Chaitra Navratri Vastu: चैत्र नवरात्रि का पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। भक्तजन इन नवरात्रों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा करते है। माना जाता है कि इन दिनों में माता स्वयं धरती पर घर घर में वास करने और भक्तों के दुःख कष्ट को दूर करने के लिए आती है। माता के भक्त प्रेम और भक्त भाव से माता की चौकी लगाकर उनकी सेवा कर अपना प्रेम माता की प्रति प्रकट करते है। इन दिनों में सभी भक्त माता की भक्ति में खोये रहते है। इसी के साथ ये समय घर से बुरे और नकारात्मक दोषों को दूर करने के लिए सबसे श्रेष्ट माना जाता है। अगर आप भी अपने घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करके घर में खुशहाली और वैभव लाना चाहते है तो चैत्र नवरात्रों में अपनाएँ जाने वाले वास्तु दोषों के उपायों को अपनाएं।
माँ दुर्गा की प्रतिमा स्तापित करें

जिस घर में माँ ख़ुशी ख़ुशी वास करती है उस घर से सभी दोष दूर हो जाते है ऐसे में वास्तु दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में माता की मूर्ति स्थापित करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि माँ दुर्गा की मूर्ति किसी भी तरह से खंडित न हों।
अखंड ज्योत जलाएं
नवरात्रि में जिस घर में अखंड ज्योत जलती है माँ दुर्गा प्रसन्न होती है। जो लोग 9 दिन उपवास रखते है वो अखंड ज्योत तो जरुर जलाते ही है लेकिन इन दिनों में जो लोग उपवास नहीं भी कर पाते है उन्हें भी देसी घी का अखंड ज्योत उत्तर पूर्व दिशा में जलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में लगे हुए वास्तु दोष दूर होते है।
घर के मुख द्वार पर करें ये उपाय
जिन लोगों के घर का वातावरण अशुद्ध और नेगेटिव बना रहता है उन लोगों के चैत्र के नवरात्रों में ये उपाय काफी लाभकारी है। अगर आप वास्तु दोष के परिणामों से परेशान है तो चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत होते ही घर के मुख्य द्वार पर गेरू के पत्थर से गेरुए रंग से स्वास्तिक बनायें और आम के पत्तों का तोरण लगायें।
बांसुरी और मोरपंख रखें
घर में बांसुरी और मोरपंख वास्तु दोषों को दूर करते है वहीं बांसुरी और मोरपंख भगवान कृष्ण की पहचान है। कहा जाता है कि जिस घर में बांसुरी और मोरपंख पाया जाता है वहां भगवान कृष्ण वास करते है। ऐसे में अगर आप अपने घर से वास्तु दोषों को दूर करने चाहते है तो घर के मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान बांसुरी और मोरपंख को रखें।
तुलसी का पौधा लगायें
अगर आप नवरात्रि के दौरान घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा स्थापित करते है तो ये बहुत शुभ माना जाता है और इससे वास्तु दोष दूर होते है।
गौमूत्र और गंगाजल का करें छिड़काव
नवरात्रि के दिनों में अगर आपके घर में नेगटिव एनेर्जी का वास है तो गौमूत्र और गंगाजल का रोजाना छिड़काव करें। हिन्दू धर्म में गौमूत्र और गंगाजल को अतिशुभ और पूजनीय माना गया है। वास्तु दोषों से मुक्त होने के लिए अप इस उपाय को भी अपना सकते है।
