20+ भारत में घूमने की सबसे सस्ती जगहें
Cheapest Places in India

20+ भारत में घूमने की सबसे सस्ती जगहें

Cheapest Places in India :  भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां घूमना आपके लिए काफी बजट फ्रेंडली हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे जगहों के बारे में-

20 Cheapest Places in India : भारत का हर कोना बहुत ही खूबूसरत है, यहां एक एक हिमायल की सुंदरता तो दूसरी ओर समुंद्र की विशालता देखने को मिलती है। यहां के कई ऐसे खूबसूरत जगह हैं, जो काफी बजट फ्रेंडली है। जी हां, अगर आपके पास 5 से 10 हजार रुपये भी हैं, तो यहां के कई जगहों में घूमने का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमना काफी ज्यादा किफायती हो सकता है। आइए जानते हैं भारत के घूमने के लिए सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह कौन सी हैं?

जगहेंकिलोमीटर (दिल्ली से दूरी)
ऋषिकेश (Rishikesh)259
पुडुचेरी (Puducherry)2251
हरिद्वार (Haridwar)240
पुष्कर (Pushkar)466
आगरा (Agra)243
कोडईकनाल (Kodaikanal)2627
दार्जिलिंग (Darjeeling)1532
गोकर्ण (Gokarna)2009
ईटानगर (Itanagar)2052
वाणारसी (Varanasi)872
कसौल (Kasol)484
अमृतसर (Amritsar)486
ऊंटी (Ooty)2393
हंपी (Humpi)1436
जैसलमेर (Jaisalmer)779
जयपुर (Jaipur)315
उदयपुर (Udaipur)728
लोनावला (Lonavala)1459
शिमला (Shimla)233
दीघा (Digha)1466
20+ भारत में घूमने की सबसे सस्ती जगहें
20 Cheapest Places in India
Rishikesh

ऋषिकेश गंगा आरती, राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध और शांत जगहों में से एक है। इसे विश्व की योग राजधानी भी कहा जाता है। यह एक आध्यात्मिक केंद्र और वॉटर गेम्स के लिए जाना जाता है। ऋषिकेश 1960 के दशक में उस स्थान के रूप में प्रसिद्ध हुआ जहां बीटल्स अपने गुरु महर्षि महेश योगी के साथ रुके थे। अगर आप यहां जाते हैं, तो आपको काफी कम कीमतों में होटल रुम्स मिल जाएंगे। वहीं, डॉरमेट्री भी यहां 500 रुपये प्रति व्यक्ति मिल जाता है। यहां दिल्ली-एनसीआर जैसे जगहों से पहुंचना भी काफी आसान है।

ऋषिकेश एक शहर है, जहां प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं, लेकिन गंगा आरती, राफ्टिंग के लिए एक निश्चित समय है।

Puducherry
Puducherry

पुडुचेरी एक समय में भारत में भारत में फ्रांसीसियों का मूल मुख्यालय था। यहां करीब 138 वर्षों तक फ्रांसीसी शासन था, जो 1 नवंबर 1954 को भारतीय संघ में विलय हो गया। यहां आपको औपनिवेशिक इमारतों से सजी पक्की सड़कों के साथ-साथ भारत में सबसे बेहतरीन फ्रांसीसी भोजन मिलेगा। अगर आप कुछ पल शांति और सुकून भरा बिताना चाहते हैं, तो पुडुचेरी में अपना कुछ समय जरूर बिताएं। यहां की यात्रा के दौरान आपको करीब 7 से 15 हजार रुपये लगेंगे।

यहां प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है। आप किसी भी समय यहां जा सकते हैं।

