दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
Deepika Padukone

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण हिन्‍दी फिल्‍म अभिनेत्री हैं। दीपिका ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अभी हाल में ही उनकी शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान और जवान रिलीज़ हुई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की है। अब वो जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी के रोल में नज़र आने वाली हैं।

DEEPIKA PADUKONE BIOGRAPHY

जन्मदीपिका पादुकोण
5 जनवरी 1986 (आयु 37)
कोपनहेगन, डेनमार्क
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेत्री
कार्यकाल2006 वर्त्तमान
ऊंचाई1.71 मी॰ (5 फीट 8 इंच)[3]
माता-पिताप्रकाश पादुकोण (पिता)
उज्जवला पादुकोण (माता)
संबंधीरणवीर सिंह
Facebook@DeepikaPadukon
Instagram @DeepikaPadukon
Twitter@DeepikaPadukon
DEEPIKA PADUKONE Bio

दीपिका पादुकोण पोस्ट


दीपिका पादुकोण जीवनी

दीपिका का जन्‍म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है, जो मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी मां का नाम उज्‍जवला है। दीपिका की शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्‍कूल से हुई है। इसके बाद की पढ़ाई उन्‍होंने माउंट कैरमल कॉलेज से पूरी की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था।

हालांकि, इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। लेकिन, उनके करियर में फिल्म ‘कॉकटेल’ एक टर्निंग प्‍वाइंट रही। इस फिल्‍म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी। दीपिका ने अपने करियर में दिवानी, रेस 2, चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी की है।

Untitled design_20231021_101843_0000Untitled design_20231021_101819_0000
Deepika Padukone Before And After Pics

दीपिका पादुकोण फ़िल्म

वर्षशीर्षकभूमिकाएँ
2006ऐश्वर्याऐश्वर्या
2007ओम शांति ओम शांतिप्रिया / संध्या “सैंडी” [ए]
2008बचना ऐ हसीनो-गायत्री जाखड़
2009चांदनी चौक टू चाइना सखी गोडबोले / सूजी [ए]
बिल्लूस्वयं
लव आज कलमीरा पंडित
मैं और मिसेज खन्नारैना खान
2010कार्तिक कॉलिंग कार्तिकशोनाली मुखर्जी
हाउसफुलसौंदर्या “सैंडी” राव
लफंगे परिंदेपिंकी पालकर
ब्रेक के बादआलिया खान
खेलें हम जी जान सेकल्पना दत्त
2011दम मारो दमस्वयं
आरक्षणपूर्वी आनंद
देसी बॉयज -राधिका अवस्थी
2012कॉकटेलवेरोनिका मालानी
2013रेस 2अलीना मलिक
बॉम्बे टॉकीज़स्वयं
ये जवानी है दीवानीनैना तलवार
चेन्नई एक्सप्रेसमीनलोचनि “मीनम्मा” अज़हगुसुंदरम
गोलियों की रासलीला राम-लीलालीला सनेरा
2014कोचादइयांवधना देवी
फाइंडिंग फैनी एंजेलीना “एंजी” यूचरिस्टिका
हैपी न्यू ईयर मोहिनी जोशी
2015पीकूपीकू बनर्जी
तमाशातारा महेश्वरी
बाजीराव मस्तानीमस्तानी
2017XXX: ज़ेंडर केज रिटर्न्स सेरेना अनगर
राबता स्वयं
2018पद्मावतरानी पद्मावती
जीरो स्वयं
2020छपाकमालती अग्रवाल
202183रोमी देव
2022गहराइयांअलीशा खन्ना
ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिवअमृता
सर्कसवृंदामा
2023पठानडॉ. रूबीना “रूबाई” मोहसिन
जवानऐश्वर्या राठौड़
2024कल्कि 2898 ई .
फाइटर्स (अपकमिंग)
सिंघम अगेन (अपकमिंग)शक्ति शेट्टी
Deepika Padukone Films

दीपिका पादुकोण तस्वीरें


FAQ | दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण किसकी बेटी है?

दीपिका पादुकोण एक नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं।

दीपिका पादुकोण क्यों प्रसिद्ध है?

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम में काम करके रातों रात सफलता हासिल की थी।

दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी क्यों की?

दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह तब मिले थे, जब वह डिप्रेशन जैसी बीमारी से जूझ रही थी और इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और साल 2018 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली।

रणवीर सिंह और दीपिका की मुलाकात कैसे हुई?

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-राम-लीला’ में पहली बार साथ काम करने के दौरान इस जोड़े को एक-दूसरे से प्यार हो गया।