Castor Oil for Hair
Castor Oil Benefits for Hair

Castor Oil for Hair: लंबे, काले और घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं। हालांकि, आजकल व्यक्ति की जो लाइफस्टाइल है। उसकी वजह से बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या बहुत जल्दी होने लगती है। दिन भर में मिलने वाला हर दूसरा व्यक्ति आपको यही कहेगा कि उसे बाल झड़ने की समस्या हो रही है। बालों के झड़ने की समस्या इस कदर तक बढ़ चुकी है कि इसने लोगों को गंजेपन तक पहुंचा दिया है।

समय से पहले बाल झड़ने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसमें पोषण की कमी, केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल, आनुवांशिकता, हार्मोनल इंबैलेंस शामिल है। प्रदूषण भी बाल झड़ने की समस्या का एक बड़ा कारण है। अगर आप भी इसी से परेशान चल रहे हैं तो आज हम आपको अरंडी के तेल के बारे में बताते हैं जो इस समस्या कुछ ही दिनों में दूर कर देगा।

बालों को काला, घना और लंबा करने के लिए मार्केट में कई तरह के तेल प्रचलित है। इनमें से कुछ आयुर्वेदिक पद्धति से बनाए गए हैं तो किसी का फार्मूला केमिकल युक्त है। इन्हीं में से एक अरंडी का तेल है, जो आपके बालों की सेहत को बदल कर रख देगा। चलिए आपको बता देते हैं कि इसकी मदद से बालों का झड़ना कैसे रोका जा सकता है।

Castor Oil for Hair
Hairfall Problem

अरंडी दरअसल एक वनस्पति का तेल है। यह सेहत, बालों और स्किन तीनों के लिहाज से उपयुक्त माना गया है। इस तेल में रिसीनोलिक नाम का एक एसिड होता है जो बालों को पोषण प्रदान करता है। इसमें ओमेगा 6, ओमेगा 9 और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुना से भरपूर अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत उपयोगी है।

आपको बाजार में आसानी से ऑर्गेनिक अरंडी का तेल मिल जाएगा। याद रखें आपको ठंड कंप्रेसर तेल लेकर आना है।

इस तेल को लगाने से पहले हल्का सा गर्म कर लें।

उंगलियों पर हल्का सा तेल लें और इससे स्कैल्प पर मसाज करें।

बालों की गहराई पर जब आप इससे धीरे-धीरे मसाज करेंगे तो यह जड़ों को मजबूती देगा।

इसे कुछ घंटे बालों में लगा रहने दें। आप चाहे तो इसे रात में अप्लाई करके सो भी सकते हैं।

तेल के इस्तेमाल के बाद आपको माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धोना होगा।

बाल नहीं होंगे सफेद: जो लोग बालों के असमय सफेद होने की समस्या से परेशान हैं। उनके लिए अरंडी का तेल बहुत लाभदायक है। जब इस तेल से मालिश की जाती है तो हेयर फॉसिकल मजबूत होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ाने लगती है। ये बालों की गहराई तक जाकर उन्हें अच्छी तरह से कंडीशनर प्रदान करता है, जिससे बाल मुलायम होते हैं।

बढ़ेगी बालों की ग्रोथ: अगर बाल झड़ने की वजह से आपके बालों की ग्रोथ कम हो गई है तो अरंडी का तेल जरूर लगाना चाहिए। यह बालों के गिरने की रफ्तार को कम करता है और नए बाल उगाने में भी फायदेमंद है। अगर इसकी नियमित मसाज की जाए तो स्कैल्प पर नए बाल आने लगते हैं। इसमें मौजूद रिसीनोलिक एसिड स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। इससे हेयर्स का पीएच लेवल भी कंट्रोल रहता है।

डैंड्रफ की होगी छुट्टी: अरंडी का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। यह बालों में होने वाली खुजली और जलन जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसकी मदद से बालों की डैंड्रफ को दूर भगाया जा सकता है। जिन लोगों को स्कैल्प पर खुजली की समस्या है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी यह बहुत उपयोगी है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...