इस बार मेहमानों को खिलाइए बिहार और झारखंड का धुस्का, ये नमकीन डिशेज़ भी हैं स्वादिष्ट: Regional Holi Food
Regional Holi Food

राजस्थानी कांजी वड़ा भी है होली डिशेज़ की लिस्ट में शामिल

यहां हमने कुछ पारंपरिक होली व्यंजनों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें मिनटों में बनाया जा सकता है। होली पर इन व्यंजनों को घरवालों और मेहमानों खिलाकर आप उन्हें खुश कर सकते है।

Regional Holi Food: होली पर हमेशा आप अपने स्टेट के फेमस पकवान बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आप किसी दूसरे स्टेट के लोकप्रिय पकवान बनाकर उसका स्वाद लीजिए। जी हाँ, हर स्टेट के अपने लोकप्रिय पकवान होते हैं, जो कि उनके पारंपरिक होली व्यंजनों की सूची में आते हैं। अगर आपको लगता है कि इन्हें बनाना मुश्किल है, तो ऐसा नहीं है। अपनी कुकिंग स्किल्स इस होली पर दिखाइए और ये रीज़नल होली रेसिपी ज़रूर ट्राई कीजिए। आप आलू का पापड़, दक्षिण भारत की परुप्पु वड़ाई से लेकर झारखंड की धुसका जैसे कुछ पारंपरिक होली व्यंजन बनाकर थोड़ा मेनू में चेंज कर सकते हैं।

यहां हमने कुछ पारंपरिक होली व्यंजनों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें मिनटों में बनाया जा सकता है। होली पर इन व्यंजनों को घरवालों और मेहमानों खिलाकर आप उन्हें खुश कर सकते है।

यह भी देखे-इस बार होली पर बनाएं धनिया आलू चाट और कांजी वड़ा

Regional Holi Food: आलू का पापड़

 Holi Food
Aloo Papad

आलू का पापड़ होली के दौरान लोकप्रिय रूप से बनाया जाता है और यह एक सरल और झटपट बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता है। इन स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए आपको केवल आलू, तेल, नमक और मिर्च पाउडर की आवश्यकता होगी। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो यहां आलू के पापड़ की एक स्वादिष्ट रेसिपी है।

परुप्पु वड़ाई

Regional holi dishes
Paruppu

दक्षिण भारत में परुप्पु वड़ाई होली के दौरान बनाई जाती है। होली की मौज-मस्ती के बीच कुछ खस्ता वड़ा खाना काफी स्वादिष्ट लगता है। कुछ परुप्पु वडई को बनाना आसान है। सबसे पहले चना दाल, उड़द दाल और तूर दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें। दाल पीसने के बाद इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट और सारे सूखा मसाला मिला लें। अब इस परुप्पु वड़ाई को तेल में डिप फ्राई कर लें। अब आप परुप्पु वड़ाई को चटनी के साथ सर्व करें। आप इस रेसिपी को होली में स्नैक में रख सकते है। इस होली आप भी दक्षिण भारत की इस डिश को ट्राई कर सकते है।

मसाला चना

Traditional Holi Dishes
Holi Dishes-Masala Chana

एक कटोरी मसाला चना ऊपर से नींबू का रस, सेव और धनिया की चटनी के साथ एक शानदार होली स्नैक बनता है। इस होली अपने मेहमानों को इस चना चाट से सरप्राइज दें। अगर आप इसे हेल्दी ट्रीट बनाना चाहते हैं तो आप इन्हें कुल्चे के साथ भी पेयर कर सकते हैं । इस होली मसाला चना रेसिपी को घर पर जरूर बनाएं और खाएं।

गुजराती फरसी पुरी

Farsi Puri Recipe
Farsi Puri

गुजरातियों के लिए बिना फरसी पुरी के होली अधूरी है। इसे होली पर गुजरात में स्नैक के रूप में मेहमानों को परोसा जाता है। इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। सबसे पहले आप आधा मेदा और आधा सूजी लें। अब इसमें सारे सूखे मासले को डालकर अच्छे से मिला लें। अब घी डालकर एक अच्छा सा स्मूद डो तैयार कर लें। अब इसे हाथ की मदद से गोल-गोल दबाकर तेल में डिप फ्राई कर लें। आप इसे 10 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते

