Chicken shawarma wrap with grilled chicken, veggies, and creamy sauce in pita bread.
Shawarma recipe

Summary: इन वीडियो को देखकर घर में ही बना सकते हैं चिकन शावरमा

आजकल लोग चिकन रोल से ज्यादा शावरमा को पसंद करते हैं। आपको शायद इसको बनाना मुश्किल लगता होगा लेकिन अगर आप ये वीडियो देखने के बाद इसको बनायेंगे तो अगली बार से रेस्टोरेंट जाकर चिकन शावरमा खाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Homemade Chicken Shawarma: चिकन रोल तो हम सभी आसानी से घर पर बना लेते हैं। लेकिन, आजकल लोग चिकन रोल से ज्यादा शावरमा को पसंद करते हैं। आपको शायद इसको बनाना मुश्किल लगता होगा लेकिन अगर आप ये वीडियो देखने के बाद इसको बनायेंगे तो अगली बार से रेस्टोरेंट जाकर चिकन शावरमा खाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह इतना लाज़बाब बनेगा कि लोग यक़ीन नहीं करेंगे कि यह घर में बनाया है।

कुक विद् लुंबा का यह वीडियो देखकर आप एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल का शावरमा बना सकते हैं। सबसे पहले बोनलेस चिकन को दही, अदरक, लहसुन, सिरका, सोयसॉस, गरम मसाला, काली मिर्च और जीरा पाउडर से एक या दो घंटे मेरीनेट कर लें। चाहें तो रात भर भी मेरीनेट कर सकते हैं। बिना पानी का इस्तेमाल किए हुए चिकन को पका लें। इसके बाद ग्रिल करें और छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इन्होंने बाज़ार के रेडीमेड पराठे का इस्तेमाल किया है। आप चाहें तो यह पराठा घर में भी बना सकते हैं। सलाद के लिए पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और प्याज़ का इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

YouTube video

रणवीर ब्रार के वीडियो की मदद से भी आप परफ़ेक्ट देसी स्टाइल शावरमा बना पायेंगे। इन्होंने इसके लिए उपयोग होने वाली रोटी बनाना भी सिखाया है। साथ ही इसका ख़ास सलाद, तंदूरी मेयोनीज़ भी बनाने की रेसिपी बतायी है।

YouTube video

यस आई कैन कुक का वीडियो भी शावरमा रेसिपी के लिए बहुत काम का है। इन्होंने दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, पुदीना और नींबू का रस डालकर तजातकी सॉस भी बनाना सिखाया है। इसके अलावा मेयोनीज़ चिली की रेसिपी भी शेयर की है। सलाद में प्याज़ के अलावा खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और पत्तागोभी का उपयोग किया है।

YouTube video

रेसिपी ऑफ़ द वर्ल्ड के वीडियो से भी आप आसानी से शावरमा बना सकते हैं। इन्होंने शावरमा स्पेशल सॉस बनाए की भी बहुत आसान सी रेसिपी बतायी है। रोटी बनाने के बाद सॉस के ऊपर चिकन के साथ फ़्रेंच फ़्राइज़ भी लगाये हैं। इन्होंने तैयार शावरमा को ऊपर से ग्रिल भी किया है।

YouTube video

रुचर मेजवानी का वीडियो देखकर आप एकदम स्ट्रीट स्टाइल शावरमा बना सकते हैं। इन्होंने चिकन में सारे मसाले डालकर उसको मेरीनेट किया है। टेस्टी के साथ की इसको हेल्दी बनाने के लिए इन्होंने रोटी बनाने के लिए मैदे की जगह आटा का इस्तेमाल किया है और मेयोनीज़ की जगह क्रीम और पनीर का इस्तेमाल किया है।

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...