Summary:इंसानियत की जीत: कैंसर पीड़ित छात्रा के लिए छात्रों और शिक्षकों ने मुंडवाया सिर
कैंसर से जूझ रही छात्रा का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे स्कूल ने एकजुट होकर भावुक पहल की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Shave Heads To Support Cancer Affected Student: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई मजेदार वीडियो वायरल जरूर ही होता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल हो जाते हैं जो लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक सन्देश देने का भी काम करते हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं और लोगों का इंसानियत पर भरोसा भी मजबूत हो रहा है।
दरअसल इस वीडियो में एक स्कूल के सभी बच्चे और टीचर्स एक साथ सिर मुंडाए हुए नजर आ रहे हैं। पहली नजर में यह वीडियो सभी को चौंकाता है, लेकिन जैसे ही इसके पीछे की वजह सामने आती है लोग इसकी जमकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कैंसर पीड़ित छात्रा के प्रोत्साहन के लिए बनाया गया है वीडियो
इस वायरल वीडियो जोधपुर के एक स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो के अनुसार स्कूल की एक छात्रा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथैरेपी के बाद छात्रा के बाल झड़ गए, जिससे वह मानसिक रूप से काफी ज्यादा परेशान है और खुद को कमजोर महसूस करने लगी है। उसकी इसी मानसिक पीड़ा को समझते हुए स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर अपने सिर मुंडवाने का साहसिक कदम उठाया है। इस सराहनीय कदम के पीछे का उद्देश्य छात्रा के मनोबल को बढ़ाना और उसे यह समझाना है कि वह अकेली नहीं है, वे सब उसके साथ हैं। जब छात्रा ने अपने सभी सहपाठियों और शिक्षकों को अपने जैसे ही सिर मुंडाए देखा, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ा और उसके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लौट आई है।
वीडियो के दृश्य है काफी भावनात्मक

इस वीडियो में बच्चे, शिक्षक और स्कूल के अन्य सभी स्टाफ एक साथ मुंडे हुए सिर के साथ खड़े हैं। किसी के चेहरे पर सहानुभूति दिख रही है तो किसी के चेहरे पर गर्व के भाव हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसे इंसानियत, दोस्ती और सच्ची शिक्षा का उदाहरण बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जोधपुर के एक स्कूल का बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक स्तर पर अभी तक स्कूल या प्रशासन की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके इस वीडियो में दिख रही भावना और उद्देश्य को सभी लोगों की काफी ज्यादा सराहना मिल रही है।
समाज के लिए है सकारात्मक संदेश

यह वीडियो समाज के लिए एक सकारात्मक सन्देश देने वाला है कि जब कोई बच्चा बीमारी से जूझ रहा होता है, तो उसके आसपास के सहयोग और अपनेपन से उसे बड़ी ताकत मिलती है। इस वीडयो ने दिखाया है कि छोटी-छोटी पहल से ही किसी की जिंदगी में बड़ी उम्मीद जगाई जा सकती है और एक छोटे से प्रयास से उसका मनोबल बढ़ाया जा सकता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ-साथ लोगों के दिलों को भी छू रहा है।
