Top 10 Electric Lunch Box
Top 10 Electric Lunch Box

Top 10 Electric Lunch Box: इलेक्ट्रिक टिफिन का फायदा होता है कि आप अपने गर्म भोजन का मज़ा कही भी ले सकते हैं फिर वो चाहे ऑफिस हो या कॉलेज। मार्किट में बहुत सी कंपनी इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स ला चुकी हैं। ऐसे में एक अच्छा कैसे ख़रीदे ये सवाल सभी के मन में होता है। इसलिए हम इस बार आपके लिए इस गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में लेकर आये हैं इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स, तो चलिए देखते हैं।

हेरफिल्क

इस लंच बॉक्स की सहायता से आप प्लग इन करके कुछ ही मिनट में अपना भोजन गर्म कर सकते हैं। इसका स्टील कंटेनर स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक कंटेनर ग्रेड पीपी प्लास्टिक से बना हैं। 1.5 लीटर की क्षमता के साथ इसकी कीमत 2,999 रूपये है।

फिवानियो

Fivanio Electric Lunch Box
Fivanio Electric Lunch Box

इस पोर्टेबल इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स में स्टोर किए गए खाने को गर्म करना आसान है। खाने के गर्म होने के बाद ये अपने आप बंद हो जाता है। इसका टाइट और एंटी-लीक ढक्कन खाने को रिसने नहीं देता। 600 एमएल वाले इस लंच बॉक्स की कीमत 1,299 रूपये है।

इकोलिन

इसको वॉट क्षमता 15 है जो कम बिजली में ही आपको आपके डेस्क पर गर्म खाना देता है। इसकी बॉडी सुरक्षित और शॉक-प्रूफ है, जो इसको सुरक्षित बनाती है। 1400 एमएल की क्षमता वाले इस लंच बॉक्स की कीमत 1,405 रूपये है।

शॉपो स्मार्ट

यह पोर्टेबल फ़ूड स्टोरेज इलेक्ट्रॉनिक लंच बॉक्स आपके खाने को अच्छी तरह गर्म करता है। इसका इस्तेमाल फ़ूड स्टोरेज के तौर पर किया जा सकता है। इसके मॉडल SS -12 की कीमत 920 रूपये है।

क्रोमा

Croma Electric Lunch Box
Top 10 Electric Lunch Box-Croma Electric Lunch Box

4 कंटेनर वाला ये लंच बॉक्स टिकाऊ और हल्का जो इसको सुविधाजनक बनाता है। इसका नॉन-स्टिक इंटीरियर इसे साफ करना आसान बनाता है। इसकी कीमत 1,380 रूपये है।

सिलो

ये 45 मिनट में आपके भोजन को समान रूप से गर्म करता है। इसका बाहरी कंटेनर शॉक प्रूफ है जो इसे सुरक्षित बनाता है। 1 लीटर वाले इस लंच बॉक्स में 3 कंटेनर आए हैं। इसकी कीमत 1,149 रूपये है।

लाइफलॉन्ग

Lifelong Electric Lunch Box
Lifelong Electric Lunch Box

ये लंच बॉक्स आपके भोजन को समान रूप से गर्म करता है। इसमें भोजन का प्राकृतिक स्वाद, बनावट और खुशबु बरक़रार रहता है। सिर्फ इसके प्लग को इन करके अपना भोजन आसानी से गर्म कर सकते हैं। 950 मिलीलीटर की क्षमता वाले इस लंच बॉक्स की कीमत 2,299 रूपये है।

नयासा

ये कॉम्पैक्ट और टिकाऊ लंच बॉक्स न सिर्फ आपके भोजन को गर्म करेगा बल्कि उसको फ्रेश भी बनाये रखेगा। ये समान हीटिंग के साथ आपके भोजन को एक समान गर्म करता है। इसकी क्षमता 420 मिलीलीटर और कीमत 2,215 रूपये है।

मिल्टन

Milton Electric Lunch Box
Top 10 Electric Lunch Box-Milton Electric Lunch Box

इस लंच बॉक्स की मदद से आप 30 मिनट में अपना खाना गर्म कर सकते हैं। इसकी वॉट क्षमता 30 है। इसमें ऑटो शट ऑफ का फीचर भी जिससे आपको इसके स्विच ऑफ की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसकी क्षमता 360 मिलीलीटर है और इसकी कीमत 1,470 रूपये है।

जेपी

स्टेनलेस स्टील कंटेनर के साथ ये लंच बॉक्स एक टिकाऊ प्लास्टिक के साथ आता है। केवल 30-45 मिनट में ये आपने भोजन को गर्म करता है। 960 मिलीलीटर की क्षमता वाले इस लंच बॉक्स की कीमत 1,495 रूपये है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...