हरिद्वार, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘ईश्वर का प्रवेश द्वार’। यह भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक है, जो उत्तराखंड राज्य में पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह प्राचीन शहर हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए कई मंदिरों, आश्रमों, घाटों और कई अन्य पूजनीय स्थलों का घर है। पंच तीर्थ (पांच तीर्थ) हरिद्वार में घूमने के लिए सबसे प्रमुख स्थानों में से एक हैं – हर की पौड़ी, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, कनखल और कुशावर्त। यहां आप बेहद ही कम खर्चे में पूरी यात्रा को संपन्न कर सकते हैं। यहां पहुंचने से लेकर यहां ठहरने की व्यवस्था काफी कम कीमतों में हो सकती है। यहां घूमने के लिए आपको सिर्फ 3 से 5 हजार रुपये की जरूरत होती है।

Haridwar
Haridwar

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

पुष्कर अपने सुंदर और पुराने मंदिरों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां का महादेव मंदिर सबसे अधिक देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है। अगर आप कम बजट में किसी खूबसूरत स्थान को देखना चाहते हैं, तो राजस्थान का यह प्लेस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

Pushkar
Pushkar

इस शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शउल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

सस्ते शहर घूमने की लिस्ट में आप आगरा भी शामिल कर सकते हैं। इसे ताज नगरी के नाम से भी प्रसिद्ध है। आगरा में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों को देखने में मदद करेगा। 4,027 वर्ग किमी के क्षेत्र और 170 मीटर की ऊँचाई के साथ आगरा ने खुद को एक पर्यटक आकर्षण के केंद्र के रूप में स्थापित किया है। इस स्मारक के आस-पास और भी जगहें हैं, जिन्हें आप आगरा की अपनी 2 दिन के ट्रिप से आसानी से देख सकते हैं। यहां आप अपने बजट के हिसाब से कम पैसे में आसानी से घूम सकते हैं। 

Agra
Agra

उत्तर प्रदेश के इस खूबसूरत शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

यह भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। इसे हिल स्टेशनों की राजकुमारी के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत झीलों, सुंदर ट्रेक, पहाड़ियों, आश्चर्यजनक देवदार के जंगलों और अद्भुत जलवायु के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। साउथ साइड रहने वालों के लिए यहां घूमना काफी किफायती हो सकता है। आप यहां सिर्फ 10 से 15 हजार रुपये में आसानी से घूम सकते हैं।

Kodaikanal
Kodaikanal

इस शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

दार्जिलिंग का नाम सुनते ही आपको पूर्वी भारत के पहाड़ों के बीच बसे सुरम्य चाय के बागानों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले वातावरण की याद आ जाएगी। भारत में घूमने के लिए यह सबसे सस्ती जगहों में से एक, दार्जिलिंग आपको प्रकृति की गोद में यात्रा की अनमोल यादें घर ले जाने का मौका देता है। ताजी पहाड़ी हवा में जागना और टाइगर हिल्स पर सूर्योदय देखते हुए दार्जिलिंग की एक गर्म कप चाय का आनंद लेना किसी भी चीज से बेहतर है

Darjeeling
Darjeeling

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

Gokarna
Gokarna

अगर आप समुद्र तट पर कम बजट में घूमना चाहते हैं, तो गोकर्ण आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है।  कर्नाटक का एक छोटा सा समुद्र तट शहर, गोकर्ण आपको गोवा की भीड़-भाड़ से राहत देता है और साथ ही अरब सागर के खूबसूरत नीले पानी से तनावमुक्त और तरोताजा होने का मौका देता है। गोकर्ण के शानदार समुद्र तट जैसे ओम बीच, हाफ मून बीच, निर्वाण बीच और पैराडाइज बीच पर्यटकों को अवास्तविक से लेकर पवित्र अनुभव प्रदान करता है। आप यहां गोवा कई गुना कम पैसे में घूम सकते हैं।

