Smudge Free Lipstick: लिपस्टिक लगाना हर महिला को पसंद होता है। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका हर महिला के पास अच्छा कलेक्शन होता है। जिन लोगों को मेकअप करना पसंद नहीं होता है वह भी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर ही लेते हैं। लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हमारे सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है।
लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स से हम अपने होठों की रंगत निखार सकते हैं। अपने पसंदीदा रंगों कीलिपस्टिक अप्लाई हम सभी कर लेते हैं लेकिन हमारी यह इच्छा भी होती है कि यह लंबे समय तक टिकी रहे और फैले नहीं। हम ब्रंच पर जा रहे हैं डेट नाइट पर, पार्टी में या फिर दोस्तों के साथ घूमने हर मौके पर स्मज फ्री लुक चाहते हैं। हालांकि, खाने पीने के दौरान या फिर मौसम की वजह से लिपस्टिक बिगड़ जरूर जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो आपकी लिपस्टिक को बिगड़ने नहीं देंगे और आपका लुक परफेक्ट बना रहेगा।
स्किन को रखें स्मूथ
जिस तरह से हम हमारे चेहरे की स्किन को स्मूथ बनाने के लिए तरह-तरह की चीज ट्राई करते हैं। इस तरह से होठों का स्मूथ होना भी जरूरी है। अगर होंठ नर्म और मुलायम बने रहते हैं तो लिपस्टिक सही तरीके से लगती है। होंठों को मुलायम बनाए रखने के लिए डेड स्किन सेल्स को साफ करना जरूरी है। इसके लिए किसी अच्छे लिप्स स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
होंठों को रखें मॉइश्चराइज

स्क्रब से होठों की त्वचा को मुलायम बनाने के अलावा इन्हें मॉइश्चराइज करना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मॉइश्चराइजिंग लिप बाम होठों पर लगाए जिससे इनका रंग एक जैसा बना रहेगा। लिप बाम लगाने से होंठ पूरा दिन मुलायम बने रहते हैं और लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं। बस लिपस्टिक लगाते वक्त आपको एक्स्ट्रा लिप बाम टिशू से साफ करना होगा।
लगाएं प्राइमर और कंसीलर
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर बेस तैयार करें। आप लिप प्राइमर या कंसीलर ट्राई कर सकते हैं। यह लंबे समय तक लिपस्टिक को टिकाने का काम करेगा। प्राइमर के उपयोग से होंठ हाइड्रेट रहते हैं और एक परफेक्ट बेस बनता है। अपने मॉइश्चराइज होठों पर थोड़ा प्राइमर अप्लाई करें और कंसीलर से स्किन टोन को एक समान कर लें। ऐसा करने से लिपस्टिक का असली रंग आपके होठों पर नजर आएगा और ये लंबे समय तक टिकी रहेगी।
अप्लाई करें लिपलाइनर
अगर आप अपने होठों की लिपस्टिक को फैलने से रोकना चाहते हैं तो लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप लाइनर जरूर लगा लें। आपकी लिपस्टिक और लिप लाइनर की पेंसिल का रंग एक जैसा होना चाहिए इस बात का ध्यान रखें। होठों को आउटलाइन कर लें इसके बाद लिपस्टिक लगाएं।
चुने सही लिपस्टिक
लिपस्टिक फैलना और ना फैलना इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमने कौन सी लिपस्टिक चुनी है। अगर हम मैट लिपस्टिक चुनते हैं, तो वो कम फैलती है। दरअसल ये वाटरप्रूफ होती है इसलिए लंबे समय तक चलती है। वहीं ग्लॉसी लिपस्टिक जल्दी फीकी पड़ती है क्योंकि उसका टेक्सचर क्रीमी होता है।
