Sex Drive Tips
Sex Drive Tips Credit: Istock

Sex Drive Tips: उम्र के साथ पुरुष और महिलाओं की यौन इच्‍छाओं में स्‍वाभाविक रूप से बदलाव आने लगता है। बेडरूम में सुस्‍ती महसूस करना, सेक्‍स ड्राइव में कमी आना या सेक्‍स में रुचि न लेना जैसी समस्‍याएं आपकी सेक्सुअल लाइफ को बाधित कर सकती हैं। इन समस्‍याओं से निपटने के लिए अधिकांश लोग वियाग्रा या सेक्‍स पावर को बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करने लगते हैं। हालांकि इन दवाओं से सेक्‍स ड्राइव में तो सुधार हो जाता है लेकिन लॉन्‍ग टर्म में ये दवाईयां शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में आप इन दो घरेलू चीजों का सेवन करके प्राकृतिक रूप से ताकतवर और जवान महसूस कर सकते हैं। जो यौन इच्‍छाओं को बढ़ाने के साथ आपकी ओवरऑल हेल्‍थ में भी सुधार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

शिलाजीत और अश्‍वगंधा

Shilajit and Ashwagandha
Shilajit and Ashwagandha

प्राचीन काल से यौन समस्‍याओं को सुलझाने के लिए प्राकृतिक सामग्री और विशिष्‍ट जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता रहा है जो यौन इच्‍छाओं को सकारात्‍मक रूप से प्रभावित करती हैं। जिसमें शिलाजीत और अश्‍वगंधा का नाम सबसे ऊपर है। ये आपकी कामेच्‍छा को बढ़ाने और शरीर की ताकत को बढ़ाने का काम बखूबी कर सकती हैं।

यौन इच्‍छा के लिए अश्‍वगंधा

ये एक शक्तिशाली और प्राचीन जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग पुरुष की कामेच्‍छा में सुधार करने के लिए किया जाता है। खासकर ये जड़ी-बूटी बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करती है। ये न सिर्फ यौन समस्‍याओं को कम करती है बल्कि तनाव को कम करने और ऊर्जा को बढ़ाने का काम भी करती है।

अश्‍वगंधा के फायदे

टेस्‍टोस्‍टेरोन बढ़ाए: अश्‍वगंधा पुरुषों के टेस्‍टोस्‍टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है साथ ही स्‍टैमिना भी बढ़ता है जिससे लंबे समय तक सेक्‍सुअल एक्टिविटी को इंज्‍वॉय किया जा सकता है।

तनाव कम करे: अश्‍वगंधा तनाव के स्‍तर को कम करने में मदद करता है क्‍योंकि ये एक एडाप्‍टोजेन है जो शरीर की ग्रंथियों को मजबूत करता है। इससे कोर्टिसोल स्‍तर सामान्‍य रहता है जिससे तनाव व चिंता कम होती है।

ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार: इसका सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्‍साइड का उत्‍पादन होता है जो ब्‍लड को जननांग क्षेत्र में पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही इससे यौन उत्‍तेजना और संतुष्टि मिलती है।

यौन इच्‍छा के लिए शिलाजीत

शिलाजीत एक बेहद शक्तिशाली औषधि है जो पुरुष की यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकती है। ये एक हर्बल सप्‍लीमेंट है जो व्‍यक्ति की यौन भूख को सकारात्‍मक रूप से प्रभावित करता है। इसमें टार जैसी स्‍थिरता होती है जो यौन इच्‍छा को बढ़ाकर परफॉर्मेंस में सुधार कर सकती है।

शिलाजीत के फायदे

Benefits of Shilajit
Benefits of Shilajit

सेक्‍स परफॉर्मेंस को बढ़ाए: ये इरेक्‍शन को बनाए रखने और समय से पहले स्‍खलन की रोकथाम करने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो ब्‍लड फ्लो को बढ़ाते हैं।

प्रजनन क्षमता में सुधार: शिलाजीत प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये मानसिक तनाव और चिंता को भी प्रभावी रूप से कम कर सकता है।

मर्दाना ताकत बढ़ाए: इसका उपयोग मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से लंबे समय तक सेक्‍स का आनंद लिया जा सकता है।

कैसे करें इन चीजों का सेवन

– शिलाजीत को गर्म दूध और पानी से लिया जा सकता है। बेहतर रिजल्‍ट के लिए आप इसमें शहद डालना न भूलें।

– अश्‍वगंधा को भी दूध या पानी से साथ लिया जा सकता है लेकिन इसका सेवन केवल रात के समय ही करना चाहिए।

– अश्‍वगंधा और शिलाजीत को पाउडर या कैप्‍सूल किसी भी फॉर्म में खाया जा सकता है।

– ये दोनों ही सामग्रियां गर्म होती हैं इसलिए इसका सेवन लंबे समय तक नहीं किया जाना चाहिए।