Malshej Ghat: भारत में घूमने के लिए वैसे तो एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां आप अलग-अलग नजारों का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको संस्कृति और इतिहास से रूबरू होना है तो आप यहां के ऐतिहासिक शहरों में जा सकते हैं प्राकृतिक सुंदरता देखनी है तो हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे राज्य मौजूद है। वहीं अगर आप खूबसूरत घाटों का दीदार करना चाहते हैं तो उसके लिए मालशेज घाट एक बेहतरीन जगह है। यह एक ऐसा स्थान है जहां जाने के बाद यहां के सुंदरता आप जीवन में कभी नहीं भूलेंगे।
महाराष्ट्र में आने वाला यह बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन समुद्र तल से 700 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। मालशेज घाट को अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और अद्भुत नजारों के लिए पहचाना जाता है। अगर आप एक-दो दिन के लिए किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां जा सकते हैं। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ शानदार स्थान के बारे में बताते हैं।
मालशेज वाटरफॉल
मालशेज घाट घूमने जाएंगे तो यहां का वाटरफॉल देखना ना भूलें। मानसून के समय इस जगह की सुंदरता देखने लायक होती है। वैसे यहां साल भर पानी बहता है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। इस वॉटरफॉल के पास चट्टानी मौजूद है और जब इसे अपनी टकराकर गिरता है तो अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि वॉटरफॉल का पानी सड़कों तक पहुंच जाता है। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह जगह बहुत ही प्रसिद्ध है।
अजूबागढ़ किला

मालशेज में आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ इतिहास से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। यहां पर वॉटरफॉल से कुछ ही दूरी पर प्राचीन अजूबागढ़ फोर्ट मौजूद है, जहां घूमने जाया जा सकता है। यह पहाड़ पर मौजूद है जिस वजह से लोग यहां जाना ज्यादा पसंद करते हैं। जो लोग एडवेंचर के शौकीन है उनके लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।
कोकण कड़ा
यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा के लिए आपके दिल में बस जाएगी। यह चट्टान है जहां से आप आसपास के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। सुबह और शाम यहां घूमने का सबसे सही समय होता है। यह काफी ऊंचाई पर मौजूद है और यहां से आसपास के सुंदर नजारे दिखाई देते हैं।
पिम्पलगांव जोगा डैम
यह मालशेज का एक प्रसिद्ध डैम है जो यहां के एक गांव में मौजूद है। जिस तरह से लोग वॉटरफॉल की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। उस तरह से इस डैम को निहारने के लिए भी काफी पर्यटक आते हैं। अगर आप बर्ड वाचिंग के शौकीन है तो यह परफेक्ट जगह है जहां आप फोटोग्राफी कर सकते हैं। यहां पर दुर्लभ पशु पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलती है। ये डैम 5 किलोमीटर लंबा है और मानसून के समय यहां की खूबसूरती लाजवाब नजर आती है। आप अपने परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कैसे पहुंचे
अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मुंबई से यह जगह 154 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। आप आसानी से फ्लाइट के जरिए यहां पर पहुंच सकते हैं। अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो कल्याण यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां से आप राज्य परिवहन की बस के जरिए मालशेज पहुंच सकते हैं। इसके अलावा कर्जत और पुणे से भी यहां की बस ली जा सकती है।
