भारी हाथों पर स्टाइलिश लगेंगे अंगूठी के ये डिज़ाइस: Rings For Heavy Hands
Designer Ring For Heavy Hand

भारी हाथों पर स्टाइलिश लगेंगे अंगूठी के ये डिज़ाइन्स

भारी हाथों पर आप कई तरह के खूबसूरत रिंग्स वियर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन-

Rings for Heavy Hands: शादी-पार्टी या फिर किसी अन्य फंक्शन पर अक्सर महिलाएं अपने सिर से पैर तक परफेक्ट नजर आना चाहती हैं। मेकअप से लेकर एक्सेसरीज तक पर वे हर तरह से परफेक्ट चाहती हैं, लेकिन हाथों में अंगूठी को लेकर कंफ्यूज रहती है। हैवी हाथों पर समझ नहीं आता है कि आखिर किस तरह से वे हाथों पर खूबसूरत और आकर्षक दिखाएं। अगर आप भी अपने हाथों की अंगूठी के डिजाइन्स के लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। इस लेख में कुछ ऐसे अंगूठी के डिजाइन बताएंगे, जिससे हैवी हाथ भी बेहद खूबसूरत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं हैवी हाथों के लिए अंगूठी के खूबसूरत डिजाइन्स-

स्टेटमेंट रिंग से बढ़ाएं हाथों की शान

Rings For Heavy Hands
Rings For Heavy Hands-Statement Ring

आजकल महिलाएं बड़े साइज की अंगूठी पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। मुख्य रूप से अगर आपका हाथ हैवी है, तो इस तरह के स्टेटमेंट रिंग पहन सकती हैं। मार्कट में इस तरह के स्टेटमेंट रिंग 400 से 500 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के रिंग इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। इस तरह की अंगूठी मिनिमल डिजाइन या फिर सिंपल से आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। लुक इसमें शानदार नजर आएगा।

छल्ले डिजाइन है बेहद खास

Challa Designer Ring
Rings For Heavy Hands-Challa Designer Ring

मार्केट में कई तरह की अंगूठियों की वैरायटी मिल जाएंगी। इन दिनों महिलाओं के बीच सिंपल छल्ले स्टाइल की अंगूठी का ट्रेंड काफी ज्यादा है। छल्ले अंगूठी डिजाइन को चौड़े आकार में चुन सकती हैं। इस तरह का छल्ला हैवी हाथों पर अच्छा और स्टाइलिश नजर आ सकता है। इससे दूसरों के सामने काफी ज्यादा फैशनेबल नजर आ सकती हैं।

हाथों में पहनें डबल डिजाइन की अंगूठी

Double Design Ring
Rings For Heavy Hands-Double Design Ring

हैवी हाथों पर डबल डिजाइन की अंगूठी काफी ज्यादा स्टाइलिश और अलग नजर आ सकती है। इससे हाथों की खूबसूरती भी बढ़ेगी। इस तरह की अंगूठी को दो अंगूठी के साथ मिलाकर वियर या स्टाइल किया जाता है। वहीं, इस तरह की अंगूठी को पहनने के लिए अपने बीच की अंगूठी को चुन सकते हैं। डबल डिजाइन की अंगूठी को ट्रेडिशनल या फिर वेस्टर्न ड्रेस पर भी पहन सकती हैं। इससे लुक बेहद ही स्टाइलिश नजर आएगा।

व्रैप डिजाइन की अंगूठी

स्टाइलिश लुक के लिए अपने हाथों में व्रैप डिजाइन की अंगूठी वियर कर सकती हैं। इस तरह की अंगूठी को बहुत ही आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। मार्केट में कई तरह के कलर्स और डिजाइन में इस तरह की अंगूठी मिल जाएगी। मार्केट में इस तरह की अंगूठी को लगभग 100 रुपये से 400 रुपये में आसानी से खरीद सकती हैं।

Wrap Design Ring
Rings For Heavy Hands-Wrap Design Ring

अंगूठी आपके हाथों की शेभा बढ़ा सकता है। इससे हाथों का लुक परफेक्ट नजर आएगा। वहीं, आप काफी स्टाइलिश नजर आएंगी।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...