अजवाइन मठरी

Holi Foods
Ajwain Mathri

देश के कई राज्यों में मठरी एक आसानी से बनने वाला नाश्ता है, जिसे आप अपनी पसंद के किसी भी पेय के साथ खा सकते हैं। यह अजवाइन के स्वाद वाली सूजी मठरी हर बार जब आपको भूख लगे तो आपका साथ देगी। होली में आप इसे स्नैक्स के रूप में दोस्तों और मेहमानों को परोस सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। अजवाइन मठरी को आप बना कर लंबे समय के लिए रख भी सकती है।

भांग की पकौड़ी

Indian Holi Food
Holi Food Bhaang Pakode

उत्तर भारत में कई लोगों की होली बिना भांग के अधूरी रहती है। भांग की मीठी ठंडाई पीकर अक्सर लोग बोर हो जाते है, तो आप नमकीन व्यंजन में भांग की पकौड़ी भी खा सकते है। बेसन के घोल में डूबा हुआ कुरकुरे प्याज़ और आलू के पकौड़े भांग के साथ बना सकते है। आप इस रेसिपी को होली उत्सव में बनाकर जरूर खाएं और खिलाएं।

चाट

Holi Food List
Chaat

ऐसा कोई मौका नहीं है कि आप अपनी टेबल पर चाट देखने से चूक जाएं। गोल गप्पों से लेकर पापड़ी चाट, आलू टिक्की से लेकर भेल पुरी और सेव पुरी तक इस रंगों के त्योहार होली पर जरूर बनाएं। इस चाट को बनाना बहुत आसान है। इसे आप रसोई में पड़ी कुछ चीजों को मिलाकर मिनटों में तैयार कर सकते है।

कांजी वड़ा

Kanji Vada in Holi
Kanji Vada

कांजी वड़ा एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है, जो होली पर खासतौर पर बनाया जाता है। सबसे पहले उड़द के दाल को भीगोकर पीस लें। फिर उसे गोल-गोल पकौड़े की तरह तेल में कुरकुरा होने तक वड़े को तल लें। तलने के बाद वड़े को राई के पानी में डाले दें। इसके बाद आप अपने मेहमानों को चटनी के साथ सर्व कर सकते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। होली पर आने वाले सभी मेहमानों के लिए यह एक बेहतरीन साइड आइटम है।

धुस्का

Holi Party Food
Dhuska

यह बिहार और झारखंड का एक क्षेत्रीय व्यंजन है, जिसे खासतौर पर होली के मौके पर बनाया जाता है। इसे चावल के आटे और चना दाल के साथ बनाया जाता है। यह डीप-फ्राइड डिश को आप नाश्ते के रूप में सर्व कर सकते है। यहां तक ​​कि शाम के नाश्ते के साथ आलू करी और हरी चटनी के साथ भी परोसी जाती है। यह स्वाद में कुरकुरी और हल्की मीठी भी होती है।

बंगाली शुक्तो

Bengali Sukato
Sukato

यह एक बहुत ही सरल शाकाहारी व्यंजन है, जो बंगाल में खाई जाती है। बंगालियों की होली बिना सुक्तो खाए पूरी नही होती है। आप इस सूक्तो को होली में साइड डिश या मेन कोर्स का हिस्से बना सकते हैसबसे पहले आप घर में जो सब्जी आपके पास हो, उसे बारीक काटे लें। इस रेसिपी की जान कहा जाने वाला करेले को अलग से तेल में फ्राई करके निकाल लें। अब तेल में अदरक का पेस्ट, तेज पत्ता, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर मसाले को डालकर भून लें। अब सारी सब्जी को डालकर भून लें। आखिरी में दूध और थोड़ा पानी डालकर पकने दें। यह एक बहुत ही हेल्दी रेसिपी है, क्योंकि इसमें बहुत सारी सब्जियां और मसाले भी होते हैं। इस होली आप इस बंगाली रेसिपी को जरूर ट्राई करें।