Deepika Ethnic Photo
Deepika Ethnic Photo

Deepika Ethnic Photo: दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ बिजी हैं, जो उनकी ज़िंदगी का केंद्र बन गई है। एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी बच्ची के लिए किसी नैनी को न रखने का फैसला किया है, वह उसे खिलाने, डकार दिलाने और सुलाने जैसे सभी काम को बखूबी संभाल रही है। हाल ही में, ऐक्ट्रेस को इंडियन ड्रेस में देखा गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनकी बेटी साथ नहीं थी।

एक वीडियो में, दीपिका को सफेद रंग की अनारकली में देखा गया जिसके घेर पर बूटी का काम था। उन्होंने इसे रानी गुलाबी रंग के बांधनी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया, जो उनके पूरे लुक को निखार रहा था। दीपिका ने अपने लुक को पोल्की नेकपीस के साथ पूरा किया। बालों को बन में बांधा जिस पर गजरा लगा हुआ था , साथ ही हल्के मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

दूसरी तरफ, रणवीर ने भी सीक्विन्ड कुर्ता पहना हुआ था।हालाँकि, जो फेंस को पसंद आया वो था कि कैसे रणवीर ने दीपिका को कार में बैठने में मदद की और सुनिश्चित किया कि उनकी ड्रेस कार मे कहीं भी फंसे ना।  

कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर ने अपनी बिल्डिंग में मीडिया के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी। उन्होंने अपनी बेटी दुआ को भी फोटोग्राफर्स से मिलवाया और इसे एक फैमिली कार्यक्रम की तरह बनाया। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने न्यूड टोन्ड हॉल्टर-नेक गाउन पहना हुआ था, जिसके हेम पर रफल्ड डिटेलिंग थी। दूसरी ओर, रणवीर ने मैचिंग पैंट के साथ सफेद रंग की क्रिस्प शर्ट पहनी हुई थी।

1 नवंबर, 2024 को दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ मिलकर एक पोस्ट में दुनिया को अपनी बेटी से मिलवाया। फोटो में उनकी बच्ची के छोटे-छोटे पैर देख सकते हैं, क्योंकि वह अपनी मां दीपिका की तरह लाल अनारकली में थी । तस्वीर के साथ दीपिका ने एक नोट लिखा और अपनी बेटी का नाम बताया – दुआ पादुकोण सिंह ।