हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसा विश्वास है कि जो भक्त इस दिन शिव जी की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हालांकि, व्रत के दौरान कुछ लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे सिरदर्द, कमजोरी और मितली जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप भी इस महाशिवरात्रि व्रत रखने का विचार कर रहे हैं, तो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं-

पानी

महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेट बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। व्रत रखने के बावजूद, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं। पर्याप्त पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती।

छाछ

महाशिवरात्रि के व्रत में लोग लंबे समय तक बिना कुछ खाए-पीए रहते हैं और अधिकतर मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करते हैं। इसके बावजूद, शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए छाछ पीना एक अच्छा विकल्प है। दूध से बनी छाछ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और पानी की कमी नहीं होने देती।

नारियल पानी

महाशिवरात्रि के दिन खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में दो से तीन बार नारियल पानी का सेवन करें। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करते हैं। नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

फलों का जूस

व्रत के दौरान हाइड्रेट रहने के लिए फलों का जूस पीना एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होती। मौसमी, तरबूज, संतरा, अनार, सेब या अनानास का जूस पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और पानी की कमी नहीं होती।

नींबू पानी

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सादा नींबू पानी पीना एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड महसूस करता है। नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस और थोड़ी चीनी मिलाएं और ताजगी का आनंद लें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...