Overview:
आम न सिर्फ फलों का राजा है, बल्कि यह हर किसी का फेवरेट मीठा भी है। आम कई गुणों की खान है। इसमें विटामिन सी के साथ ही पोटेशियम और फाइबर भी होता है। विटामिन सी एक शानदार एंटीऑक्सीडेंट है।
Mango in Diabetes: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ मार्केट में आने लगे हैं ताजे, रसीले और मीठे आम। फलों का राजा आम सभी को पसंद होता है। लेकिन समस्या आती है डायबिटीज के मरीजों के सामने। क्योंकि चाहते हुए भी वे आम नहीं खा पाते हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज पेशेंट होते हुए भी आम खाना चाहते हैं तो उसके 3 शानदार तरीके हैं। इन्हें अपनाने से आम खाने के बाद भी आपकी शुगर नहीं बढ़ेगी।
सेहतमंद है रसीले आम

आम न सिर्फ फलों का राजा है, बल्कि यह हर किसी का फेवरेट मीठा भी है। आम कई गुणों की खान है। इसमें विटामिन सी के साथ ही पोटेशियम और फाइबर भी होता है। विटामिन सी एक शानदार एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जिससे आप कई संक्रमण से बचते हैं। इसी के साथ आम में बीटा-कैरोटीन होता है। यह शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। इससे बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
दिल के लिए हैं हेल्दी
आम आपके दिल के लिए भी सेहतमंद है। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। आम ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट्स को कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में यह आपके दिल को हेल्दी रखते हैं। आम में मंगिफेरिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं। ये कैंसर सेल्स के विकास को बाधित करते हैं। आम फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, अपच आदि की समस्या को खत्म करता है।
डायबिटीज में ऐसे खाएं आम

हाल ही में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. शिल्पा अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे डायबिटीज से पीड़ित लोग भी गर्मियों में आम खा सकते हैं। हालांकि इसके लिए तीन तरीकों को आपको फॉलो करना चाहिए।
1. सही समय पर खाएं आम
आम हमेशा सही समय पर खाना चाहिए। इससे शुगर नहीं बढ़ेगी। डॉ. शिल्पा ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को आम हमेशा भोजन करने के बाद ही खाना चाहिए। आप इसे लंच या डिनर दोनों के बाद खा सकते हैं। जब आप प्रोटीन और फैट के साथ आम खाते हैं तो आपकी शुगर स्पाइक नहीं होती है।
2. नहीं करें ज्यादा लालच
यह बात तो सही है कि आम खाने के दौरान खुद को रोक पाना मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आम खाने के बावजूद भी आपकी ब्लड शुगर न बढ़े तो माइंडफुल ईटिंग पर फोकस करें। खाने के बाद सिर्फ आधा आम खाएं। लेकिन इसे भी आप पूरी तृप्ति के साथ खाएं। इससे आपको स्वाद और खुशी दोनों मिलेंगी।
3. चुनें सबसे हेल्दी तरीका
डायबिटीज के पीड़ित लोगों को आम खाने का सही तरीका जरूर अपनाना चाहिए। इसके लिए आप ग्रीक योगट में आम मिलाकर खाएं। आम पहले से ही मीठा होता है, इसलिए ऊपर से कोई शुगर न डालें। ग्रीक योगट में विटामिन सी और बीटा कैरेटीन होता है। यह एक हेल्दी प्रोबायोटिक होता है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा रहता है। जब आप इसमें आम डालकर खाते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा रहता है। इससे शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है। यह आम खाने का सबसे हेल्दी तरीका माना जाता है। क्योंकि इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होगी। साथ ही पेट भी ठंडा रहेगा।
