट्रोलर्स को जवाब
यह पहली बार नहीं था, जब सोनाक्षी और उनके हस्बैंड को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले सोनाक्षी के पिता यानी कि शत्रुघ्न सिन्हा भी उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। उन्होने कहा था, “आनंद बक्शी साहब ने ऐसे लोगों के लिए लिखा है, कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। मैं इसमें एक लाइन और जोड़ना चाहूंगा। अगर बेकार आदमी के पास कोई काम ना हो तो वह और बेकार हो जाता है। इससे पहले टाइम्स नाउ से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, “मेरी बेटी ने कोई गैरकानूनी या असंवैधानिक काम नहीं किया है।”
अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी ने कहीं यह बात
हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर चर्चा की थी। एक्ट्रेस ने कहा, “हम दोनों के परिवारों ने हमारे इस रिश्ते को स्वीकार किया है और हमें उन सभी का सपोर्ट है।” सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। इस कपल ने अपने घर पर ही एक छोटे से फंक्शन में सिविल मैरिज की थी।