यहां प्रवेश के लिए आप किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है।

Itanagar
Itanagar

हिमालय की तलहटी में बसा ईटानगर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति, अनूठी विरासत और स्वादिष्ट अरुणाचली व्यंजनों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। सुबह के समय यहां के पहाड़ों की खूबसूरती देखने लायक है। यहां आप स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश के जंगल में कई तरह की वनस्पतियों और जीवों का घर है, जिसमें 500 से अधिक किस्म के ऑर्किड और शानदार ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल शामिल हैं। यहां की यात्रा काफी ज्यादा किफायती हो सकती है। 

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।

Varanasi
Varanasi

वाराणसी, बनारस या काशी आप इसे किसी भी नाम से बुला सकते हैं। यह हिंदू धर्म के सबसे पवित्र शहरों में से है, जो गंगा आरती के लिए जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में से एक, वाराणसी सदियों से धार्मिक, शैक्षिक और कलात्मक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। वाराणसी न केवल भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है, बल्कि जीवन भर के अनुभव के लिए एक जरूरी जगह भी है। धार्मिक यात्री हों या न हों, वाराणसी आपको समय में जमी दुनिया की झलक दिखाता है। यहां आप खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था सिर्फ 1 से 2 हजार के बीच प्रति दिन कर सकते हैं।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

Kasol
Kasol

यह हिमाचल प्रदेश की अनोखी पार्वती घाटी में बसा एक छोटा सा गांव है, जो अपनी प्रकृति सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह जगह अपनी रोमांचक ट्रेक और खाने के लिए मशहूर है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए कसोल खीर गंगा, पार्वती दर्रा, मलाना, तोश और अन्य कई ट्रेकिंग ऑप्शन देता है।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सूर्यास्त से पहले और सूर्यास्त के बाद किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

Amritsar
Amritsar

अमृतसर का नाम लेते ही हमारे दिमाग में स्वर्ण मंदिर, उसका लंगर और कड़ाह प्रसाद याद आता है। यहां आपको न सिर्फ स्वर्ण मंदिर, बल्कि जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर, कुलचे, लस्सी के बड़े गिलास और कई ढाबे दिखेंगे, जो आपके मन को काफी भा सकते हैं। यह सिखों के चौथे गुरु, राम दास द्वारा 1577 में स्थापित, अमृतसर भारत में सिख धर्म का केंद्र है। यहां के बारे में कहा जाता है कि हरमंदिर साहिब या स्वर्ण मंदिर की यात्रा के बिना अमृतसर की यात्रा अधूरी है। आप कम बजट में यहां की यात्रा बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

Ooty
Ooty

इसे ‘पहाड़ों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है। नीलगिरि पहाड़ियों के बीच बसा ऊटी लुढ़कती पहाड़ियों, हरी-भरी घाटियों और आश्चर्यजनक झीलों से भरा हुआ है, जो अपने पर्यटकों को बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं। ब्रिटिश शासन के समय से ही ऊटी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन रहा है। इसके शानदार चाय के बागान और औपनिवेशिक बंगले देश के सभी हिस्सों से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के अलावा, आपको सेंट स्टीफंस चर्च और प्राचीन मुरुगन मंदिर अवश्य जाना चाहिए, एवलांच झील, ऊपरी भवानी झील और एमराल्ड झील जैसी कई झीलों में से किसी एक पर नौका विहार करना चाहिए और प्रतिष्ठित नीलगिरि माउंटेन रेलवे टॉय ट्रेन की सवारी करनी चाहिए।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त प्रवेश कर सकते हैं।

Humpi
Humpi

हंपी दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक का एक प्राचीन गांव है। यह विजयनगर साम्राज्य के कई खंडहर मंदिर परिसरों से घिरा हुआ है। तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर पुनर्जीवित हंपी बाजार के पास 7वीं शताब्दी का हिंदू विरुपाक्ष मंदिर है। विशाल विट्ठल मंदिर स्थल के सामने एक नक्काशीदार पत्थर का रथ खड़ा है। हंपी के दक्षिण-पूर्व में, दारोजी भालू अभयारण्य भारतीय सुस्त भालू का घर है। आप कर्नाटक के इस शहर में काफी कम पैसों में अपनी यात्रा को पूरा कर सकते हैं।

