मौसम में बदलाव के साथ स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होना आम बात है। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को सुस्ती और थकान जैसी समस्या होती है। कभी-कभी दुखी रहना, थकान में रहना या गुस्सा करना आपके मूड पर निर्भर करता है जो सामान्य है। लेकिन इस मूड के साथ हमेशा नकारात्मकता भी चलती रहती है। लेकिन हमेशा इस मूड में रहने से आपकी हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ता है।इसके अलावा हमेशा नींद, थका हुआ महसूस करना आपके शरीर को और अधिक गहराई से देखने के लिए इशारा कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो ये कुछ कारणों की वजह से होता है। और वो वजह क्या है आइये जानते हैं इस लेख में।
1. आयरन की कमी– आलस की वजह शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना सोती हैं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप थका हुआ महसूस करती हैं। आयरन की कमी से खास तौर पर गर्भवती महिलाओं पर असर पड़ता है।
2. गर्मी लगना– अधिकतर गर्म या नम वातावरण में समय बिताने से थकान का एहसास हो सकता है। इससे सर में दर्द या चक्कर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। जिससे आपकी एनर्जी खत्म होने लगती है। आपको थकान महसूस होती है और नींद आने लगती है। इस मामले में कोई भी गम्भीर स्थिति बने उससे पहले डॉक्टर से परामर्श जरुर लें।
3. व्यायाम ना करना– खुद को आलसी महसूस करने का सबसे बड़ा कारण ये है कि आप व्यायाम नहीं करती। व्यायाम ना करने से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती। अगर कैलोरी बर्न नहीं होगी तो सक्रियता और फिटनेस भी नहीं हो पाएगी। जिससे नींद और आलस महसूस होने लगता है।
4. नींद की कमी– ठीक तरह से नींद ना लेना या देर रात जागना थकान का बड़ा कारण है। दिन में पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। अगर आप ठीक से नहीं सोएंगी तो आपको पूरा दिन थकान और आलस लगा रहेगा। कभी भी नींद भी आ सकती है। जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।
5. टेंशन में रहना– टेंशन में रहने से आपके दिमाग पर बोझ पड़ता है। ये बोझ आपको थकान महसूस कराने का कारण बन सकता है। आप एक्टिव नहीं रह पाती। अधिकतर आलस की वजह से हम हमारी जिम्मेदारियां निभाने से चूक जाती हैं। जिससे तनाव महसूस होने लगता है। और तनाव के चलते हमें नींद भी नहीं आती।
6. ज्यादा व्यायाम करना– ज्यादा व्यायाम करने से आपके शरीर की ऊर्जा खत्म होने लगती है। आप खुद को थका हुआ महसूस करने लगती हैं। इसलिए हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है ताकि, आप एक्टिव रहें।
7. असंतुलित आहार– हमारा आहार हमारे पूरे शरीर को प्रभावित करता है। आप जो भी खा रही हैं उसकी गुणवत्ता आपका स्वस्थ्य या तो बेहतर बनाती है या फिर बिगाड़ देती है। ताजा आहार खाने से आप उर्जावान रहती हैं, वहीं बासी और भारी आहार खाने से आप थका हुआ महसूस कर सकती हैं।
8. पानी ना पीना– पानी की कमी हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। शरीर में उचित मात्रा में पानी ना होने से से आपको सिरदर्द, पेट में दर्द, चक्कर आना जैसी दिक्कते हो सकती हैं। पानी हमारे शरीर का अधिकांश हिस्सा बनाता है। पानी की कमी से थकान होना आम बात है।
9. बढ़ता हुआ शरीर– आपकी उम्र को देखते हुए आपका शरीर अलग तरह से विकास करता है। ऐसे में पहले की तरह उर्जावान रहना जरूरी नहीं हैं। इससे भी थकान होती है और आलस आता है।
