Compulsive Sexual Behavior: सेक्स की परिभाषा हर किसी के लिए अलग होती। डिजीटल युग में अधिकांश यंगस्टर्स के लिए सेक्स केवल दो शरीरों का मिलन है जिसमें प्यार की कोई अहमियत नहीं है। सेक्स और अपोजिट जेंडर के प्रति आकर्षण के चलते कई यंगस्टर्स इनदिनों कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर का शिकार हो रहे हैं। खासकर 15 से 18 वर्ष तक के युवा पोर्न साइट्स में मौजूद कंटेंट को देख हस्तमैथुन,ओरल सेक्स, योनि और गुदा संभोग जैसी एक्टिविटीज सीख रहे हैं। यही वजह है कि वह अपनी यौन कल्पनाओं व इच्छाओं को कंट्रोल नहीं कर पाते और कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर का शिकार हो रहे हैं। आखिर ये समस्या है क्या और ये रिश्तों को कैसे प्रभावित कर रही है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर

कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति सेक्स और यौन कल्पनाओं के बारे में बहुत अधिक सोचता है। कई बार इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। ये समस्या महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित कर सकती है। कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर के चलते व्यक्ति को हस्तमैथुन, साइबर सेक्स, ग्रुप सेक्स, फोन सेक्स और पोर्न फिल्में देखने की लत लग सकती है। इसका शिकार यंगस्टर्स अधिक होते हैं।
कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर के कारण
मेंटल डिसऑर्डर: ये एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है जिसमें एक व्यक्ति जो दूसरे व्यक्ति को दर्द देने या उसके साथ सेक्स करने जैसी कल्पनाएं करने लगता है।
कैमिकल इमबैलेंस: जब व्यक्ति के मस्तिष्क में पाए जाने वाले डोपामाइन और नेरोपीनेफ्राइन कैमिकल्स की अधिकता होने लगती है जो ऐसे व्यवहार को जन्म दे सकता है।
मिर्गी की समस्या: जो लोग बचपन से मिर्गी या किसी अन्य मानसिक बीमारी का सामना कर रहे हैं उन्हें ये समस्या आसानी से हो सकती है।
कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर के लक्षण
– व्यक्ति लगातार तीव्र यौन कल्पनाएं और इच्छा महसूस कर सकता है।
– इसके चलते व्यक्ति को तनाव महसूस हो सकता है।
– कल्पानाओं और इच्छाओं को रोकने में असमर्थ होना।
– अकेलापन, निराशा और चिंता महसूस होना।
– इस समस्या के परिणामस्वरूप ब्रेकअप, गर्भधारण और कानूनी मुद्दे जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर का रिश्ते पर प्रभाव

व्यक्ति कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर का उपयोग अवसाद, अकेलापन और तनाव जैसी मनोवैज्ञानिक समस्याओं से बचने के लिए करता है। दिमाग शांत होने पर कई बार व्यक्ति को अपराधबोध हो सकता है जिसके कारण वह परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों से दूरी बना लेता है। ऐसे व्यक्ति अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए अपने पार्टनर के साथ भी चीटिंग कर सकते हैं। जिस वजह से उनके रिश्ते में दरार आ सकती है।
कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर को कैसे करें नियंत्रित
– इस समस्या से निपटने के लिए युवाओं को पोर्न देखना और सेक्सुअल कंटेंट पढ़ना पूरी तरह से बंद करना होगा।
– जब भी पीड़ित अकेला महसूस करे वह दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताए।
– अपने तनाव और चिंता को दोस्तों से शेयर करें।
– मन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। अच्छी फैमिली मूवी, कार्टून देखें। मन को हल्का करने के लिए म्यूजिक का सहारा लें।
– समस्या बढ़ने पर मनोचिकित्सक का सहारा लें।
