5-4-5 Fitness Rule: भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल फिट और हेल्दी रहना एक बड़ी चुनौती है। ख़ासतौर पर बैठे रहकर घंटों काम करने से आप मोटापे से तो बच ही नहीं सकते। मोटापा जितनी बड़ी समस्या ख़ुद है यह उससे भी बड़ी समस्याओं को साथ लाता है जिसमें शुगर बढ़ना, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर प्रमुख हैं। इसलिए लोग अब वेट लॉस के लिए जिम, डाइट से लेकर तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन, अगर आपके पास एस इन सबके लिए समय नहीं है तो आप बस 5-4-5 वॉकिंग फार्मूला अपनाकर न सिर्फ मोटापे से मुक्ति पा सकते हैं बल्कि हेल्दी और फिट बॉडी भी पा सकते हैं। जानते हैं इस बारे में-
क्या है 5-4-5 वॉकिंग रूल

यह वॉकिंग का ही बेहद आसान तरीक़ा है। वॉकिंग के इस तरीक़े से न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया बेहतर बनती है, बल्कि ब्लोटिंग और पेट की सूजन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। अध्यनों में सामने आया है कि अलग-अलग गति से चलने से उम्र भी बढ़ती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
5 मिनट रन– इसमें सबसे पहले 5 मिनट दौड़ना है जिससे आपकी ह्रदय गति बढ़ जाये और मेटाबोलिज्म ऐक्टिव हो जाए। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। थोड़ी सी देर के इस रनिंग से आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा, लंग्स खुलेंगे और मांसेशियों में मज़बूती आयेगी।
4 मिनट रिलैक्स वॉक– दौड़ने के बाद आपको 4 मिनट तक धीरे-धीरे चलना है। इससे आपकी ह्रदय गति रेगुलेट हो जाएगी और बॉडी रिलैक्स महसूस करेगी। इस दौरान आप 4 से 5 किमी/घंटे की गति से चल सकते हैं। इस दौरान लैक्टिक एसिड रिलीज़ होता है जो मांसपेशियों को थकान से बचाता है।
5-मिनट ब्रिस्क वॉक– इसके बाद 5-मिनट की ब्रिस्क या तेज वॉक करना है। इस दौरान 6 से 7 किमी/घंटे की स्पीड रखें। इससे ना सिर्फ़ स्टैमिना बढ़ता है बल्कि पैरों की माँसपेशियाँ भी मज़बूत होती हैं और हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है। कैलोरीज़ भी तेज़ी से बर्न होती हैं और शरीर का बैलेंस अच्छा होता है और पोस्चर में सुधार होता है।
कितनी देर करें

5-4-5 वॉकिंग फ़ार्मूले का एक राउंड पूरा करने में 14 मिनट लगते हैं। पूरे सेशन में आप तीन राउंड तक कर सकते हैं। शुरू में आप एक या दो राउंड से शुरुआत करें। धीरे-धीरे इन्हें बढ़ा सकते हैं।
क्या हैं फ़ायदे

5-4-5 वॉकिंग फार्मूला से ना सिर्फ़ कैलोरी बर्न होती है बल्कि पूरी हेल्थ में सुधार होता है। रनिंग, रिलैक्स्ड वॉकिंग और ब्रिस्क वॉक् से शरीर को ये फ़ायदे मिलते हैं।
- अलग-अलग गति से वॉक करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और हार्ट की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
- इससे कैलोरी तेज़ी से बर्न होती है।
- 5-4-5 वॉकिंग फार्मूला से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज़ होता है जिससे स्ट्रेस और एंजाइटी कम होती है।
- इससे मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है और बॉडी पर स्ट्रेन नहीं पढ़ता है।
तो, आप भी फिट रहने के लिए सिंपल वॉकिंग की जगह यह स्मार्ट तरीक़ा अपनाकर देखें। देखना, कुछ ही समय में ख़ुद को कितना फिट महसूस करेंगे आप।