आपको यहां प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

Jaisalmer
Jaisalmer

थार रेगिस्तान के किनारे पर स्थित जैसलमेर का सुनहरा शहर अरेबियन नाइट्स की कहानी के भारतीय संस्करण के लिए एकदम सही मंच तैयार करता है। सुनहरे टीलों का विशाल विस्तार और शानदार जैसलमेर किला, जिसे स्वर्ण किला के रूप में भी जाना जाता है, एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है। 

जब जैसलमेर में हों, तो लाखों साल पहले थार रेगिस्तान में हुई भूगर्भीय त्रासदियों के बारे में जानने के लिए अकाल वुड फॉसिल पार्क जरूर जाएं। एक संपूर्ण रेगिस्तानी अनुभव के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम में रेगिस्तान सफारी, ऊंट की सवारी और एक रेगिस्तानी शिविर में ठहरना शामिल करें। यहां 1 दिन रहने और खाने का लगभग 1 से 2 हजार रुपये प्रति व्यक्ति लग सकता है, जो काफी किफायती है।

यहां प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

Jaipur
Jaipur

जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जानते हैं। यह अपनी राजपुताना विरासत के लिए जाना जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर राज्य के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है। अपने रंग-बिरंगे रत्नों, किलों और महलों के लिए यह विश्व भर में प्रसिद्ध है।  जयपुर की स्थापना राजा जय सिंह द्वितीय ने 1727 में की थी, जब उन्होंने अपनी राजधानी अंबर से नए शहर में स्थानांतरित की थी। जयपुर के कुछ मुख्य आकर्षणों में सिटी पैलेस, हवा महल और आमेर किला (शहर के बाहरी इलाके में) शामिल हैं। यहां रहने और ठहने के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति लगभग 2 से 3 हजार रुपये लगते हैं।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह के शुल्क की जरूरत नहीं होती है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

Udaipur
Udaipur

उदयपुर अपनी विशाल झीलों और महलों के लिए जाना जाता है। शहर के बीचों-बीच स्थित शानदार पिछोला झील उदयपुर की खूबसूरती का प्रतीक है। चार किलोमीटर में फैली पिछोला झील एक कृत्रिम झील है, जिसे 14वीं शताब्दी में शुष्क क्षेत्र को कुछ राहत देने के लिए बनाया गया था। हालांकि, झील का साफ नीला पानी और पृष्ठभूमि में रहस्यमयी अरावली पहाड़ियां पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन तस्वीर बनाती हैं। वास्तुकला और इतिहास के शौकीनों के लिए, शहर के कई शाही महलों को देखे बिना उदयपुर की यात्रा अधूरी है। रहने और खाने के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन लगभग 1.5 से 2 हजार रुपये लग सकते हैं।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह के शुल्क की जरूरत नहीं होती है। आप किसी भी वक्त यहां प्रवेश कर सकते हैं।

Lonavala
Lonavala

लोनावला पुणे और मुंबई के पास एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है और मानसून के मौसम में यहां जरूर जाना चाहिए। झरनों, झीलों और पहाड़ियों की भरमार के कारण लोनावला में कई तरह के पर्यटक आते हैं, जिनमें हाइकर्स, ट्रेकर्स और बजट यात्री शामिल हैं। लोनावला घूमने का सबसे अच्छा समय पूरे साल है, क्योंकि यह हिल स्टेशन हर समय एक अनूठा और खूबसूरत अनुभव प्रदान करता है। इसलिए चाहे आप रोमांच की तलाश में हों या आराम की, लोनावला आपको जरूर पसंद आ सकता है।

यहां प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

Shimla
Shimla

शिमला ब्रिटिश काल में ग्रीष्मकालीन राजधानी था, जो आज भी देश के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। इसकी विरासत वाली इमारतें और औपनिवेशिक संरचनाएं बीते समय की कहानियां बयां करती हैं। विक्टोरियन वास्तुकला प्रेमियों के लिए, शिमला का वाइसरीगल लॉज, क्राइस्ट चर्च, गेयटी थिएटर, गॉर्टन कैसल और बार्न्स कोर्ट एक ऐसा अनुभव प्रदान करते हैं, जो किसी और जगह नहीं मिलता। मॉल रोड के किनारे स्थित रिज शिमला में सभी सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। 

यह काफी खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है।

Digha
Digha

पूर्वी मिदनापुर जिले और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी छोर के बीच स्थित दीघा पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध समुद्र तटीय शहर है। दीघा अपने उथले रेतीले समुद्र तट के लिए जाना जाता है, जो सात किलोमीटर से अधिक दूरी तक फैला हुआ है। तट के किनारे कैसुरीना के बागान समुद्र तट के शहर के आकर्षण को बढ़ाते हैं। कन्याकुमारी की तरह, दीघा बंगाल की खाड़ी के खारे पानी पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अवास्तविक अनुभव प्रदान करता है। यहां घूमना काफी किफायती हो सकता है, प्रत्येक व्यक्ति को रहने और खाने में लगभग 800 से 1 हजार रुपये लगा सकता है।

यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

भारत की सस्ती जगहों पर घूमने का सही समय कौन सा है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप भारत के किस हिस्से में जा रहे हैं। अगर आप ऋषिकेश या हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो बरसात को छोड़कर हर एक मौसम में जा सकते हैं। वहीं, राजस्थान जैसे इलाकों में जाने के लिए ठंडा का मौसम सही होता है।

रेलवे : पड़ाही इलाकों को छोड़कर लगभग हर मैदानी शहरों में रेलवे की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में रेलवे से आप सस्ती जगहों पर जा सकते हैं या नहीं, यह आपके ट्रिप प्लान करने वाले स्थान पर निर्भर करता है।

सड़क मार्ग : भारत के लगभग सभी सस्ती जगहों पर सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। आप अपने शहर से अपने गंतव्य स्थान के लिए बस या फिर टैक्सी की मदद से पहुंच सकते हैं।

वायु मार्ग : भारत के सस्ते जगहों पर जाने के लिए वायु मार्ग का चुनाव उस स्थान के हिसाब से हो सकता है। हिल स्टेशन जैसी जगहों पर हवाई यात्रा उपलब्ध नहीं होती है। वहीं, अगर आप आगरा, जयपुर जैसे मैदानी इलाकों में जा रहे हैं, तो वायु मार्ग का चुनाव कर सकते हैं।

पैरामाउंट होटल

पता : 6, स्टेशन रोड, कवंडसपुरा, पटेल नगर, तोपदड़ा, अजमेर, राजस्थान

होटल सनिया पैलेस इन

पता : 34/277 चौक कागजियान ताजमहल का दक्षिणी द्वार, ताजगंज, आगरा

मैंगो ट्री गेस्ट हाउस

पता : 13 मंजिल मंदिर, लक्ष्मण झूला के बगल में, शिव चौक के पास, लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश, उत्तराखंड

FAQ | क्या आप जानते हैं

भारत की सस्ती जगहों पर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

भारत की सस्ती जगहों पर घूमने के लिए आपको लगभग 10 से 15 हजार रुपये की जरूरत होती है। हालांकि, यह बजट आपके ठहरने के दिन, होटल और खाने की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।

भारत के सस्ती जगहों पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

भारत में सस्ती जगहों पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय इस बार पर निर्भर करता है कि आप कौन से शहर जा रहे हैं।

मुझे भारत की सस्ती जगहों में कहां रहना चाहिए?

आप भारत के सस्ती जगहों पर किसी अच्छे से होटल या फिर गेस्ट हाउस में रुक सकते हैं, जहां आपको 1000 से 1500 रुपये में आसानी से रुम मिल जाएंगे।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...