फागुन के रंग चटपटे स्नैक्स के संग
होली ऐसा त्यौहार है जिसमें लंच या डिनर से ज्यादा चटर पटर या यूँ कह लें की स्नैक्स पर फोकस किया जाता है | ऐसे में आप क्यों पीछे रहें।
Holi Recipes: फागुन का प्यारा महीना अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। रंग बिरंगा होली का त्योहार इस महीने की रौनक बढ़ा देता है। इस मस्तमौला त्यौहार में हर किसी के चेहरे पर मुस्कराहट होती है। बच्चों को तो जैसे शरारत करने का लाइसेंस ही मिल जाता है। होली ऐसा त्यौहार है, जिसमें लंच या डिनर से ज्यादा चटर पटर या यूँ कह लें की स्नैक्स पर फोकस किया जाता है, तो फिर आप क्यों पीछे रहें।
हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ मज़ेदार स्नैक्स रेसिपीज़, जिन्हें खाने के बाद आपके घर आने वाले मेहमान रेसिपी पूछना नहीं भूलेंगे।
यह भी देखे-7 तरह की स्टफिंग के साथ बनाएं गुजिया, अलग-अलग शेप में करें तैयार
Holi Recipes: खट्टे-मीठे दही-भल्ले

सामग्री
4 कटोरी उड़द दाल
नमक स्वादानुसार
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून हींग
2 कटोरी दही
जीरा पाउडर स्वाद के लिए
विधि
- धुली हुई उड़द दाल को कम से कम 8 – 9 घंटे पानी में भिगोकर रख दें. इस पानी को एक या दो बार चेंज कर दें। समय पूरा होने के बाद दाल से पानी को अलग कर के धो कर पीस लें।
- इसमें लाल मिर्च पाउडर और हींग मिला लें। एक ही दिशा में अच्छे से फेंट कर छोटे छोटे गोले बना कर गरम तेल में तलने डालें.गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- सॉफ्टनेस बनाये रखने के लिए पानी में डुबोकर एक मिनट के लिए रखें और निकाल कर हाथों से हल्का दबा कर अलग से रख लें।
- इस बीच दही को अच्छे से फेंट कर उसमे काला या सफ़ेद नमक और बाकी की सारी सामग्री मिला कर एक तरफ रख लें।
- अब जब भी आपको दही भल्ले सर्वे करने हो तो भल्लों के ऊपर दही दाल कर अपने पसंद की मीठी या खट्टी चटनी से सजा कर परोसें।
हरा धनिया आलू चाट

सामग्री
1 किग्रा उबले हुए आलू
250 ग्राम हरा धनिया
4 -5 हरी मिर्च
बड़े साइज के 3 नींबू
नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले उबले हुए आलू छील कर उन्हें बराबर साइज में काट लें।
- आलू छोटे ही काटें ताकि उनमें चटनी अच्छे से मिल जाए।
- अब तैयार चटनी में नमक और नींबू अपने टेस्ट के हिसाब से मिला लें।
- एक गहरे बर्तन में कटे हुए आलू डाल कर उनपर थोड़ी थोड़ी चटनी डाल कर मिला लें।
- इस तरह चटनी और आलू की लेयरिंग तैयार कर के अच्छे से सारी सामग्री मिक्स कर लें।
- तैयार है चटपटी आलू धनिया चाट। इसे खाएं और खिलाएं और साथ में सबकी वाहवाही लूटें।
दही पूरी

सामग्री
3 छोटे प्याज
1 बड़ी कटोरी दही
10 -12 गोलगप्पा पूरी
1 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच हरी चटनी
1 चम्मच मीठी चटनी
2 बड़े चम्मच अनार के दाने
2 बड़े चम्मच बेसन की बारीक नमकीन
2 छोटे चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 बड़ी कटोरी उबले हुए आलू
विधि
- एक बड़ी कटोरी में उबले हुए आलू मैश कर के उसमें नमक चाट मसाला हरी मिर्च मिला कर गोलगप्पे वाली पूरी में भर लें।
- इसमें ऊपर से कटा हुआ प्याज हरी चटनी और हल्की सी मीठी चटनी डालें।
- इसमें फ्रेश दही डाल कर ऊपर से बेसन वाली नमकीन डाल दें।
- इसे सुन्दर दिखाने और थोड़ा फ्लेवर चेंज करने के लिए ऊपर से अनार के कुछ दाने डालें।
- मिनटों में तैयार इस डिश को रंगों के खूबसूरत त्यौहार पर सबको प्यार से खिलाएं।
कांजी वड़ा

