Mother’s Day 2023: ‘मां’.. इस शब्द को चंद लाइनों में व्याख्या करना किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है। मां एक ऐसी देवी है जो हर दिन, हर समय और हर पल अपने बच्चों की परवरिश और घर के कई कामों में व्यस्त रहती है। लेकिन कभी शिकायत नहीं करती है और ना ही कभी छुट्टी लेती है। वैसे तो मां के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन ‘मदर्स डे’ एक ऐसा दिन होता है जब बच्चे मां के लिए कुछ न कुछ अच्छा प्लान करते हैं। इस खास मौके पर कई बच्चे मां के साथ खूबसूरत-खूबसूरत जगहों पर घूमने निकल जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी प्यारी मां के साथ कुछ सुकून का पल बिताना चाहते हैं और मदर्स डे को हसीन बनाना चाहते हैं तो मुंबई की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने पहुंच सकते हैं।
पोवई झील (Powai Lake)

मुंबई के मरीन ड्राइव पर तो हजारों लोग परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप मां के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको पोवई झील पहुंच जाना चाहिए। भीड़-भाड़ से दूर यह झील मुंबई की शानदार जगहों में से एक है। इस झील में मां के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। झील के किनारे बैठकर मजे में पिकनिक माना सकते हैं। झील से कुछ ही दूरी पर मौजूद संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी घूमने पहुंच सकते हैं।
कर्जत (Karjat)

मुंबई शहर से लगभग 64 किमी की दूरी पर मौजूद कर्जत एक छोटा सा हिल स्टेशन है लेकिन, खूबसूरती के मामले में हिमाचल या उत्तराखंड से कम नहीं है। यह हिल स्टेशन इतना खूबसूरत है कि इसे महाराष्ट्र का खजाना माना जाता है। मुंबई की भीड़-भाड़ से कर्जत सुकून के साथ पल बिताने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इसलिए विशेष मौके पर कई लोग यहां परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं। कर्जत में आप मां के साथ सोंडाई किला, धोपाय मंदिर और मोरबे डैम जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां मां के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीर भी ले सकते हैं।
मुंबई चौपाटी (Mumbai Chaupati)
जुहू बीच पर हर समय हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमते हुए आपको मिल जाएंगे, लेकिन जुहू बीच की भीड़-भाड़ से दूर किसी अन्य समुद्र के किनारे मां के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको मुंबई चौपाटी पहुंच जाना चाहिए।

मुंबई चौपाटी समुद्र का एक छोटा किनारा है, लेकिन खूबसूरती के मामले में जुहू से कम नहीं है। यहां घूमने के साथ-साथ एक से एक लजीज स्ट्रीट फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मुंबई चौपाटी पर मां के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना न भूलें।
मालशेज घाट (Malshej Ghat)
मालशेज घाट महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट की गोद में बसा एक खूबसूरत जगह है। अगर आप मां के साथ हसीन वादियों के घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मुंबई के आसपास में मौजूद इससे बेहतरीन जगह नहीं मिलेगी।

मालशेज घाट ने अपने प्राकृतिक चमत्कार और स्थापत्य चमत्कार के साथ सभी प्रकार के यात्रियों का दिल जीत लेता है। इस घाट में महाराष्ट्र के कई प्राचीन मंदिर भी मौजूद है। मालशेज घाट में आप मालशेज वॉटरफॉल, पिंपलगांव जोगा बांध, हरीश चंद्र गैजेट और अजोबा पहाड़ी किला जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
