places to visit in monsoon in maharashtra
places to visit in monsoon in maharashtra

महाराष्ट्र भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। समुद्र तट और सुगम्य पहाड़ों से घिरा ये राज्य घूमने के लिए बेहतरीन है। इस जगह पर घूमकर आपकी गर्मियों की छुट्टियां मजेदार हो सकती हैं। महाराष्ट्र की कुछ जगहों पर घूमने के बाद आप जन्नत में होने का अहसास करेंगे। इस मौसम में देश ही नहीं बल्कि विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

मानसून के इस मौसम में महाराष्ट्र की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आप हसीन और खूबसूरत पहाड़ियों के साथ-साथ घने जंगलों को भी देखने का मजा ले सकते हैं। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की ऐसी ही कुछ हसीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप गर्मी से दूर मजे से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। 

मालशेज घाट

Malshej Ghat
Malshej Ghat

महाराष्ट्र में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। मानसून के महीने में इस जगह पर घूमना किसी खास अहसास से कम नहीं होगा। ये एक बहुत ही फेमस पिकनिक स्पॉट है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां आप ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इस मौसम में यहां हर तरफ हरियाली नजर आती है।

इस दौरान आप पहाड़ों और बादलों का गजब का संगम देख सकते हैं। यहां कई मनमोहक वॉटरफॉल भी हैं, जिनको देखकर आप अपनी ही दुनिया में खो जाएंगे। यहां आप आजोबागड फोर्ट, पिम्पलगांव जोगा डैम और कोकण कड़ा को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

दहानू 

महाराष्ट्र के दहानू में आप कई कमाल की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये पालघर जिले में स्थित एक छोटा शहर है। इसकी खूबसूरती किसी को भी दीवाना कर सकती हैं। एक बार आने के बाद आप यहां बार-बार आने की इच्छा रखेंगे। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून का है। यहां आप पहाड़ भी देख सकते हैं। यहां आप दहानू बीच, महालक्ष्मी मंदिर, बोर्डी बीच और दहानु फोर्ट जैसी कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

माथेरान हिल स्टेशन

कर्नाटक में लें घूमने का मजा
Matheran Hill Station

मानसून के इस खूबसूरत मौसम में घूमने के लिए माथेरान हिल स्टेशन से बेस्ट जगह शायद ही कोई और हो। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बारिश में और भी बढ़ जाती है। अगर आप एक नेचर लवर हैं, तो आप इस जगह पर कई खूबसूरत फोटोज खींच सकते हैं। यहां आप अपनी फैमिली और बच्चों के साथ  टॉय ट्रेन की भी सवारी कर सकते हैं। 

पंचगनी हिल स्टेशन

बारिश में हरे-भरे पहाड़ और भी खूबसूरत लगते हैं। यहां के लुभावने नजारे आपको दीवाना कर देंगे। यह हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है। नेचर लवर्स और एडवेंचर प्रेमियों के लिए ये जगह बेस्ट है। ब्रिटिश शासन काल में यह हिल स्टेशन अंग्रेजी अवसरों की पहली पसंद हुआ करती थी। टेबल लैंड, सिडनी प्वाइंट, भीलर फॉल्स, पारसी प्वाइंट जैसी जगहें यहां के एट्रेक्शन प्वॉइंट हुआ करते थे। 

यह भी देखें-ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई: Fancy Blouse Design

लोनावला

Lonavala
Lonavala

मानसून में घूमने के लिए लोनावला बहुत ही शानदार जगह है। मानसून के इस मौसम में इस जगह पर घूमने का अलग ही मजा है। इस दौरान आपको इस जगह पर हर तरफ हरियाली देखने को मिलेगी।