आपको भी दिखना है इन गर्मियों में बेहद स्टाइलिश तो गर्मी के हिसाब से कैसा हैट खरीदें या किस पैटर्न का स्टोल लें, जिससे आपके लुक में लगे चार चांद। ऐसा ही कुछ अगर आपके भी दिमाग में चल होगा। हम आपको बता रहे हैं गर्मियों में बाल ढकने के लिए कुछ ट्रेंडी फैशन टिप्स-

स्मार्ट हैट्स

धूप से बालों को बचाने के लिए मार्केट में कई कूल डिजाइंस के ऐसे समर हैट्स आ गए हैं, जो बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के बीच स्टाइल स्टेटमेंट बने हुए हैं। राउंड शेप, ओवर साइज्ड हैट्स, गोल्फ स्टाइल वाले हाफ ओपन हैट में सोनम कपूर को आपने कई बार देखा होगा। आप भी ट्राई करें ये हैट्स जो कि न केवल बालों को धूप से बचाएंगे, बल्कि आपकी स्टाइल भी निखारेंगे। वहीं समर के हिसाब से कॉटन और क्रोशिये से बने डिफरेंट कलर्स वाले हैट्स भी खूब नजर आ रहे हैं।

ट्रेंडी स्टोल

स्टोल को आप हर मौसम में कैरी कर सकती हैं। खादी, कॉटन, सिल्क और शिफॉन फैब्रिक के स्टोल इस मौसम के लिए अच्छे ऑप्शन हैं। इन स्टोल्स से बाल तो धूप से बचेंगे ही, साथ ही आपको मिलेगा एकदम डिफरेंट लुक। स्टोल को कैरी करते समय बस यह याद रखिए कि प्रिंटेड ड्रैस के साथ ह्रश्वलेन और प्लेन ड्रैस के साथ प्रिंटेड स्टोल कैरी करें।

स्टाइलिश कैप्स

कैप की मदद से सिर को ढक कर खतरनाक यूवी किरणों से बचाया जा सकता है और साथ ही आपका स्टाइल भी मेंटेन रहेगा। वैसे कैप पहनने का ट्रेंड कोई नया नहीं है। हर साल मार्केट में कुछ नया देखने को मिलता है। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फेडोरा कैप में काफी स्पॉट की जा रही हैं। इनके इस लुक को पाने के लिए  आप शॉपिंग मॉल से लेकर फैशन स्टोर्स तक से फेडोरा कैप की ढेरों डिजाइंस और प्रिंट्स खरीद सकती हैं।

बंदाना स्कार्फ

इस बार 90 के दशक का फैशनेबल हेयर एक्सेसरीज बंदाना स्कार्फ समर फैशन में हिट है। चिलचिलाती धूप में घर से बाहर जाना हो या बीच पर लगना हो ग्लैमरस, इसके लिए आप बॉलीवुड हीरोइन आलिया भट्ट की तरह बंदाना स्कार्फ के कई पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। आप रेट्रो या बोहेमियन लुक के लिए भी इन्हें हेड स्कार्फ के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्यूट अम्ब्रेला

गर्मियों की कड़ी धूप से सिर और शरीर के बाकी हिस्सों को बचाने के लिए छतरी कैरी करना न भूलें। धूप से बचने के साथ ही स्टाइलिश दिखने के लिए आप फ्लोरल प्रिंट, कलरफुल प्रिंट्स के अलावा पिंक, व्हाइट, ऑरेंज या ऑलिव ग्रीन जैसे कलर्स वाले छातों को कंट्रास्ट रंग की ड्रैसेज के साथ ट्राई कर सकती हैं।

समर ट्रेंड्स-2019

कलर- लैवेंडर, पिंक, पिकॉक, लाइट यैलो, कोरल रेड, हरा, नीला, ऑरेंज, ब्ल्यू, क्रीम। प्रिंट्स- एनिमल, फ्लोरल, पोल्का डॉट्स, स्ट्राइप्स, एब्स्ट्रैक्ट, बोहो, ट्रैडिशनल प्रिंट्स।

ये भी पढ़े- 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।