Safe Sex: यौन संबंध एक ऐसी क्रिया है जो जीवन के एक निश्चित उम्र पर जरूरी हो जाती है तथा जीवन में एक अभिन्न क्रिया के रूप में शामिल है। ऐसे में सुरक्षित यौन क्रिया के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। सुरक्षित यौन संबंध के जानकारी के अभाव में बहुत से जोड़े अनचाही परेशानी का सामना कर रहे हैं या करना पड़ता है। ऐसे में आप भी सेक्स से होने वाली अनचाही परेशानियों में न फंसे इसके लिए जरूरी है कि आप असुरक्षित यौन संबंध से होने वाली परेशानियों की पूरी जानकारी लें। आप जाने कैसे यौन संबंध से होने वाली परेशानियों और बीमारियों से आप बच सकते हैं। सुरक्षित यौन संबंध से जुड़े आपके ज्ञान के वृद्धि में यह लेख आपकी मददगार साबित हो सकती है। आईए जानते हैं सुरक्षित यौन संबंध के बारे में;
साफ सफाई का ख्याल रखें
यौन संबंध बनाने से पहले या बनाने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई का पूरा ख्याल रखें। साधारण पानी के साथ अपने प्राइवेट पार्ट्स को धोएं। अगर आप अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई के लिए किसी प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो बिना डॉक्टर के सलाह के ना करें। नहीं तो आपको ड्राइनेस, खुजली, जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सेक्स से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें। नाखून छोटे रखें, ताकि सेक्स करते वक्त किसी प्रकार का कीटाणु आपके प्राइवेट पार्ट में एंटर न करें तथा बड़े नाखूनों की वजह से प्राइवेट पार्ट में चोट ना लगे।
कंडोम का उपयोग करें
यौन संबंध बनाते वक्त अनचाहे गर्भ या यौन संचारित बीमारियों से बचने के लिए कंडोम का प्रयोग करें। कंडोम का प्रयोग महिलाएं तथा पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

कंडोम के प्रकार तथा उपयोग;
पुरुष कंडोम: इसका उपयोग सेक्स करते समय पुरुष द्वारा लिंग पर पहनकर किया जाता है।
महिला कंडोम: इसका उपयोग सेक्स करते समय महिला द्वारा योनि में डालकर किया जाता है।
डेंटल डैम: यह भी एक प्रकार का कंडोम है, जो पतली चादर की तरह होता है। इसका उपयोग मौखिक सेक्स (ओरल सेक्स) के लिए किया जाता है। ओरल सेक्स से पहले इसे प्राइवेट पार्ट्स पर डाला जाता है। डेंटल डैम प्राइवेट पार्ट्स तथा मुंह के बीच रुकावट का काम करता है।
फिंगर कंडोम: इसका उपयोग फिंगरिंग करते किया जाता है। इसे समय उंगलियों पर पहना जाता है, ताकि यौन संचारित रोगों के खतरे को कम किया जा सके।
सुरक्षित सेक्स के टिप्स
बिना कंडोम के सेक्स ना करें। कंडोम का चुनाव करते समय जांच ले कि आपको लेटेक्स से एलर्जी तो नहीं है।
सेक्स के दौरान ड्राइनेस से बचने के लिए पानी या सिलिकॉन बेस लुब्रिकेंट का ही प्रयोग करें। तेल, वैसलीन या जेल के प्रयोग से बचें।
बिना प्रोटेक्शन के सेक्स होने पर अनचाहे गर्भ के खतरे से बचने के लिए तुरंत ही गर्भनिरोधक दवाइयों का उपयोग करें। ध्यान रखें बार-बार इमरजेंसी गर्भनिरोधक दवाइ का उपयोग न करें। यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
ओरल सेक्स से पहले प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से साफ करें। प्राइवेट पार्ट्स पर किसी भी प्रकार का घाव, मस्सा या छाले होने की स्थिति में सेक्स करने से बचें।
अगर पार्टनर्स में किसी एक को भी सेक्स संबंधी कोई बीमारी हो तो दूसरा भी अपनी जांच तुरंत करवाए।
एक ही पार्टनर्स के साथ संबंध बनाएं। एक से अधिक सेक्स पार्टनर्स रखने से यौन संचारित रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