सामग्री
वड़े के लिए
मूंग की दाल 250 ग्राम
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के हिसाब से)
कांजी के लिए
पीली सरसों आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
सरसों का तेल 1 -2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
हींग 2 पिंच
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 /4 पाउडर
विधि
- कांजी बनाने के लिए चीनी मिट्टी के मर्तबान का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप इसे कांच के बर्तन में भी बना सकतें हैं | सारे मसाले और तेल एक कांच के कंटेनर में डाल कर इसमें पानी मिला कर ढक्कन बंद कर के धूप में 3 से 4 दिन तक रख दें | अगर धूप हल्की है तो इसे बनने में 6 से 7 दिन भी लग सकते हैं | इन दिनों में इस पानी को साफ़ चम्मच से एक दो बार हिला जरूर लें और अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं की ये तैयार है या नहीं तो टेस्ट कर पता कर सकते हैं, अगर ये स्वाद में हल्की खट्टी हो गयी है तो ये बन कर तैयार है |
- वड़े बनाने के लिए मूंग की दाल को 6 से 7 घंटे तक भिगोकर रखें। उसके बाद इसे साफ़ पानी से धो कर पीस लें।
- अब पीसी हुई दाल में नमक मिलाकर कुछ देर तक फूलने के लिए रख दें। जब ये अच्छे से फूल जाए तो इसके छोटे छोटे वड़े तल कर तैयार कर लें।
- कांजी वड़े को सर्वे करने से 35 मिनट पहले वड़ों को गर्म पानी में भिगो कर रख दें। 35 मिनट बाद कांजी में वड़ो को डिप करें और ठंडा सर्वे करें। होली में अक्सर हम तली भुनी चीज़ें खाते हैं। मीठी चीज़ों में अक्सर मैदा होता है। अब ऐसे में डाइजेशन के लिए भी तो कुछ होना चाहिए, तो कांजी वड़े से बेहतर कुछ भी नहीं। स्वाद के साथ साथ हेल्थ भी बनी रहेगी।
मल्टीफ्लेवर्ड पानी पूरी

सामग्री
लहसुन पेस्ट (4 से 5 कली)
हींग 1 /2 चम्मच
नीबू (अपने टेस्ट के हिसाब से )
काला नमक स्वादानुसार
हरी चटनी
अदरक आधा इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
लाल मिर्च स्वादानुसार
चाट मसाला स्वादानुसार
विधि
लहसुन का पेस्ट, हींग, नमक,लाल मिर्च पाउडर,हरी चटनी,नींबू ,अदरक और चाट मसाला लोगों के हिसाब से पानी में मिक्स कर लीजिये। तैयार है मल्टीफ्लेवर्ड पानी पूरी जिसमें आपको नींबू और हरी चटनी का खट्टापन भी मिलेगा, और लाल मिर्च का तीखा स्वाद भी। लहसुन से आपका डाइजेशन अच्छा रहेगा और अदरक से कुछ हट के फ्लेवर आएगा। पानी तैयार रखें और इस बार मेहमानों का स्वागत कीजिये घर की बनी मल्टीफ्लेवर्ड पानी पूरी से।
मिक्स वेज क्रिस्पी पकोड़े

सामग्री
बेसन 2 कप
सूजी आधा कप
नमक स्वादानुसार
हींग 1 पिंच
दही आधा कटोरी
2 छोटे प्याज
2 आलू
3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
पालक छोटी कटी हुई
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
विधि
जरा से गुनगुने पानी में सूजी थोड़ी देर भिगोकर फूलने के लिए रख दें। एक गहरे बर्तन में सारी सामग्री मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। ऊपर से भीगी हुई सूजी भी मिक्स करें। इस से पकोड़े थोड़े क्रिस्पी बनतें हैं।
पकौड़े का बैटर तैयार है। इन्हें तलने से पहले एक बार चख कर देख लें कि नमक मिर्च की मात्रा कैसी है। गरम तेल में पकोड़े तलते जाएं, और गरमा गर्म ही सर्वे करें अपनी मनपसंद चटनी के साथ।
