दोस्त की शादी में पहनें दिव्या खोसला कुमार की तरह ये लहंगे : Divya Khosla Kumar Lehanga Design
दिव्या को लहंगो से बेहद प्यार है और वह कई मौकों पर लहंगे पहन कर अपनी दिलकश अदाएं दिखा चुकी हैं। आप भी चाहे तो दिव्या के इन ट्रेंडी लहंगा लुक्स को फंक्शन में रीक्रिएट कर सकती हैं।
Divya Khosla Kumar Lehenga Design: अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार फैशन के मामले में किसी से भी कम नहीं है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट हर महिला को पसंद आता है। इसलिए वह अक्सर उनके लुक्स को रीक्रिएट करना पसंद करती हैं। इन दिनों वो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण सुर्खियां बटोर रही है। खास तौर पर दिव्या को लहंगो से बेहद प्यार है और वह कई मौकों पर लहंगे पहन कर अपनी दिलकश अदाएं दिखा चुकी हैं। आप भी चाहे तो दिव्या के इन ट्रेंडी लहंगा लुक्स को फंक्शन में रीक्रिएट कर सकती हैं।
रेड कलर का लहंगा
दिव्या खोसला कुमार ने रेड कलर के फ्लोरल एंब्रायडरी वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक दिया है। उनका लहंगा खास तरह की एंब्रायडरी से सजा हुआ है, जो उनके पूरे आउटफिट को एक रॉयल फील देता है। साथ ही, उनका बोल्ड मेकअप और हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी ग्लैमरस बनाता है। उन्होंने अपनी आंखों को हाइलाइट किया है और लिप्स पर एक गहरा रंग चुना है, जो पूरी तरह से उनके एथनिक लुक को कम्प्लीट करता है। ये लुक खासतौर पर किसी शादी या बड़े इवेंट्स के लिए परफेक्ट है।
ऑरेंज कलर का लहंगा
दिव्या खोसला कुमार ने ऑरेंज कलर के जरी एंब्रायडरी वाले लहंगे में बहुत ही ग्लैमरस लुक अपनाया है। उनका लहंगा जरी एंब्रायडरी से सजा हुआ है, जो उसे और भी खूबसूरत बनाता है। साथ ही, उन्होंने बोल्ड मेकअप किया है, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे को हाइलाइट किया और गहरे रंग की लिप्स और स्मोकी आईज़ से एक स्टाइलिश लुक दिया। उनकी एक्सेसरीज भी बहुत खास हैं, जैसे हेवी झुमके और चमकदार कड़े, जो उनके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।
पिंक कलर का लहंगा
दिव्या खोसला कुमार ने पिंक कलर के ड्यूल टोन एंब्रायडरी वाले लहंगे में बहुत ही सुंदर और रॉयल लुक अपनाया है। उनका लहंगा दो रंगों के टोन में है, जो उसे और भी खास बनाता है, और एंब्रायडरी से सजा हुआ है, जो उनके लुक को और शानदार बनाता है। उन्होंने अपने मेकअप में हल्का ग्लो रखा है, जिसमें सॉफ्ट आईज़ और न्यूड लिप्स के साथ एक नैचुरल लेकिन एलिगेंट लुक दिया है। उनकी एक्सेसरीज जैसे झुमके और माथापट्टी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। हेयरस्टाइल भी बहुत सिंपल और एलीगेंट है, जिसमें उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में रखा है।
गोल्डन कलर का लहंगा
दिव्या खोसला कुमार ने बेज कलर के सिल्वर एंब्लिशमेंट और एंब्रायडरी वाले लहंगे में बहुत ही एलिगेंट और स्टाइलिश लुक अपनाया है। उनका लहंगा सिल्वर एंब्लिशमेंट से सजा हुआ है, जो बेज रंग के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाता है और बहुत ही रॉयल फील देता है। उनके मेकअप में हल्का ग्लो है, जिसमें सॉफ्ट आईज़ और न्यूड लिप्स हैं, जो उनके लुक को सॉफ्ट और नैचुरल बनाते हैं। एक्सेसरीज में उन्होंने कुछ शिमरी झुमके पहनी है, जो उनके आउटफिट के साथ बिल्कुल मैच करते हैं।
