Bag Style
Bag Style

Bag Style: अगर आप अपनी पर्सनालिटी को लेकर संशय में रहती हैं और आपको लगता है कि आपमें आत्मविश्वास की कमी है, तो आपको बाहर निकलते समय बैग जरूर कैरी करना चाहिए। यदि आप सही तरीके से बैग को कैरी करती हैं, तो यह आपके आत्मविश्वास में चार-चांद लगा देता है।

ब्राउन कलर का यह स्लिंग बैग गोल्डन चेन के साथ आपके रोजाना के लुक में ग्लैमर ऐड कर देगा। इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेसेज के साथ कैरी करें।

एनवेलप पैटर्न का यह व्हाइट स्लिंग बैग क्लासी और एलीगेंट लुक में है। इसकी गोल्डन चेन को हाथ में लटकाएं। यह देखने में छोटा है लेकिन इसमें आप काफी सामान डाल सकती हैं।

Bag Style
beige sling

यह स्लिंग बैग सोबर और रोजाना के इस्तेमाल के लिए सही है। आप इसे खरीदारी करते हुए, दोस्तों के साथ बाहर जाते हुए कैरी कर सकती हैं। इस बैग में एक डिवाइडर पॉकेट भी है।

लाइट ब्लू कलर का यह हैंडबैग सोबर होते हुए भी स्टाइलिश है। इसे आप हाथ में पकड़ें, यह हर ड्रेस के साथ
अच्छा लगेगा। यह काफी मॉडर्न लुक देता है।

गोल्डन बकल वाला यह रेड स्लिंग बैग बहुत प्यारा है, आप इसे लेकर कहीं भी जा सकती हैं। इसे बगल में टांगें या फिर क्रॉस करके, यह सुंदर ही दिखेगा।

क्रोकोडाइल पैटर्न वाला यह ब्राउन स्लिंग बैग रोजाना इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह
सिम्पल और सुंदर है।

पीच कलर का यह बॉक्स बैग स्लिंग के साथ भी आता है यानी यह डूअल काम कर सकता है। आप इसे ऑफिस लेकर भी जा सकती हैं और पार्टी में भी।

चेक पैटर्न वाला यह स्लिंग बैग खूबसूरत होने के साथ एलीगेंट भी है। आप इसे जींस के
साथ कैरी कीजिए। यह काफी गर्ली लुक देता है।

Yellow Bag
Yellow Bag

ब्राउन के टीन शेड में हैंडल और बैग यलो कलर में, यह छोटा बैग क्लासी होने के साथ हटके भी है। इसका
बक्कल स्ट्रैप काफी खूबसूरत और एलिगेंट है।