Online Dieting Tips: हाल ही में केरल के कन्नूर जिले का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आज की जनरेशन के लिए सबक है। खासतौर से जो लोग वजन घटाने के लिए डाइट से जुड़ी ऑनलाइन एडवाइज लेते हैं, उन्हें सीख मिल सकती है। 18 साल की लड़की ने वजन घटाने की सलाह से प्रभावित होकर महीनों तक केवल गर्म पानी पीती रही यानी वॉटर डाइट। जिससे उसका वजन घटकर 24 किग्रा रह गया। वेंटिलेटर सपोर्ट के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेल्थ और डाइट से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। एक्सपर्ट के बारे में जाने बगैर लोग डाइट से जुड़ी एडवाइज फॉलो करने लगते हैं। ग्वालियर की न्यूट्रीशन कंसल्टेंट डॉ. रचना श्रीवास्तव के अनुसार, डाइट से जुड़ी ऑनलाइन जानकारी जीवन के लिए खतरा हो सकती है। खासतौर से तब जब लोग जल्दी वजन घटाने की सोचते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन वेटलॉस एडवाइज कितनी खतरनाक है।
कितनी सही होती है ऑनलाइन डाइटिंग एडवाइज
नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ में पब्लिश स्टडी के मुताबिक न्यूट्रिशन से जुड़ी ऑनलाइन जानकारी अक्सर गलत और लो क्वालिटी वाली होती हैं। इसमें ऑनलाइन जानकारी मांगने वाले यूजर्स को गलत जानकारी मिलने की संभावना ज्यादा रहती है, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
डॉक्टर नहीं जान पाते डाइट प्रोफाइल
एक्सपर्ट के अनुसार, ऑनलाइन सलाह में एक्सपर्ट व्यक्ति की डाइट प्रोफाइल के बारे में नहीं जान पाते और न ही उन्हें उनके टारगेट के बारे में जानकारी होती है। चूंकि हर व्यक्ति का शरीर और उसकी जरूरतें अलग होती हैं, ऐसे में इन चीजों की जानकारी न होने से सेहत पर असर पड़ सकता है।
भुखमरी की नौबत
अगर न्यूट्रिशन से जुड़ी जानकारी को सही से फॉलो न किया जाए, तो स्टारवेशन की कमी हो जाती है और धीरे धीरे व्यक्ति की सेहत पर असर पड़ने लगता है। ज्यादा वजन कम होने से जान के लिए खतरा पैदा होता है।
प्रॉपर न्यूट्रिशन नहीं मिलता
एक्सपर्ट की मानें, तो वॉटर डाइट में न कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट की मात्रा न के बराबर होती है। यहां तक की लिक्विड डाइट में चीनी से परहेज करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को प्रॉपर न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता और शरीर में कमजोरी आने लगती है।
इमोशनल सपोर्ट की कमी
आमतौर पर ऑनलाइन डाइट एडवाइज फिजिकल हेल्थ पर ज्यादा फोकस करती है। लेकिन वेटलॉस या हेल्दी इंटिंग का मेंटल और इमोशनल सपोर्ट भी जरूरी है। जो आपको फेस टू फेस इंटरेक्शन से ही मिल सकता है।
ध्यान रखें बातें
- – डाइट से जुड़ा कोई भी वीडियो या पोस्ट को फॉलो करने से पहले डॉक्टर सर्टिफाइड है या नहीं, यह जरूर जानें।
- – बेहतर है कि आप ऑनलाइन एक्सपर्ट से खुद कंसल्ट करने की कोशिश करें।
- – एडवाइज फॉलो करने से पहले किसी एक्सपर्ट से राय ले लें।
- – जो एक्सपर्ट एडवाइज देने से पहले आपके इतिहास, आयु, हाइट और मेडिकल कंडीशन के बारे में जानकारी ले, उसे ही फॉलो करें।
- – डॉक्टर का बैकग्राउंड जरूर चैक करें। कहां से कोर्स किया है, मास्टर डिग्री है या नहीं, इसके बाद ही फॉलो करना शुरू करें।
