Hair Oil
Best Oil For Hair

Hair Oil: लंबे, काले, घने और खूबसूरत बालों की चाह किस लड़की को नहीं होती। बालों को खूबसूरत और लम्बा बनाने के लिए आजकल मार्केट में कई कृत्रिम तरीके हैं। जिनके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं। आप बिना ज्यादा खर्च किये प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बना सकती हैं। जरूरत है तो बालों की अच्छे हेयर ऑयल से मसाज करने की। क्योंकि दादी और नानी के जमाने से ही बालों में तेल लगाने के नुस्खे के बारे में बताया जाता रहा है।

आजमा कर देंखे कैस्टर ऑयल

Hair oil
Castor Oil

कैस्टर हेयर ऑयल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी मसाज बालों को घना और लम्बा करती है।

  • इस तेल से अपने बालों की जड़ों की मसाज करें।
  • अच्छा रिजल्ट पाने के लिए गर्म पानी में सोक किया हुआ सूती तौलिया अपने बालों में बांध लें।
  • करीब आधे घंटे के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
  • आपको रिजल्ट तभी दिखेगा जब आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगी।

सबका पसंदीदा नारियल का तेल

hair oil
Coconut oil

नारियल के तेल से जुड़े गुणों के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो नहीं जानता होगा। इस तेल के फायदे अनगिनत हैं और बालों के लिए ये हेयर ऑयल किसी वरदान से कम नहीं है। पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर नारियल का तेल बालों को घना, मजबूत और लम्बा बनाए रखने में मदद करता है।

एवोकाडो ऑयल भी फायदेमंद

Hair oil
Avocado Oil

रूखे, बेजान और कमजोर बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो एवोकाडो का तेल बालों को नया जीवन देता है। नये बालों को उगाने के साथ उन्हें मजबूत बनाने और लम्बा बनाने के लिए एवोकाडो ऑयल काफी मददगार होता है। विटामिन का इसमें काफी अच्छा स्रोत होता है। जिससे झड़ते हुए बाल भी रुक जाते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक बनी रहती है। आप इस तेल से बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें और आधे घंटे के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।

ऑलिव ऑयल भी है जादूगर

Hair oil
Olive Oil

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल चाहे खाने में हो या बालों में लगाने के लिए। ये किसी जादूगर से कम नहीं है। रूखे बालों को हाइड्रेट करने के लिए ऑलिव ऑयल काफी असरदार होता है। इससे बालों को नमी मिलती है और नर्म, मुलायम बनते हैं। इस हेयर ऑयल में कंडीशनर के भी अच्छे गुण होते हैं। जिसकी मदद से बाल मुलायम और चमकदार दिखते हैं।

बादाम का तेल भी अच्छा

Hair oil
Almond Oil

बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बालों के साथ-साथ ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे बाल सिल्की और लंबे होते हैं। किसी ने सच ही कहा है कि, असली खूबसूरती लम्बे और घने बालों से ही बढ़ती है।

अगर आप भी लम्बे, घने बाल चाहती हैं तो हमारे बताये हुए हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये एकदम किफायती हैं और मार्केट में भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर इन तेलों के इस्तेमाल के बाद भी आपके बालों का झड़ना बंद नहीं हो रहा है तो आप, बिना देर किये किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकती हैं।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment