Cancer Symptoms: क्या आप पेट में सूजन, भूख के पैटर्न में बदलाव या ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं। तो इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज करने की भूल न करें, ये लक्षण ओवेरियन कैंसर के हो सकते हैं। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे खतरनाक कैंसर है जिसके लक्षण शुरुआत में पहचानना बेहद मुश्किल होता है। अधिकतर मामले एडवांस स्टेज में जाकर पता चल पाते हैं, ऐसे में इलाज करने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण और उपाय क्या हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है ओवेरियन कैंसर

ये एक खतरनाक कैंसर है जो महिलाओं की ओवरी यानी अंडाशय में होता है। ओवेरियन कैंसर तब होता है जब ओवरी में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। शुरुआत में ये ट्यूमर का रूप लेती हैं लेकिन सही इलाज न मिलने पर ये कैंसर बन जाती हैं। ये कैंसर धीरे-धीरे बाकी अंगों में भी फैस सकता है, इसलिए समय रहते इलाज कराना जरूरी होता है।
ओवेरियन कैंसर के कारण
– ओवेरियन कैंसर का खतरा उम्र बढ़ने के साथ बढ़ जाता है।
– मोटापा या अधिक वजन भी ओवेरियन कैंसर का कारण हो सकता है।
– मेनोपॉज के दौरान ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
– परिवार में यदि किसी को कैंसर हैं तो आपको इस बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
– एंडोमेट्रियोसिस डिसऑर्डर के कारण इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
महिलाएं इन लक्षण को न करें नजरअंदाज
पेल्विक में दर्द: पेट के निचले हिस्से यानी पेल्विक एरिया में लगातार दर्द होना ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। कई मामलों में ये दर्द असहनीय हो जाता है।
पेट में सूजन: पेट का सामान्य से अधिक फूलापन सूजन का संकेत देता है। ये सूजन ओवेरियन कैंसर के कारण हो सकती है।
खाने में कठिनाई: ओवेरियन कैंसर होने पर महिलाओं की भूख में कमी आ सकती है। थोड़ी मात्रा में भोजन करने के बाद ही पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है।
वजन बढ़ना या कम होना: ओवेरियन कैंसर की स्थिति में वजन तेजी से बढ़ता या कम हो सकता है। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं होता।
कब्ज की समस्या: शरीर में हो रहे बदलावों की वजह से महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है। जिसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।
यूरिन की समस्या: सामान्य से अधिक यूरिनेशन आना ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। ट्यूमर के बढ़ जाने पर ब्लेडर पर दबाव पड़ने लगता है जिससे बार-बार यूरिन आती है।
ओवेरियन कैंसर का ट्रीटमेंट

कैंसर सेल्स को खत्म करने के लिए फैलोपियन ट्यूब को हटाना पड़ता है। जिसके लिए दोनो ओवरी को ऑपरेट करके हटाया जाता है। गंभीर मामलों में यूट्स की सर्जरी करनी पड़ती है और उसे रिमूव किया जाता है। इसके अलावा कीमोथेरेपी की जाती है जिसमें शरीर में तेजी से बढ़ रहे कैंसर सेल्स को रसायनों द्वारा मारा जाता है।
ओवेरियन कैंसर में रखें इन बातों का ध्यान
– महिलाएं ज्यादा से ज्यादा आराम को प्राथमिकता दें।
– मरीज लें प्रॉपर न्यूट्रीशियस डाइट।
– ट्रीटमेंट के बाद महिलाएं घाव को इंफेक्शन से बचाएं।
– ओवेरियन कैंसर के मरीज फिजिकल एक्टिविटी का भी रखें ध्यान।
