Fatigue In Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान थकान और कमजोरी रहना आम समस्या है, लेकिन अगर आपको अत्यधिक थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है तो परेशानी की बात है। गर्भावस्था के दौरान थकान और कमजोरी के कई कारण होते हैं जैसे हार्मोनल बदलाव, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में कमी, आयरन और फोलिक एसिड की कमी, नींद की कमी, शरीर में बढ़ता भार, तनाव और मानसिक दबाव ऐसे कई कारण है जो गर्भावस्था में थकान का कारण होते हैं। सही देखभाल और उपायों के साथ गर्भावस्था के दौरान होने वाली इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में हम आपके साथ कुछ उपाय की जानकारी साझा कर रहे हैं, जिसे अपना कर आप अपने गर्भावस्था को स्वस्थ और हैप्पी बना सकते हैं।
पौष्टिक आहार लें
गर्भावस्था के दौरान थकान और कमजोरी का एक कारण हमारे शरीर में प्रोटीन, विटामिन और आयरन की कमी हो सकती है इस कमी को आप संतुलित आहार लेकर पूरा कर सकते हैं जैसे;
आयरन युक्त भोजन: पालक, चुकंदर, अनार, सूखे मेवे आदि।
फोलिक एसिड और विटामिन b 12: अंडे, दालें , सब्जियां और डेयरी उत्पाद।
प्रोटीन युक्त आहार: मछली, अंडे, दालें, डेयरी उत्पाद जैसे; दूध, दही, पनीर आदि।
हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और फाइबर: साबुत अनाज, मिलेट्स, नट्स, फल, नारियल पानी आदि।
संतुलित आहार की बात हो और उसमें पानी शामिल न हो तो वह आहार संतुलित नहीं हो सकता हमारे शरीर को कार्य करने तथा स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत जरूरी है, इसलिए आपको दिन भर में काम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
तनाव और चिंता मुक्त रहे
गर्भावस्था के दौरान शरीर में हो रहे बदलावों के कारण तनाव बढ़ जाता है, जिसके कारण आप थका हुआ या कमजोर महसूस करती हैं। इस अवस्था से बचने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं;

भरपूर नींद और आराम करें: गर्भावस्था में नींद की कमी के कारण भी आप कमजोर तथा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आपको रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए तथा दिन में भी थोड़ा बहुत आराम करना चाहिए। अच्छी नींद के लिए सोने से पहले हल्का व्यायाम, मेडिटेशन कर सकते हैं या अपनी पसंदीदा किताबों की मदद ले सकते हैं।
हल्का व्यायाम और योग करें: व्यायाम और योग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान हो रहे तनाव चिंता या शारीरिक बदलाव से हो रही परेशानियों से राहत पाने के लिए आप रोजाना हल्का व्यायाम या योग कर सकते हैं। इसके अलावा आप धीरे-धीरे वॉक भी कर सकते हैं।
कैफीन तथा जंक फूड से बचें: गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र में काफी बदलाव तथा कमजोर हो जाता है। अगर इस अवस्था में आप कैफीन या जंक फूड का सेवन अधिक करती हैं तो आपको अपच की समस्या रहेगी तथा कैफीन आपकी मानसिक तनाव को बढ़ाता है। इस वजह से भी आप थका हुआ तथा कमजोर महसूस कर सकती है।
डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी
जब आपको लगे कि आप बहुत ही ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस कर रही हैं तो इस अवस्था में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से अपनी जांच करवा सकते हैं तथा अपने शरीर में कैल्शियम आयरन और जरूरी प्रोटीन की पूर्ति के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का सहारा ले सकती हैं।
