Gujrati Recipe for Holi
Gujrati Recipe for Holi

इस होली ट्राई करें ये गुजराती पकवान, रेसिपी देख मुंह में आ जाएगा पानी: Gujrati Recipe For Holi

आज हम आपको कुछ खास गुजराती डिशेज के बारे में बताते हैं जिन्हें आप होली के दौरान जरूर चख सकते हैं।

Gujrati Recipe For Holi: किसी भी शहर में अनोखे और लाजवाब पकवान होते हैं, जिनका स्वाद अलग ही होता है। लेकिन जब बात गुजरात की हो, तो खाने का मजा कुछ और ही होता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो होली के मौके पर गुजराती फूड जरूर ट्राई करें। गुजरात की डिशेज सिर्फ गुजरातियों के दिल तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत के कोने-कोने में इनका स्वाद पसंद किया जाता है। तो आइए, आज हम आपको कुछ खास गुजराती डिशेज के बारे में बताते हैं जिन्हें आप होली के दौरान जरूर चख सकते हैं।

Undhiyo
Undhiyo

आलू
शकरकंद – 1
बैंगन – 2
मटर – 1 कप
हरी बीन्स – 1/2 कप
गोभी – 1 कप
जीरा – 1 चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
शक्कर – 1 चम्मच
उंधियू मसाला – 1 कप
हरी मिर्च – 2-3
तिल – 1 चम्मच
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन – 5-6 कलियां

सबसे पहले एक मिक्सी में ताजे धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, तिल, कच्चा आम, अदरक, लहसुन, जीरा और नमक डालकर पेस्ट बना लें। यह मसाला उंधियू का मुख्य फ्लेवर होगा।
सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर काट लें। आलू, शकरकंद, बैंगन, हरी बीन्स, मटर और गोभी को एक साथ रख लें।
एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
अब इसमें कटे हुए आलू, शकरकंद, बैंगन, मटर, हरी बीन्स और गोभी डालें। सब्जियों को अच्छे से मिला लें ताकि मसाले उन पर अच्छे से चढ़ जाएं।
अब इसमें उंधियू मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
फिर इसमें शक्कर और नमक डालें। थोड़ा पानी डालकर सब्जियों को धीमी आंच पर ढककर पकने के लिए छोड़ दें।
लगभग 15-20 मिनट तक सब्जियां पकने दें। बीच-बीच में चेक करते रहें कि सब्जी नरम हो गई हैं या नहीं।
जब सब्जियां पक जाएं और मसाले अच्छे से मिल जाएं, तो ऊपर से ताजे तिल और करी पत्तियां डालकर ढककर 5 मिनट के लिए और पकने दें।
उंधियू तैयार है। इसे गरमागरम परोसें। उंधियू को रोटियों, या पराठों के साथ खा सकते हैं।

Sev tomato nu saak
Sev tomato nu saak

टमाटर-5
बड़ा प्याज – 2
सेव – 2 कप
हरी मिर्च – 3
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
सरसों के बीज- आधा चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
तेल
नमक स्वाद अनुसार
हरा धनिया

1 सबसे पहले, एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा और सरसों के बीज डालें, जब वे चटकने लगे, तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
प्याज सुनहरा होने पर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ समय के लिए भूनें।
अब टमाटर डालकर अच्छी तरह से पकने दें, जब टमाटर नरम हो जाएं, तो उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चीनी डालें। अच्छे से मिला लें।
मिश्रण को पकने दें और अगर आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें।
जब मसाला अच्छे से पक जाए और टमाटर की खुशबू आ जाए, तब सेव डालकर अच्छे से मिला लें।
अब स्वाद अनुसार नमक डालें और कुछ मिनट तक पकने दें।
अंत में हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...