swadesh event
swadesh event

Summary: नीता अंबानी के इवेंट में दीपिका, सोनम, जाह्नवी समेत सितारों का जलवा, दिखा भारतीय शिल्प का जादू

मुंबई में स्वदेश फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च के मौके पर भारतीय कारीगरी और विरासत का भव्य उत्सव देखने को मिला। नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और कपूर बहनों तक, सभी सितारों ने पारंपरिक फैशन से सबका दिल जीत लिया।

Nita Ambani Swadesh Event: मुंबई में स्वदेश के फ्लैगशिप स्टोर पर उस शाम कुछ खास सा हो रहा था। भारत के कलाकारों और कारीगरों को समर्पित इस आयोजन की मेज़बानी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने की, जहां दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए। यह सिर्फ एक ग्लैमरस शाम नहीं थी, बल्कि उस विरासत का उत्सव था, जो पीढ़ियों से भारतीय शिल्प और हथकरघा को जीवित रखे हुए है।

नीता अंबानी ने इस अवसर पर ऐसा शाही और भावनात्मक लुक चुना, जो परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम था। उन्होंने स्वदेश से ली गई पीकॉक ब्लू बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें बारीक मीनाकारी के मोटिफ्स और पारंपरिक कढ़ुआ बुनाई तकनीक का प्रयोग किया गया था। यह तकनीक हर डिज़ाइन को अलग-अलग धागों से बुनती है, जिससे साड़ी में गहराई और समृद्ध बनावट आती है।

उनका कस्टम ब्लाउज़ मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया था, जिसमें पोल्की बॉर्डर, हाथ से बनाए देवी-देवताओं के पेंटेड बटन और उनकी निजी ज्वेलरी कलेक्शन से लिया गया विंटेज स्पिनेल टैसल था। ज्वेलरी में उन्होंने 100 साल से भी ज़्यादा पुराने कुंदन-पोल्की इयररिंग्स, स्वदेश का हैंडक्राफ्टेड जड़ाऊ बर्ड रिंग और अपनी मां का विरासती हाथफूल पहना। यह लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही भारतीय विरासत का जीवंत प्रतीक बन गया।

दीपिका पादुकोण इस इवेंट में बेहद क्लासी नज़र आईं। उन्होंने मास्टर कारीगर भवाड़ सिंह द्वारा बुना गया नव-रत्न पाटन पटोला पहना, जिसे डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपने समकालीन अंदाज़ में ढाला। ज्योमेट्री डिज़ाइन वाली इस ड्रेस को मुलायम मुलमुल फ्लोरल्स के साथ इस तरह जोड़ा गया। बनारसी बॉर्डर ने पूरे पहनावे में जान डाल दी। दीपिका की ब्रेडेड हेयरस्टाइल, लंबे स्टेटमेंट इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप ने इस लुक को और भी प्रभावशाली बना दिया। उनका यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि भारतीय बुनकरी परंपरा को दिया गया एक शांत लेकिन सशक्त सम्मान था।

स्टार-स्टडेड इस रात की सबसे चर्चित शख्सियत रहीं सोनम कपूर, जो अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतज़ार कर रही हैं। उन्होंने अबू जानी-संदीप खोसला की ब्लैक एंड गोल्ड बनारसी कढ़ुआ बॉर्डर साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। डाइट सब्या जैसे फैशन पेज ने उनके लुक को शेयर करते हुए सवाल किया – क्या यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रेग्नेंसी साड़ी लुक है?

जहां कई लोगों ने सोनम को “ओजी स्टाइल डीवा” बताया, वहीं कुछ यूज़र्स ने इसे पारंपरिक और अपेक्षाकृत सामान्य कहा। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सोनम ने अपने आत्मविश्वास और शालीनता से इस लुक को खास बना दिया।

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने ब्राउन कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स में फेस्टिव मूड को और खास बना दिया। दोनों ने लाल कढ़ाई वाले क्रिसमस स्टॉकिंग्स हाथ में लेकर एक प्यारा सा स्टाइल स्टेटमेंट दिया। जाह्नवी का सॉफ्ट मेकअप और वेवी हेयर, वहीं खुशी का ट्रेंडी लेकिन सिंपल लुक—दोनों का तालमेल कैमरे में बेहद खूबसूरत कैद हुआ।

Neeta Ambani Swadesh Event-jahnvi khushi
jahnvi khushi

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी इस मौके पर शिरकत की। जेनेलिया ने ओल्ड वर्ल्ड चार्म से भरपूर लुक चुना, जिसे उन्होंने 100 साल पुराने कुंदन-पोल्की इयररिंग्स और स्वदेश के जड़ाऊ बर्ड रिंग से सजाया। उनका यह अंदाज़ शालीनता और विरासत की खूबसूरत मिसाल था। मानव मंगलानी ने कपल का वीडियो शेयर किया है।

स्वदेश फ्लैगशिप स्टोर का यह लॉन्च सिर्फ एक रिटेल इवेंट नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरों, बुनकरों और शिल्प परंपराओं को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि था। सितारों की मौजूदगी ने इस मंच को और भव्य बना दिया।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...