अगर आप खुद को उर्जावान या ताकतवर बनाना चाहती हैं तो अपनी आदतों के साथ आपको खाने में भी बदलाव करना होगा। आप हेल्दी खाना खाएं। जिससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। वहीं इसके अलावा अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने दिमाग को शांत और तनाव मुक्त रखें। इससे आप पूरे दिन ताजा और सक्रिय महसूस करेंगी और थकान महसूस नहीं करेंगी।
हम सभी को हर रोज दिन के किसी एक समय पर तो थकावट महसूस होती ही होगी और हम में से बहुत से ऐसे भी होंगे जिनको बिना कुछ काम किए हर दिन ही थकान होती है। थकान के कारण आप को लगता होगा कि आप एक्सरसाइज करने में समर्थ नहीं हैं। परंतु यदि आप को थकान को हराना है तो एक्सरसाइज को अपनाना होगा। एक्सरसाइज आप की मसल मजबूत करती है, आप का स्टैमिना बढ़ाती है व आप को मजबूत बनाती है। यदि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करेंगे तो आप को थकान महसूस नहीं होगी। आइए जानते हैं कौन कौन सी एक्सरसाइज आप इस समस्या से निपटने के लिए कर सकते हैं।
एरोबिक्स : इससे आप का हार्ट रेट व ऑक्सीजन रेट बढ़ता है। जरूरी नहीं है आप को एक्सरसाइज में केवल योगा व व्यायाम ही करना पड़े बल्कि आप जॉगिंग, साइकिलिंग, डांसिंग आदि भी अपने रूटीन में जोड़ सकते हैं। इससे हो सकता है आप को बहुत पसीना आए और आप को यह करना मुश्किल लगे परंतु फिर भी आप को हार नहीं मानना है और रोजाना इनमे से एक एक्सरसाइज करनी है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग : यदि आप समर्थ हैं तो आप वेट आदि को उठाकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यदि आप के पास वेट नहीं है तो आप अपने बॉडी वेट से ही एक्सरसाइज करें। इससे आप की बाजुओं व आप के पैरो को मजबूती मिलेगी। इससे आप को बहुत जल्द थकावट भी महसूस नहीं होगी और धीरे धीरे आप का सारा शरीर मजबूत बनना शुरू हो जाएगा जिससे आप को थकान के अधिकतर लक्षण दिखने कम हो जाएंगे।
स्ट्रेचिंग : यदि आप से उपर लिखित एक्सरसाइज नहीं हो पाती हैं तो आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे आप के जोड़ों व आप के मसल को मजबूती मिलेगी। आप हर रोज दिन में कुछ समय के लिए स्ट्रेचिंग अवश्य करें। हो सकता है आप को शुरू शुरू में यह करते समय थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़े परंतु फिर भी आप को हिम्मत नहीं हारनी है और आप को यह करते रहना है। एक दिन आप के लिए ये सब करना आसान हो जाएगा।
अन्य क्या सावधानियां बरते
स्वयं को शांत रखें : एक्सरसाइज करते समय आप के शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। इसलिए आप को स्वयं को शांत रखना है बीच बीच में थोड़ा ब्रेक ले लें, आप चाहें तो बीच में पानी पी सकते हैं। जब आप दोबारा नॉर्मल हो जाएंगे तो बाद में फिर से एक्सरसाइज करना चालू कर दें। ऐसा करने से आप को आसानी रहेगी।
ज्यादा एक्सरसाइज न करें : आप को यदि एक्सरसाइज करना आसान लगता है तो अधिक एक्सरसाइज न कर लें। इससे भी आप को कई नुक़सान मिलते हैं। इससे आप के अंदर जितनी ऊर्जा होनी चाहिए उतनी नहीं बचती है और आप फिर से थकने लग जाते हैं।
स्वयं पर ज्यादा कठोरता न बरतें : यदि आप को एक्सरसाइज करने में बहुत ज्यादा कठिनाई महसूस होती है तो आप बीच में एक दो दिन के लिए यह छोड़ सकते हैं। शुरू में स्वयं पर अधिक कठोर न हो। धीरे धीरे आगे बढ़ें। यदि आप को शुरू में जितनी आवश्कता होती है उतनी स्ट्रेंथ नहीं मिलती है तो निराश न हो बल्कि कोशिश करते रहिए और आप अवश्य ही एक दिन यह सब करना सीख जायेंगे।
यह भी पढ़ें-
क्या आप जानते हैं कि ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए?सही ऑक्सीजन लेवल के लिए इन 9 बातों का रखें ध्यान
लो ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए इन जरूरी 12 बातों का रखें ख्याल
