Spring Season Outfit: फैशन और ट्रेंड के साथ बने रहना हर किसी को पसंद होता है। सभी यह चाहते हैं कि वह खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएं इसलिए जो ट्रेंड में चल रहा होता है वह लगभग हर व्यक्ति के पास मिल जाता है। हर थोड़े समय में फैशन में बदलाव होते रहते हैं। यह बदलाव मौसम के हिसाब से भी आता है और अलग-अलग सीजन में लोगों को अलग-अलग तरह के फैब्रिक और डिजाइन के कपड़े पहने हुए देखा जाता है।
सर्दियों के मौसम के बाद बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। यह खूबसूरत मौसम अपने साथ गुलाबी ठंड और प्रकृति की अद्भुत बहार लेकर आता है। यह वही समय होता है जब पेड़ों पर नई पत्तियां आने लगती है और वो फल और फूलों से लद जाते हैं। मौसम के परिवर्तन का यह असर फैशन पर भी देखने को मिलता है। अगर आप सोच रही हैं कि स्प्रिंग सीजन में आपको किस तरह के आउटफिट पहनना चाहिए तो आप लाइट कलर ट्राई कर सकती हैं। यह आपको खूबसूरत दिखाने का काम करेंगे।
फ्लोरल प्रिंट शरारा
अगर आप मौसम की बहार की तरह खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट आउटफिट का चुनाव किया जा सकता है। खूबसूरत फूलों से सजी हुई ड्रेस पहनने पर बहुत प्यारी लगेगी। आप चाहे तो लॉन्ग अनारकली या फिर शरारा ट्राई कर सकती हैं।

फ्लोरल मैक्सी ड्रेस
स्प्रिंग सीजन के हिसाब से यह एक बेस्ट ऑप्शन है जो आपको खूबसूरत बनाने का काम करेगा। अगर आप आउटिंग पर जाने के बारे में सोच रही हैं तो यह एकदम क्लासी लुक होगा। इसके साथ सैंडल कैरी की जा सकती है। आप चाहे तो डेनिम जैकेट से लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

लॉन्ग अनारकली गाउन
लाइट रंग का अनारकली लॉन्ग गाउन भी स्प्रिंग के सीजन के लिए बेस्ट रहेगा। आप इसमें येलो या पिंक कलर का चुनाव कर सकते हैं। आपको इसमें प्लेन अनारकली और फ्लेयर अनारकली दोनों ही मिल जाएंगे। इस तरह के आउटफिट के साथ लॉन्ग इयररिंग और शानदार लगने वाली है। आप इसके साथ हिल्स कैरी कर सकते हैं।
प्लाजो और क्रॉप टॉप
अगर आपको बिल्कुल कंफर्टेबल लुक पसंद है तो प्लेन व्हाइट प्लाजो के साथ कोई भी फ्लोरल प्रिंट क्रॉप टॉप पहना जा सकता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से भी रंगों का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ स्ट्रैपी हिल्स और स्टेटमेंट ज्वेलरी अच्छी लगेगी।

टाई डाई ड्रेस
बसंत के सुहाने मौसम में खूबसूरत रंगों से बनी टाई डाई ड्रेस भी बहुत शानदार लगेगी। इस तरह की ड्रेस अक्सर कॉटन फैब्रिक पर तैयार होती है, जो मौसम के हिसाब से कंफर्टेबल भी रहता है। अगर इस ड्रेस में एथेनिक टच देना चाहती हैं तो ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी पहन सकती हैं।

साड़ी
इस मौसम में आप प्रिंटेड एयर लाइट कलर साड़ी भी पहन सकती हैं। बसंत के मौसम का पीले रंग से गहरा कनेक्शन है। ऐसे में आप चाहे तो पीले रंग की शानदार साड़ी कैरी कर सकती हैं। किसी शादी या पार्टी के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। ओपन हेयर और झुमका इयररिंग इसके साथ अच्छे लगेंगे।
